विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Sunday, 27 August 2023

*वी. आर. से दिखाया गया करबला का मंज़र देखने वालों की हुईं आंखें नम*


*वी. आर. से दिखाया गया करबला का मंज़र देखने वालों की हुईं आंखें नम*

जौनपुर शहर में पिछले दो दिनों से आई. ई. ए. सी. आर. एस इंडिया, हुसैन फॉर जस्टिस एवं वी. आर. कर्बला के सहयोग से जौनपुर में दो दिनों का वी. आर. कर्बला ""Feel The Pain of Imam Hussain a.s" का अभियान चलाया जा रहा था जिसमे इमाम हुसैन अ. स. और कर्बला की याद में कर्बला के कुछ मसायब पेश किये गए।  जिन मंज़रों को याद करके ज़ायरीन ज़ारो क़तार रो रहे थे। यह कार्यक्रम हिंदुस्तान के कई अलग अलग शहरों से होता हुआ जौनपुर शहर में हुआ। जिसे जौनपुर की स्थानीय संस्था आई. ई. ए. सी. आर. एस इंडिया द्वारा किया गया था।  इस कार्यक्रम में जौनपुर शहर के 1500 से ज़्यादा ज़ायरीनों ने हिस्सा लिया और कई संस्था के वालंटियर ने  ज़ायरीन की दिल से खिदमत को अंजाम दिया। यह कार्यक्रम सिर्फ शिया क़ौम के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि उन सरे लोगों और सरे धर्मों के लिए था जो इमाम हुसैन अ.स. से मोहब्बत करते हैं और वाक्याये कर्बला से उनकी आँखें नम हो जाती हैं। किसी भी धर्म के लोग इस कार्यक्रम में आकर कर्बला के मंज़र की ज़्यारत कर सकते थे। कार्यक्रम के दौरान आई. ई. ए. सी. आर. एस इंडिया के संस्थापक जनाब असग़र अब्बास साहब से जब इस कार्यक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम २०१६ से शुरू हुआ और पूरी दुनिया के कई इलाकों में इसका आयोजन हो चूका है और अब हिंदुस्तान के अलग अलग शहरों में इस आयोजन के माध्यम से ज़ायरीनों को कर्बला की ज़्यारत कराइ जा रही है। वी. आर. कर्बला ""Feel The Pain of Imam Hussain a.s" का मकसद लोगो के दिलो में इमाम हुसैन अ.स. और उनके असहाब की याद को ज़िंदा करना है जