विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday, 7 November 2014

प्रधानमंत्री का पहला दौरा, बही विकास की बयार

 


वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 24 घंटे से कुछ ज्यादा का हो सकता है। इस दौरे ने शहर के लोगों में बेहतर भविष्य की उम्मीदें बढ़ा दी हैं जिन्हें आधारभूत संरचना और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जब से वाराणसी लोकसभा सीट बरकरार रखने का फैसला किया है, तब से दुनिया के प्राचीनतम शहरों में से एक वाराणसी लगातार चर्चा में है। मोदी को यहां 3.7 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली थी। अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री द्वारा एक व्यापार सुविधा केंद्र एवं शिल्प संग्रहालय की आधारशिला रखने की उम्मीद है, जिसकी घोषणा सरकार ने इस साल जून में पेश किए गए अपने पहले आम बजट में की थी। परियोजना का उद्देश्य बुनकरों का उत्थान करना है। मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में बुनकरों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया था और उनकी बेहतरी के लिए कदम उठाने का वादा किया था। वह यहां एक पावरलूम केन्द्र का उद्घाटन भी करेंगे। सरकार का नेतृत्व संभालने के बाद मोदी की अपने लोकसभा क्षेत्र की यह पहली यात्रा है। मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और पूर्वांचल क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में जयापुर गांव 'सांसद आदर्श ग्राम योजनाÓ के तहत चयनित किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी वाराणसी के विकास की योजनाओं पर विभिन्न लोगों से चर्चा के उपरान्त दायित्व भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री के पहले दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है जहां से मोदी भारी मतों से जीते हैं।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Tuesday, 4 November 2014


चंदा लगा किसान करा रहे ड्रेन की सफाई


सरपतहां (जौनपुर): जनप्रतिनिधियों से लेकर सिंचाई विभाग के कागजी आश्वासनों से थक चुके किसानों ने अपने बूते ड्रेन की सफाई करने का संकल्प लिया है। अभिशाप बन चुकी लगभग पांच किलोमीटर लंबी 'लालापुर ड्रेन' के आधे हिस्से को उन्होंनें ने चंदा लगाकर साफ करने की ठानी है। इस कार्य में लोग किसानों का सहयोग भी कर रहे हैं।
ड्रेन की सफाई का कार्य मंगलवार से शुरू भी हो गया। साफ किया जाने वाला यह हिस्सा हिनौती ताल में पड़ता है जिसमें लगभग आधा दर्जन गांवों के किसानों के खेत हैं। इस वर्ष बारिश कम होने की वजह से लगभग तीन सौ बीघे के इस ताल में धान की रिकार्ड फसल है वर्ना अक्सर जल जमाव हो जाने से फसल डूब जाती थी। इस साल सबसे बड़ी समस्या एक बार पुन: जलजमाव ही बन गई है। हुदहुद तूफान की वजह से अभी तक घुटनों तक पानी में फसल डूबी है। ड्रेन साफ न होने से पानी नहीं निकल रहा था।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

फिर निकला खाते से तीन हजार


बदलापुर (जौनपुर): बदलापुर क्षेत्र में बैंकों व एटीएम से रुपये निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तीन हजार रुपये निकलने का मामला फिर प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने व बैंक अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है।
ऊदपुर गेल्हवा दाउदपुर निवासी वंदना पत्नी विजय शंकर शुक्ला का कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। इसमें से 26 अक्टूबर को दो बार में 15-15 सौ रुपये निकल गए। सोमवार को जब बैंक से रुपये निकालने के लिए खाते की स्थिति का पता किया तो बताया गया कि तीन हजार रुपये निकाला गया है। इस पर वे आश्चर्य में पड़ गए तथा इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। उन्होंने जांच पड़ताल के बाद कहा आपके खाते से खरीदारी की गई है। वंदना का कहना है कि मैने कोई खरीदारी नहीं की है। उन्होंने मामले की जांच कर रुपये वापसी के लिए शाखा प्रबंधक व पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
देखा जाए तो क्षेत्र में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन कोई न कोई ऐसी घटना का शिकार होकर अपने रुपयों को गंवा रहा है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

बस से कुचलकर मैकेनिक की मौत

 

खेतासराय(जौनपुर)।स्थानीय कस्बा के दीदारगंज पड़ाव पर मंगलवार को बस के नीचे लेटकर बस की मरम्मत करते समय अचानक बस लुढ़क जाने से उसके नीचे दबकर एक मैकेनिक की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया।
दीदारगंज पड़ाव मैकेनिक  एक सप्ताह से एक बस की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान घूमते-टहलते खुटहन थाना क्षेत्र ख्वाजपुर गांव के निवासी  शोभनाथ यादव का 25 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव काम की तलाश में मौके पर पहुंचकर काम करने की इच्छा जताई। मैकेनिक ने उसे काम पर लगा दिया। बस के नीचे लेटकर वह मैकेनिकल का काम कर रहा था कि अचानक बस पिछले चक्के के आगे लगे ईंट को तोड़ते हुए लुढ़क गया। जब तक वह सभल पाता बस का अगला उसके सिर पर चढ़ गया। और मौके पर ही मैकेनिक सुभाष की दर्दनाक मौत हो गयी।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जनपद के खाद्य निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बंटा

 

जौनपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुपालन के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बांट दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने गत दिवस गैरजनपदों से स्थानान्तरित होकर यहां आये मिश्री लाल को सदर तहसील का प्रभार सौंपा। इसके साथ ही इन्द्र बहादुर यादव को मडि़याहूं, समला प्रसाद यादव को मछलीशहर, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह को केराकत एवं बालेन्दू शेखर मंगलमूर्ति को शाहगंज व बदलापुर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि यहां तैनात रहे सभी खाद्य निरीक्षकों का शासन स्तर के आदेश पर गैरजनपद के लिये स्थानान्तरण हो गया है।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभाविप ने की बैठक

 

  जौनपुर। छात्रसंघ चुनाव की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भावी प्रत्याशियों के साथ मंगलवार को बैठक किया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष/प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों हेतु चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों का परिचय एवं संगठन में उनके कार्य व योगदान पर चर्चा हुई। परिषद के पैनल तले चुनाव लड़ने वालों की अत्यधिक संख्या होने एवं उनके द्वारा किये गये विभिन्न छात्र आंदोलन व गतिविधियों के सम्बन्ध में दृष्टिकोण की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही छात्रों के अत्यधिक अनुरोध के साथ परिषद से चुनाव लड़ने के लिये इच्छुक छात्रों को 9 नवम्बर तक ओवदन पत्र जमा करने का समय दिया गया। बैठक में जिला प्रमुख डा. अजय दूबे, जिला संयोजक रमेश यादव, डा. देवमणि दूबे, डा. दिग्विजय सिंह, नितेश सिंह, सत्यम् सिंह, ऋषिकेश श्रीवास्तव, हर्ष सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

 वारंटी और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

जौनपुर जनपद की विभिन बुदथवार और गुरुवार को दो वरुणटिओन् को गिरफ्तार करने में सफलता पाई मुंगराबढ़शपुर में दीपक तिवारी पुत्र वेद शंकर तिवारी व थाना गौरबादशाह पर चित्र से हीरा पुत्र रामवृक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया वहीँ बदलापुर पुलिस ने मंगलवार को २.५ किलो गंजे की साथ रामासरे पर स्वर्गीय थेरै को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार रामश्री मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है
 
जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रदेशीय प्रचार मंत्री/जिला मंत्री सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रोन्नति के सम्बन्ध में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने बेसिक शिक्षा सचिव द्वारा दिये गये प्रोन्नति के आदेश के बावजूद बीएसए जौनपुर द्वारा टाल-मटोल रवैया अपनाने एवं प्रोन्नति प्रक्रिया को लटकाने का आरोप लगाते हुये मांग पत्र सौंपा और कहा कि यदि शिक्षकों की प्रोन्नति के प्रति अधिकारियों का रवैया असहयोगात्मक रहा तो शिक्षक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस पर बीएसए ने कहा कि जनपद के समस्त ब्लाक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है कि शीघ्र ही वरिष्ठता सूची बनाकर कार्यालय को प्रेषित करें। प्रतिनिधिमण्डल में सूर्यभूषण पाण्डेय, अश्वनी सिंह, अतुल राय, सतीश पाठक, राजन सिंह, ऋषिकेश सिंह, डा. अखिलेश सहित संघ के तमाम पदाधिकारी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Monday, 3 November 2014

स्कूल बस विद्युत पोल से टकराई



जौनपुर। नगर के विद्यालयों की स्कूल बसों की दुर्घटनाओं का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी बच्चों को ढोने वाले यह वाहन मानकों के विपरीत संचालन बंद नहीं कर रहे हैं। सोमवार की सुबह अम्बेडकर तिराहे के नजदीक स्थित सावित्री कान्वेंट स्कूल की एक बस जगदीशपुर क्रासिंग के पहले विद्युत पोल से टकरा गयी।
बताया जाता है कि यह बस जफराबाद से बच्चे लेकर विद्यालय आ रही थी अचानक ब्रेक फेल होने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस में बैठे तीन बच्चे घायल हो गये। स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां उनका इलाज कराया गया। फिलहाल कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन प्रत्यक्षदर्शी बतातें है कि जिस प्रकार स्कूल बस विद्युत पोल से टकरायी थी उससे बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। जिला प्रशासन और सम्बद्घ विभागों की अनदेखी से इन स्कूल बसों के संचालन में मानकों की धड़ल्ले से अनदेखी की जा रही है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

नगर पालिका की नाली को 

अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त


जौनपुर। नगर के अहमद खां मण्डी मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा बनवायी गयी नाली को मोहल्ले के ही कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसी को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका सहित कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये उन अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। उक्त मोहल्ला निवासी पवन साहू द्वारा की गयी शिकायत के अनुसार नगर पालिका की नाली को क्षतिग्रस्त को करने वाले मोहन गौड़ की पत्नी, राजाराम, राजदेव हैं जिन्हें मना किया तो उन्होंने घर पर पथराव भी किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

 किराये को लेकर दलित और एक पक्ष के लोग भिड़े



जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार मे सेमवार को रिक्षे पर किराये को लेकर दो पक्षों मे भिड़न्त हो गयी। जिसमे दोनो तरफ से दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का मड़हा भी फूंक दिया।

 विवरण के अनुसार दस बजे सुबह चौराहे पर एक समुदाय के लोग द्वारा रिकक्षा किराये को लेकर दूसरे दलित आटो रिकक्षा चालक भिड़ गये। कुछ ही देर मे दोनो तरफ से अच्छी खासी भीड़ लग गयी। और मामले ने तूल पकड़ लिया। एक वर्ग तथा दलितों मे जमकर मारपीट हो गयी। जमकर चले लाठी-डण्डे मे एक पक्ष से सात लोग व दूलरे पक्ष से पांच लोग गमम्भीर रूप से घायल हो गये। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का मड़हा भी फूंक दिया। कुछ ही देर मे स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने बिगड़े हालात को काबू पाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। कुच ही देर मे स्ििथति पूरी तरह से काबू हो गयी। सूचना मिलने पर विवादित सस्थान पर भारी मात्रा मे पुलिस के जवान व पीएसी बल  तैनात किये गये। पुलिस बड़ी सक्रियता से निगरानी कर रही है। पुलिस ने गायल दोनो पक्षों को पास के ही स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाकर उपचार व चिकित्सकीय परीक्षण करवाया।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया  था।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

वृद्घ को पीटकर उतारा मौत के घाट


नशे में धुत हमलावर पर घटना को अंजाम देने का आरोप

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोशी गांव में एक व्यक्ति द्वारा वृद्घ की पीट पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी बब्बन यादव 65 साल अपने घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रहा था कि लगभग दो बजे रात बब्बन के पुत्र ने शोर मचाया कि पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति द्वारा उसके पिता को लाठियों से पीटकर मार डाला गया।
आरोप यह भी लगा रहा है कि हमलावर बुरी तरह से शराब के नशे मेंं था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिकरारा विकास पांडेय सहयोगी जवानोंं के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआइना किया न तो उन्हें मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले न ही केेई ऐसी वस्तु मिली कि जिससे हत्या करने की घटना प्रतीत हो रही हो।  फिलहाल पुलिस ने मृतक के पुत्र से तहरीर लेकर रख लिया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

डिलवरी कंटेनर फंसने से यातायात बाधित



जौनपुर। नगर के कोतवाली थानान्र्तगत बदलापुर पड़ाव से कमला टाकिज जाने वाले रास्ते पर डिलवरी कंटेनर फंस जाने से यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार हुंडई कारोंं की डिलवरी कर लौट रहा कंटेनर भ्रमवश कमला टाकिज की तरफ घूम गया। पुलिया की ऊचाई ज्यादा होने के कारण कंटेनर का निचला हिस्सा फंस गया। बाद में क्रेन बुलाकर उसकी मदद से कंटेनर को रास्ते से हटाया गया। टीआई अशोक सिंह लगभग आधा दर्जन जवानों के साथ मुस्तैद रहे। दो क्रेनों की मदद से रास्ता साफ कराने के बाद लगभग बारह बजे यातायात सामान्य हो सका।

जौनपुर समाचार  एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Sunday, 2 November 2014

बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर लूटी बाइक


मजलिस में शामिल होने अपने पैतृक आवास जा रहा था भुक्तभोगी


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी के पास हौसला बुलंद बदमाशों ने मजलिस में जा रहे युवक को तमंचा सटाकर बाइक व नगदी रूपये मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद हरकत में आयी स्थानीय थाने की पुलिस देर रात तक हाथ पांव मारती रही लेकिन उसके हाथ मायूसी लगी।
सूत्रोंं से मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पान दरीबा निवासी सै. दिलदार हुसैन पुत्र स्व. इजहार हुसैन शनिवार रात लगभग दस बजे अपनी बाइक हीरो होंडा सुपर स्पलेंडर यूपी 62 ए एल 8089 से अपने पैतृक निवास स्थान मानीकला में होने वाली मजलिस व जुलूस में शामिल होने जा रहा था जब वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के निकट सूनसान स्थान पर पहुंचा तो सड़क के किनारे खड़े दो बदमाशोंं ने उसे तमंचे से आतंकित कर रोक लिया। बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचा रखकर जेब में रखा एक हजार रूपया नगद फोन तथा बाइक लूट लिया।  दिलदार हुसैन सिर्फ इसलिये लूट का शिकार हुआ कि जिस स्थान पर बदमाशों ने उसेलूटा उस स्थान पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी इसलिये उसे अपनी बाइक को धीमी करना पड़ा। बदमाशों सेे लूटा हुआ  व्यक्ति किसी तरह रात ही में स्थानीय थाने पर जाकर घटना की सूचना दर्ज करायी। पुलिस देर रात तक बदमाशों को खोजने में इधर-उधर भटकती रही और फिर वापस लौट आयी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी।

 जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

राजेश ने जीती स्कार्पियो 

 

गहना कोठी ने किया वार्षिक लकी ड्रा का भव्य आयोजन

जौनपुर। पूर्वांचल के अग्रणी प्रतिष्ठान गहना कोठी द्वारा वार्षिक लकी ड्रा का भव्य आयोजन रविवार को किया गया, नगर पालिका परिषद के टाउन हाल के मैदान पर हुआ जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। तत्पश्चात् माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये गहना कोठी परिवार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर श्री टण्डन ने विजेताओं को ईनाम देते हुये कहा कि यह प्रतिष्ठान इस तरह की स्कीम लांच करके लोगों के दिलों में अपने प्रतिष्ठान की एक अलग पहचान बना ली है। इस प्रतिष्ठान ने पूरे पूर्वांचल में अपनी विश्वसनीयता एवं ईमानदार की मिशाल पेश किया है। इसी क्रम में प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने कहा कि हमारा प्रतिष्ठान वर्ष 1947 से इस संकल्प के साथ निरन्तर सेवारत है कि ग्राहकों की कसौटी पर खतरा उतरूं। फर्म द्वारा लकी ड्रा स्कीम एक वर्ष से चल रहा था जो 15 अक्टूबर 2013 से प्रारम्भ होकर 23 अक्टूबर 2014 तक चला। इस एक वर्ष के अंदर जो भी ग्राहक हमारे प्रतिष्ठान से 5 हजार रूपये मूल्य के जेवर मिले जिन्हें एक लकी कूपन दिया गया तथा उसके साथ निश्चित आकर्षक उपहार भी दिया गया। लकी ड्रा कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार पाने वाले विजेता राजेश यादव बैजापुर (20575) को स्कार्पियो, द्वितीय पुरस्कार जयरा बेगम बेगमगंज (30549) को मारूति आल्टो, तृतीय पुरस्कार राम प्रवेश निषाद सेवईनाला (9234) को स्कूटी, चतुर्थ पुरस्कार शंकर प्रसाद जमैथा (3008) को टीवी एवं पंचम पुरस्कार गंगा प्रसाद गौराबादशाहपुर (20746) को फ्रीज प्रतिष्ठान परिवार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अजीत सेठ, अंशू सेठ, हेमंत सेठ, विनीत सेठ सहित तमाम गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये अतिथियों सहित सभी ग्राहकों का स्वागत विपिन सेठ एवं आंतुकों के प्रति आभार विशाल सेठ ने ज्ञापित किया।



 जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

शिविर लगाकर लोगों को सिखायी गयीं योग क्रियाएं

 

 

 जौनपुर। पातंजलि योग समिति व युवा भारत जौनपुर की ओर से बक्शा ब्लाक के शिवगुलामगंज बाजार में योग शिविर का आयोजन हुआ जहां भाई शशिभूषण जी ने लोगों को शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा सहित अन्य बीमारियों से बचाव की जानकारी दिया। इसी क्रम में योगाचार्य भाई अदालत जी ने लोगों को अनुलोम व विलोम, कपालभांति, सूर्य नमस्कार सहित योग क्रियाएं करके लोगों को सिखाया। इस मौके पर युवा प्रभारी कमलेश जी ने लोगों को योग और प्राणायाम से होने वाले फायदों को बताते हुये सैकड़ों लोगों को नशा मुक्त होने व रोज योग प्राणायाम करने का संकल्प दिलाया। किसान प्रभारी रामजीत मौर्य ने जैविक खेती से होने वाले फायदों को भी बताया। इस अवसर पर डा. वीके, ओम प्रकाश, रमेश तिवारी, धर्मेन्द्र, मन्नी, जग्गा, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

भारत विकास परिषद के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 

5 बच्चों ने लिया हिस्सा

 

जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद षाखा द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ नामक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा जनपद के दो केन्द्र नगर पालिका बालिका विद्यालय रूहट्टा एवं एलाफट डेल स्कूल शीतलगंज में हुई जहां कुल 487 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शाखाध्यक्ष शरद पटेल व महिला संयोजिका आराधना श्रीवास्तव द्वारा बच्चों का हल्दी व चन्दन लगाकर स्वागत किया गया। एक घण्टे की प्रतियोगिता में कुल 50 प्रष्न पूछे गये जो धर्म, वेद, पुराण, रामायण, भारतीय संस्कृति, सभ्यता, इतिहास, वैज्ञानिक, खोज आदि विषयांे से सम्बन्धित रहे जिससे भारत की आने वाली पीढ़ी अपने देष के बारे में जान सके। यह परीक्षा दो वर्ग कनिष्ठ में कक्षा 6 से 8 एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के बच्चे रहे। इसके पहले परीक्षा का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ से हुआ। शाखा के निवर्तमान एवं वर्तमान अध्यक्ष क्रमषः लोकेष कुमार व शरद पटेल ने अभिभावकों, बच्चों, विद्यंालय की प्रधानाचार्या डा. सरिता सिंह व शाखा के सदस्यों द्वारा सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अवधेष गिरि, गोपाल श्रीवास्तव, विक्रम गुप्त, अमित श्रीवास्तव, यूपी सिंह, महेन्द्र चैधरी, ऋषिकेष दूबे, भृगुनाथ पाठक, हेमन्त पटेल, ऋषि श्रीवास्तव, अमिताभ, रमेष पाण्डेय, डा. अमरनाथ, सुरेष गुप्ता, सत्येन्द्र अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, आषीष, जयसिंह गुहिलौत, संजीव तिवारी, संजू पटेल, कमला साहू, नेहा सोनी, संतोष मौर्य, सतीश यादव आदि मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अतुल जायसवाल ने बताया कि 20 नवम्बर के बाद परीक्षा का परिणाम सभी विद्यालयों में भंेज दिया जायेगा।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Friday, 31 October 2014

छात्रवृत्ति फार्म की तिथि बढ़ाने के लिये छात्र-छात्राओं ने डीएम को दिया ज्ञापन

 

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के छात्रों ने छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि पूर्वांचल विवि द्वारा लगभग 50 प्रतिशत परीक्षा परिणाम अभी तक अपूर्ण है।
 
जिससे आज 31 अक्टूबर तक तमाम छात्रों का छात्रवृत्ति फार्म फीस प्रतिपूर्ति फार्म नहीं भरा जा सका है। जिसके कारण लगभग 50 प्रतिशत छात्रों को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि अपूर्ण परीक्षा परिणाम घोषित किया जाये और फीस प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद कुमार प्रजापति, विनय कुमार पाल, धीरज मिश्रा, अंजूलता, ज्योती, अनिल गुप्ता, विमल पाल, आदि लोग रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जौनपुर में पकड़ा गया फर्जी प्रमुख सचिव आबकारी


जौनपुर। प्रमुख सचिव आबकारी होने का दावा करके प्रदेश के कई आबकारी अधिकारियों को चुना लगाने वाले एक व्यक्ति को जौनपुर जिले की क्राईम ब्रांच की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जालसाज के पास से एक एटीएम कार्ड मोबाईल और एक फर्जी ड्रविगं लाईसेंस बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रूपये नगद इनाम दिया है।

पुलिस के अनुसार जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव का निवासी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह नामक व्यक्ति प्रदेश के जिलाधिकारियों के मोबाईल फोन पर वार्ता करके जिला आबकारी अधिकारी से बात कराने का आदेश देता था। जब आबकारी अधिकारी उससे बात करता था तब वह 11 हजार रूपये अपने बीबी के एकाउन्ट में जमा करने का आदेश देता था। अधिकारी उसके झासे में आकर रूपये वेगैर जांच पड़ताल के जमा कर दिया करते थे। यही कहानी उसने जौनपुर में भी दोहरायी । उसने 27 अक्टुबर को डीएम जौनपुर सुहास एलवाई को फोन करके आबकारी अधिकारी से बात कराने का आदेश दिया। 
जिलाधिकारी ने एक सामान्य प्रक्रिया के तहत आबकारी अधिकारी को उसके नम्बर पर बात करने को कहा। आबकारी अधिकारी देव नारायण दूबे ने उसके नम्बर पर बात किया तो उसने काफी देर तक बातचीत करने के बाद एक एकाउन्ट नम्बर देकर 11 हजार रूपये जमा करने का आदेश दिया। आबकारी अधिकारी को संदेह हुआ तो वे प्रदेश मुख्यालय में पता किया तो मामला फर्जी ही निकला। आबकारी अधिकारी ने लाईनबाजार थाना में मुकदमा दर्ज कराया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

स.पी. के प्रयास से, बिछड़ा पुत्र माँ-बाप से मिला

 चिकित्सकों ने बचायी थी बच्चे की जान


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के प्रयास से लगभग दो माह पूर्व अपने घर बिहार से गायब हुआ दस वर्षीय बालक अपने माता-पिता से मिला। पुलिस अधीक्षक के प्रयास से डाक्टरों ने घायल बच्चे की जान बचायी थी।
जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त की खगडिय़ा जिला के महेश कुट गांव निवासी मनोज चौधरी जो ताड़ के पेड़ों से ताड़ी उतारकर उसे बेचकर जीवन का गुजर बसर करता है। लगभग दो माह पूर्व उसका दस वर्षीय बालक साजन कुमार अपने घर से लापता हो गया था। 13 अक्टूबर को उसके पुत्र ने अपने माता-पिता को किसी व्यक्ति के मोबाइल फोन से दिया। इसी बीच यह बालक जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में पुलिस को मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को बच्चे के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने का निर्देश दिया था। इसके साथ साथ जिला अस्पताल के सर्जन डा. युसुफ अंसारी, डा. आरके जायसवाल, डा. एके श्रीवास्तव काफी प्रयास कर बच्चे की जान बचाने में सफल हो गये। लगभग आठ दिन बाद उक्त बालक होश में आया और नौवे दिन अपने घर का पता बताने में सफल हुआ। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने प्रयास कर यह खबर बालक के माता पिता को दिया। शुक्रवार की सुबह बालक के माता पिता जिला अस्पताल पहुंच गये और उन्होंने अपने बिछड़े हुए पुत्र को सही दशा में देखकर खूब लिपटकर रोये। पुत्र के मिलने पर दोनों ने अस्पताल के चिकित्सक व पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और कहाकि चिकित्सकों की मेहनत से मेरे बच्चे की जान बच गयी। पुलिस अधीक्षक ने अपने कर्तव्यों का पालन किया जिससे उनका बिछड़ा हुआ पुत्र मिल गया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन



पटेल की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण



जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान खेडा संघर्ष में हुआ। गुजरात का खेडा खंड उन दिनों भयंकर सूखे की चपेट में था। किसानों ने अंग्रेज सरकार से भारी कर में छूट की मांग की। जब यह स्वीकार नहीं किया गया तो सरदार पटेल गांधी जी एवं अन्य लोगों ने किसानों का नेतृत्व किया और उन्हें कर न देने के लिये प्रेरित किया। अंत में सरकार झुकी और उस वर्ष करो में राहत दी गयी थी। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, अशोक सिंह, विद्या सागर सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, बांकेलाल सोनकर, राधेश्याम जी, सुरेन्द्र सिंह, ने सभा में कहा कि आज पूरा देश लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वïान पर दौड़ रहा है। दौड़ेगा भारत तो जुड़ेगा भारत, जो पटेल जी के सपनों को पूरा कर रहा है। विशाल नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए दिनेश सिंह, नीरज सिंह, डा. रमाशंकर पांडेय, सुशील मिश्र, संतोष त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह ने कहा कि सरदार पटेल भारत को अखंड भारत के रूप में देखना चाहतेे थे परंतु नेहरू जी की कूटनीति ने अपनी चाल चलकर पाकिस्तान का निर्माण कर दिया और देश को बांट दिया। नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता बच्चा भईया ने किया। संचालन नगर महामंत्री धरमपाल चौधरी ने किया। उक्त अवसर पर सूर्य प्रकाश सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, भूपेन्द्र पांडेय, मेनका सिंह, विनोद सिंह, राजवीर दुर्गवंशी, सुधांशु सिंह, नन्दलाल यादव, विष्णु गुप्ता, अभिषेक सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया आदि लोग उपस्थित रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार


वातावरण जहरीला बना रहे स्वर्ण व्यवसासी


जौनपुर। धन बल के सामने कानून भी घुटना टेक देता है। यह मुहावरा इस जनपद में चरितार्थ हो रहा है। कानून का पालन कराने वाले सरकारी तंत्र के जिम्मेदार लोग बेखबर नजर आ रहे है और स्वर्ण व्यवसाय के कारोबारी धड़ल्ले से प्रदूषण को बढ़ावा देते हुए शहर के मध्य प्रदूषण बढ़ाते हुए बीमारियां फैला रहे है। साथ ही कानून का खुला मजाक उड़ा रहे है। जिम्मेदार लोगों का मुंह रिश्वत से बन्द कर मनमाना खेल कर रहे है। शहर के अन्दर घनी आबादी के बीच सोना चांदी आदि धातुओं का गलाने का कारोबार बगैर लाइसेन्स के ही स्वर्ण व्यवसाइयों द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है। जबकि नियम है कि इस कार्य के लिए नगर मजिस्ट्रेट के यहां से लाइसेन्स लेने के पश्चात आबादी से दूर सोना चांदी गलाने का कार्य किया जाना चाहिए परन्तु इस जनपद में इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। नियमावली में यह भी है कि जहां पर सोना चांदी गलाया जाय उसके भट्टे की चिमनी 50 मीटर ऊपर होनी चाहिए ताकि जहरीला धुआं ऊपर चला जाय और आस पास के लोगों को प्रभावित न करे लेकिन इसकी भी घोर अनदेखी की जा रही है। महज 10 से 15 फिट की चिमनी बनाकर सोना चांदी गलाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है।  जनपद में मात्र 16 स्वर्ण व्यवसायियों के पास सोना चांदी गलाने का लाइसेन्स है। जिसमें पांच लाइसेन्स धारी ऐसे है जिन्होने अपने व्यवसाय का नवीनीकरण ही नहीं कराया है। सात लाइसेन्स धारी वैध है। जनपद के जितने बड़े स्वर्ण व्यवसायी है और प्रतिमाह करोड़ों का व्यवसाय करते है। इनके पास सोना चांदी गलाने का लाइसेन्स नहीं है। इनके द्वारा मराठी और बंगाली लोगों के माध्यम से प्रतिदिन भारी मात्रा में सोना चांदी गलाकर प्रदूषण फैलाने का काम किया जा रहा है। कानून की निगाह में ये बड़े व्यवसायी इससे अलग है परन्तु सत्यता यह है कि इनकी संलिप्तता पर्दे के पीछे से है। बंगाली मराठी इन्ही बड़े स्वर्ण व्यवसायी के कारोबारियों के नौकर है।   शहर के मध्य कोतवाली से लेकर चहारसू, हनुमान घाट कसेरी बाजार आदि क्षेत्रों में  दिन रात सोना चांदी, पीतल, तांबा, आदि गलाने व मिलावट करने का खेल हो रहा है। सोना चांदी गलाने के लिए जहरीला पदार्थ सुहागा एवं तेजाब सहित केडीएम नामक धातु का प्रयोग किया जाता है। इसके जलने से निकलने वाला धुआं काफी जहरीला होता है। जिससे दमा,टीबी, अस्थमा, खांसी, उकवत सहित अन्य चर्मरोग होने की प्रबल संभावना रहती है। इन जहरीले पदार्थो से फैले प्रदूषण के शिकार सबसे अधिक इस कारोबार में लगे श्रमिक ही हो रहे है। आस पास लोग भी इसकी चपेट में आते है। केडीएम  चंादी में मिलाया जाता है। इसके जलने से जो धुंआ निकलता है वह जहरीला होता है और चर्मरोग जैसी बीमारी को जंम देता है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जो भी बिना लाइसेन्स इस कारोबार में पाये जायेगें उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही होगी।  िसूत्र की माने तो इस धन्धे में लगे अवैध कारोबारी मोटी धनराशि इलाके की पुलिस सहित जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाते है जिससे वे मूक दर्शक बनकर इन्हे वातावरण प्रर्दूिषत करने व जहर घोलने की छूट दे रहे है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

माँ के साथ सोया नवजात शिशु चार पाई से गायब 


ग्रामीण बच्चे की खोज में जुटे रहे रात भर


जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव से सात दिन का मासूम बच्चा संदिग्ध अवस्था में गुरूवार की रात अचानक गायब हो गया। बच्चा गायब होने के बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा खोजी कुत्ता बुलाया गया जो खोज करने में जुटा हुआ है। स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी सुधीर सिंह की पत्नी आरती सिंह ने सात दिन पूर्व जुड़वा बच्चे को जन्म दिया था। गुरूवार की रात वह अपने दोनों बच्चों के साथ सोयी हुयी थी कि अचानक बिजली कट गयी। देर रात लगभग 12 बजे जब बिजली आयी तब आरती सिंह की नींद खुल गयी। महिला ने देखा कि उसकी पुत्री तो बिस्तर पर मौजूद है लेकिन पुत्र घायल हो गया। काफी देर तक घर में इधर उधर बच्चे को तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला। बच्चा जब घर के परिवार के किसी सदस्य के पास नहीं मिला तो परिजन घर से बाहर निकलकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ खोजने लगे।
टार्च और गैस की रोशनी से जगह जगह प्रकाश डालकर बड़ी संख्या में ग्रामीण खोजते रहे लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। बच्चेें को इस कदर ग्रामीण खोजते रहे कि सुबह हो गयी। सुबह होने पर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को थाने पर जाकर दिया गया। इस खबर से हिसामपुर गांव सहित पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। थानाध्यक्ष ने इस घटना की जानकारी जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को दिया। बच्चे को खोजने के लिये पुलिस ने कुत्ता बादल को बुलाया जिसे उस जगह पर ले जाया गया जहां बच्चे सुलाये गये थे। वहां से खोजी कुत्ता निकालकर गांव से दक्षिण की ओर जाने लगा जिसके पीछे पीछे पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ भी दौडऩे लगी। खोजी कुत्ता लगभग सौ मीटर की दूरी पर जाने के बाद एक बसवाड़ी के पास जाकर रूक गया। लोगोंं ने देखा कि बांस के पत्तों पर खून के छींटे पाये गये।
 पुलिस ने खून लगे बांस के कुछ पत्ते खून आलूदा मिट्ïटी को सील कर लिया। ताकि उसे परीक्षण के लिये भेजा जा सके। पुलिस अनुमान लगा रही है कि उक्त बच्चे को कोई जानवर उठाकर ले गया है और उसे खा गया। फिलहाल घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Thursday, 30 October 2014

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सरकार के लिए 

उपराज्यपाल को दी 12 दिनों की मोहलत




नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार गठन की संभावना तलाशने को लेकर हाल में उप राÓयपाल नजीब जंग के कदमों पर उ'चतम न्यायालय ने संतोष जताया और कहा कि उन्हें कुछ समय और दिया जाना चाहिए क्योंकि ''बाहर से समर्थन से अल्पमत की सरकार बन सकती है।

हाल में मीडिया में आई खबरों का जिक्र करते हुए प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने कहा, 'मैंने अखबारों में जो भी पढ़ा है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि उप राÓयपाल ने सकारात्मक कदम उठाए हैं ।Ó पीठ ने विधानसभा भंग करने की मांग के साथ याचिका दायर करने वाली आम आदमी पार्टी के वकील प्रशांत भूषण से कहा कि वह कुछ समय इंतजार करें क्योंकि उप राÓयपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक पक्षों के साथ सलाह मशविरे की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।न्यायालय ने मामले की सुनवाई 11 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी। पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कहा कि यदि उप राÓयपाल महसूस करते हैं कि सरकार के गठन की संभावना है तो उन्हें इसे तलाशने के लिए समय दिया जाना चाहिए । इस पीठ में न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति एके सिकरी, न्यायमूर्ति आरके अग्रवाल और न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा भी शामिल हैं । सरकार के गठन की संभावना पर पीठ ने कहा, 'किसी राजनीतिक दल के बाहर से समर्थन से अल्पमत की सरकार बन सकती है ।Ó भूषण ने हालांकि कहा कि विधानसभा में राजनीतिक दलों की स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार के गठन की कोई संभावना नहीं है ।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जाम के झाम से कराहता शहर





जौनपुर। नगर में इन दिनों जाम के झाम से निजात मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे है। नगर में बुधवार को राहगीर बूढ़े, बुजुर्ग आदि लोग जाम के झाम में फंसे रहे। नगर में शाही पुल, ओलन्दगंज, चौराहा, जेसीज चौराहा रोड पर जाम के झाम में लोग फंसे रहे। जाम इतना अधिक लगा था कि राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो जा रहा था और दो पहिया वाहन के पहिये की रफ्तार इतनी धीमी चल रही थी कि जैसे मानो कि एक चीटी चल रही हो। रिक् शा चालक आड़े तिरछे जाम मेंप्रवेश कर गये थे। जहां लोगों को कोतवाली चौराहा से ओलन्दगंज पहुंचने में पांच मिनट का समय लगता है वहीं ओलन्दगंज पहुंचने में आधा घंटा समय लग गया था। जाम देखने से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि चार पहिया वाहन नो एंट्री में प्रवेश कर रहे थे। जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए जहां जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण का कार्य चल रहा था वहीं उनके मातहतों द्वारा चार  पहिया वाहन नो एंट्री में प्रवेश कर  दिया जा रहा है। चार पहिया वाहन प्रवेश होने से जाम का कारण नगर में आये दिन बन रहा है। बुधवार को सरायपोख्ता पुलिस चौकी के पास इतनी जबरदस्त जाम था कि चौकी के सामने से जाम हटाने वाला कोई नहीं दिखाई दे रहा था। राहगीर जाम के झाम में फंसे रहे। दो पहिया वाहनों की रफ्तार एकदम धीमी हो गयी थी और पैदल चलने वाले राहगीर परेशान हो गये थे। चहारसू से लेकर ओलन्दगंज चौराहे तक जाम के झाम से चौराहा कराह रहा था। काफी लोग जाम के झाम में फंसे होने के नाते वाहन गली कूचों से निकाल रहे थे। यहां तक कि गली कूंचों में भी दो पहिया वाहनों के प्रवेश होने से जाम लग गया था। जाम के झाम में फंसे होने के नाते दो पहिया वाहन चालकों में तू-तू मैं-मैं हो रही थी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

आगरा व अलीगढ़ में एटीएम पर लुटेरों का कहर

  


आगरा। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रहे बदमाश लगातार एटीएम को अपना निशाना बना रहे हैं। आगरा में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर 14 लाख 50 हजार रुपये रुपये की धनराशि पर हाथ साथ कर दिया। इसकी खबर मिलने कर पुलिस लकीर पीटने में लगी है। उधर अलीगढ़ में कुछ लोगों ने पीएनबी का एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया। यह लोग कोशिश में नाकाम रहे। इनकी सारी हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं।

आगरा में कार सवार शातिर चोरों ने आगरा-ग्वालियर हाईवे पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 14 लाख पचास हजार रुपया निकाल लिया। चोर सारी रकम को होंडा सिटी कार में डालकर भाग गये। एसएसपी समेत अन्य अधिकारी सुबह मौके पर पहुंच गए। चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। सदर क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक की रोहता शाखा के बाहर एटीएम को कल देर रात चोरों ने निशाना बनाया। होंडा सिटी कार से आए चोरों ने एटीएम से सौ मीटर दूर कार खड़ी कर दी। इसके बाद गैस कटर से एटीएम को काट डाला और इसमें रखे 14 लाख पचास हजार रुपये पार कर लिए। होंडा सिटी कार से भागते बदमाशों को शक होने पर गश्त कर रही पुलिस ने रोका। चोरों ने पहले तो गुमराह कर दिया, फिर चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने ग्वालियर हाईवे पर उनका पीछा किया, लेकिन चोर रोहता नहर के रास्ते आगरा-दिल्ली हाईवे की ओर निकल गए। एटीएम काटने की जानकारी होने पर पुलिस के होश उड गए। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी समीर सौरभ समेत अन्य पुलिस अधिकारी फोर्स लेकर पहुंच गए। चोरों की तलाश में पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। शाम छह बजे से बंद थे सीसीटीवी कैमरे पंजाब नेशनल बैंक की शाखा और एटीएम में सीसीटीवी क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरा लगे हुए थे। पुलिस ने सुबह बैंक अधिकारियों को बुलाकर चेकिंग की तो ये बंद मिले। बैंक के तकनीकी जानकारों ने जाच की तो पाया गया कि कैमरे बुधवार शाम को शाखा बंद होने के बाद छह बजे से ही बंद थे। बंद होने का तकनीकी कारण बताया जा रहा है।
शातिर थे चोर

एटीएम काटने की वारदात को अंजाम देने पहुंचे चोर शातिर थे। वे अपने कोई सुराग भी नहीं छोडकर गए हैं। चोर वारदात के बाद गेट और कटर को पानी से धो गए। इसके कारण फिंगर प्रिंट भी नहीं मिले हैं।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

श्री बालाजी सरकार  का जागरण शनिवार को



जौनपुर। नगर के रूहट्ïटा स्थित शाश्वत वाटिका में घाटा मेंहदीपुर वाले श्री बालाजी सरकार का रात्रि जागरण एवं प्रसाद वितरण आगामी एक  नवंबर को सांय 6 बजे से होगा। इस अवसर पर महराज जी विशेष रूप से मौजूद होंगे। घाटा मेंहदीपुर वाले श्री बालाजी सरकार की हनुमान के बाल रूप में मान्यता है।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार


चोरों ने ताला तोड़ चुराए छ: हजार


सरपतहां। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्र्तगत बिसनापुर गांव में बुधवार की रात चोरो ने धावा बोल दिया। गांव के दो घरों में घुसे चोरों को एक जगह तो सफलता मिली लेकिन दूसरी जगह जाग पड़ जाने के कारण भाग खड़े हुए।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी उम्मद सिंह के घर घुसे चोरों ने ताला बंद कमरे मेंं रखी गोदरेज की आलमारी ताला तोड़कर उसमें रखे छ: हजार रूपये चुरा लिये हालांकि उसी आलमारी मेंं रखे कुछ रूपये किताब में रखे होने के कारण बच गये। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां से वारदात के बाद चोरों ने उसी गांव निवासी हवलदार सिंह के यहां धावा बोला लेकिन आहट हो जाने के कारण सजग हुए परिजनों के शोर मचाने पर नौ दो ग्यारह हो गये। 


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

तमंचे से फायर करने वाला नामजद आरोपी गिरफ्तार





जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने आटो रिक्शा चालक पर तमंचे से फायर करने के आरोप में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी राज कालेज हरिप्रकाश यादव को गुरूवार तड़के आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आटो रिक्शा चालक अहमद हुसैन पर तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोपी इस समय कोतवाली क्षेत्र के राजा साहब के पोखरे के पास मौजूद है। मुखबिर खास की बात का विश्वास करके चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ वहां पहुंचकर मो. शाकिब पुत्र मोइन 45 साल मुहल्ला सिपाह को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर दो जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया मंगलवार रात्रि लगभग दस बजे रास्ते में कार के हटाने को लेकर विवाद हुआ था।

जिसमें फायरिंग की गयी थी।  इस संबंध मेंं आटो रिक् शा चालक अहमद हुसैन पुत्र मूसा द्वारा स्थानीय कोतवाली में धारा 307, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी राज कालेज को दी गयी थी। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

गुरु-शिष्य संबंधों पर वार 




अध्यापक पर छात्र ने दिन दहाड़े कियाधारदार हथियार से हमला

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर गुरूवार सुबह लगभग आठ बजे कोचिंग सेंटर पर जाते समय अध्यापक पर जानलेवा हमला धारदार हथियार से कर दिया। विवरण के अनुसार मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के नद्ïदी रामपुर गांव निवासी विपिन कुमार मिश्रा 30 साल पुत्र तालुक प्रसाद मिश्रा रोज की भांति आज जेसीज चौराहे से वाजिदपुर मार्ग पर स्थित अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ाने जा रहे थे कि उसी समय पीछे से एक युवक आकर  उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी बीच अध्यापक मिश्रा ने अपनी गर्दन हल्की सी नीचे कर ली जिससे वार उनके सर के पिछले हिस्से में जाकर लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब हमलावर युवक अपने धारदार हथियार के साथ फरार हो गया। 
खून से लथपथ अवस्था में अध्यापक को पुलिस द्वारा तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अध्यापक के सिर में गहरा  घाव होने के कारण उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी जिससे चिकित्सक ने उन्हें बेहतर उपचार के लिये बीएचयू रेफर कर दिया। 
घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस के अनुसार बताया गया कि हमला करने वाला युवक को अध्यापक मिश्रा द्वारा कोचिंग पढ़ाते समय डांट फटकार लगाकर क्लाश से बाहर कर दिया था। अपनी पीरियड में आने से मना कर दिया था। चूंकि उक्त युवक द्वारा क्लाश में शरारत करना व अन्य छात्रों को न पढऩे देने की हरकते कर रहा था पुलिस द्वारा हमलावर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया और उसकी तलाश की जा रही है। 


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार
उदीयमान भास्कर को अघ्र्यदान के साथ 
छठ व्रत का पारण



आदि गंगा का विभिन्न घाटों पर श्रद्घालु महिलाओं का उमड़ा सैलाब


जौनपुर। व्रती महिलाओं द्वारा गुरुवार को नदी अथवा सरोवर तट पर पूर्व दिशा में उदीयमान भगवान भास्कर को अघ्र्य अर्पित करने के साथ चतुर्दिवसीय डाला छठ पूजनोत्सव का समापन हो गया। भोर बेला में भगवान सूर्य देव को दुग्ध का अघ्र्य प्रदान करने के लिए आदि गंगा गोमती के घाटों पर महिलाओं के मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था। हिन्दू धर्मावलम्बियों में कार्तिक मास की शुक्लपक्षीय चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक आयोज्यमान डाला छठ पूजनोत्सव वस्तुत: सूर्योपासना से सम्बन्धित पर्व है। हमारश देश में शरद ऋतु के समशीतोष्ण प्राकृतिक परिवेश में डाला छठ के रूप में भगवान भास्कर की उपासना की परम्परा अत्यन्त प्राचीन है। पौराणिक कथाओं के अनुसार स्वदेश में छठ पर्व की शुरूआत महाभारत काल से मानी जाती है। जब पाण्डव कौरवों से धूत क्रीड़ा में अपना राजघाट हार गये तो पांचाली द्रौपदी ने छठ पर्व का उद्यापन किया जिसके फलस्वरूप उसकी मनोकामना पूर्ण हुई तथा पाण्डवों को उनका खोया राजपाट वापस मिल गया। स्वदेश में सूर्यपुत्र कर्ण द्वारा सूर्योपासना की परम्परा की शुरूआत मानी जाती है। उसके द्वारा प्रतिदिन घण्टों पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अघ्र्य दान की परम्परा आज भी डाला छठ के रूप में प्रचलित है। छठ में सूर्य के साथ उसकी दोनों पत्नियों ऊषा और प्रत्यूषा की आराधना संयुक्त रूप से की जाती है।
 आज ब्रह्मï मुहूर्त में बड़ी संख्या में श्रद्घालु व्रती महिलायें ऋंगार करकश नवीन परिधान में पारम्परिक लोकगीत का गान करते हुए टोलियों में आदि गंगा गोमती के विभिन्न घाटों पर पहुंची। अनेक महिलायें बाजे गाजे के साथ नदी तट पर गयीं जहां उन्होंने नदी के किनारे जलधारा में खड़ी होकर पूर्व दिशा मे उदीयमान सूर्य को अघ्र्य में दुग्ध अर्पित किया। सूर्यदेव को अघ्र्यदान के पश्चात व्रती महिलाओं ने हाथ में अंकुरित चना लेकर षष्ठी व्रत के माहात्म्य सम्बन्धी धार्मिक कथाओं का कथन और श्रवण किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आज भोर बेला में हनुमान घाट, गोपीघाट, गूलरघाट, अचलाघाट, बजरंग घाट सहित गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर महिलाओं ने उगते सूरज को अघ्र्य दान कर व्रत का पारण किया। घाटों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा महिलाओं की अघ्र्यदान व पूजन में सुविधा तथा सुरक्षा हेतु शामियाना की व्यवस्था की गयी थी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से डाला छठ के माहात्म्य सम्बन्धी गीत परिवेश में गूंज रहे थे तथा घाटों पर मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था। 

नदी तटवर्ती घाटों पर व्रती महिलाओं के अघ्र्यदान और पूजन का कार्यक्रम देर तक चलता रह। मडिय़ाहूं, मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज, केराकत, मुंगराबादशाहपुर आदि में भी पर्व हर्षोल्लास मनाया गया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Wednesday, 29 October 2014

कीटनाशक खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ी

 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के राघवरामपुर गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक विवाहिता ने कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने उसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी मुन्नर की 50 वर्षीया पत्नी लालमनि देवी बुधवार को पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान हालत नाजुक देख डाक्टर  ने उसे वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। खबर जाने तक हालत नाजुक बनी हुयी थी।
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार 

सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

केद्र्र और राज्य सभी सरकारें पूंजीपतियों को दे रही हैं संरक्षण

जौनपुर। बुधवार को आल इंडिया कृषक खेत मजदूरों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके पहले 11 बजे जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला गया। जुलूस पालिटेक्निक, ओलन्दगंज चौराहा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा और धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। धरना प्रदर्शन में शामिल किसान मजदूरों व महिलाओं ने मांग उठाई कि बिजली के दाम कम करो, लो वोल्टेज बिजली कटौती, जर्जर बिजली तार व जले ट्रांसफार्मर की समस्या खत्म करो, 24 घंटे बिजली दो, कृषि योग्य उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण बंद करो समेत आदि मांगे रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईकेकेएमएस के जिलाध्यक्ष श्रीपति सिंहव संचालन मिथिलेश मौर्य ने किया। प्रवीण कुमार शुक्ल, राजबहादुर मौर्य, जयप्रकाश पांडेय, हीरालाल गुप्तप, प्रमोद कुमार शुक्ल, विजय सिंह मौर्य, महेन्द्र मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। 

एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार

चार मोहर्रम को निकला अलम दुलदुल का जुलूस


शहर की सभी अंजुमनों ने किया नौहाख्वानी सीनाजनी


शहर के आलमखां स्थित इमाम चौक से बुधवार शाम को चार मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शहर की सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। जुलूस में अलम, दुलदुल, झूला अली असगर और ताबूत अली अकबर निकाला गया। जुलूस में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या भी पहुंची। जुलूस खत्म होने तक लोगों की भीड़ जुटी रही। अंत में सभी को तबरुक (प्रसाद) तक्सीम किया गया।
शहर के आलमखां स्थित इमाम चौक से उठे जुलूस की शुरुआत सोजख्वानी से हुई। मजलिस को खिताब करते हुए जौनपुर अजादारी काउंसिल के अध्यक्ष मोहम्मद हसन प्रिंसिपल शिया इंटर ने कालेज पढ़ी। दो मोहर्रम को यजीदी लश्कर ने इमाम हुसैन के खैमो को फोरात से हटवा दिया और सात मोहर्रम को इमाम हुसैन के खैमों में पानी खत्म हो गये। बच्चे प्यास से तड़पने लगे तो इमाम हुसैन अपने छ: माह के बच्चे अली असगर को लेकर मकतल में आये और कहा कि मेरा बच्चा बहुत प्यासा है इसको पानी पिला दो परंतु यजीदी फौज ने पानी नहीं दिया और कत्ल कर दिया।
शबीहे अलम, जुलजनाह, ताबूत और गहवारए अली असगर निकाला गया। शबीहों की जियारत करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। जुलूस में साहबे बयाज इब्बू खां अंजुमन गुलशने इस्लाम, जुल्फेकारिया, अजादारिया, शमशीरे हैदरी, असगरिया, मजलूमिया, मासूमिया, हुसैनिया, कौसरिया सहित आदि अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। जुलूस कदीमी रास्तों से होता हुआ ताड़तला स्थित इमामबाड़ा अलहादी पहुंचा। उक्त कार्यक्रम का संचालन वसीम हैदर ने किया। इस मौके पर अफजाल अहमद, मिर्जा जावेद सुल्तान, नासिर रजा, एजाज हुसैन, आफताब हुसैन, असलम नकवी आदि लोग उपस्थित रहे।
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार

रास्ते से कार हटाने को लेकर चली कई राउण्ड गोलियां

 मजलिस में शामिल होने जा रहा था आटो चालक

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह में मंगलवार की रात दस बजे मजलिस में सम्मिलित होने जा रहे श्रद्घालुओं से भरे आटो रिक्शा वाले एवं रास्ते में खड़ी कार को हटाने के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार उक्त कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह निवासी अहमद हुसैन पुत्र मूसा अपने परिवार के साथ जिले के मुंगराबादशाहपुर में होने वाली मजलिस में परिवार सहित शामिल होने जा रहे थे। घर से कुछ दूर पर पहुंचे कि रास्ते में एक व्यक्ति अपनी कार सड़क पर खड़ी किये था। आटो चालक अहमद हुसैन ने कार को रास्ते से हटाने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हुई जिसमें कार चालक द्वारा एक-एक कर कई फायर किया गया। आटो चालक अपने परिवार को आटो में छोड़कर फरार हो गया। घटना के तुरन्त बाद उपस्थित भीड़ में भगदड़ मच गयी। सूचना पर चौकी प्रभारी सिपाह रामाश्रय यादव सहयोगियों के साथ पहुंचे और कार चालक उसके सामने भाग निकला। घटना को लेकर पूरी रात क्षेत्र में चर्चा रही। सुबह होने पर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में एक व्यक्ति के खिलाफ आटो चालक द्वारा तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस हमलावर की खोज कर रही है। सूचना पर कोतवाल सीबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआइना किया।
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार

लगातार दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट ने खींचे 
केंद्र सरकार के कान

गंगा सफाई पर हीला-हवाली को लेकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को भी लगाई फटकार




नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा सफाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा नदी के तटों पर सक्रिय, प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों की खिंचाई की। कोर्ट ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोडरें से कहा कि आपका मामला पूरी तरह असफलता और निराशा की कहानी है।

गंगा की सफाई के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार की पहले भी आलोचना कर चुका है। पखवाड़े भर पहले कोर्ट ने गंगा सफाई को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम पेश नहीं किए जाने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी। उस समय कोर्ट ने कहा था कि सरकार को गंगा की सफाई के लिए मेट्रो मैन श्रीधरन जैसे किसी विशेषज्ञ की मदद लेने की जरूरत है। गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन सितंबर को केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि जिस प्लान के तहत केंद्र सरकार गंगा की सफाई की योजना बना रही है, उसमें तो 200 साल में भी गंगा साफ नहीं होगी। केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन हफ्ते के भीतर एक चरणबद्ध योजना पेश करे, जिसमें देश की सबसे पवित्र नदी को साफ करने की सटीक योजना का ब्योरा हो।

जौनपुर समाचार

एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार


पुराने नोट वापस लिए जाने की मियाद 

1 जनवरी 2015

नई दिल्ली। साल 2005 से पहले छपे बैंक नोटों को वापस लेने की मियाद एक जनवरी 2015 तय की गई है. सरकार ने कहा है कि जनवरी 2014 में आरबीआई ने साल 2005 से पहले छपे सभी करेंसी नोटों को 31 मार्च 2014 तक वापस लेने का फैसला किया था, जिसे बढ़ाकर एक जनवरी 2015 कर दिया गया है।

जनवरी से जून 2014 तक आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में साल 2005 से पहले की सीरीज के 100, 500 और 1000 रुपये मूल्य वर्ग के 47 करोड़ 27 लाख 90 हजार 84 नोट नष्ट किए गए, जिनकी कुल राशि एक खरब 46 अरब 88 करोड़ 62 लाख 61 हजार 600 रुपये है. इस अवधि के दौरान 100 रुपये के 30 करोड़ 20 लाख 60 हजार 606 नोट नष्ट किए गए, जिसकी कुल राशि 30 अरब 10 करोड़ 60 लाख 60 हजार 600 रुपये है. इसी तरह 500 रुपए के 10 करोड़ 98 लाख 98 हजार 954 नोट खत्म किए गए, जिनकी कुल राशि 54 अरब 94 करोड़ 94 लाख 77 हजार रुपये है।
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार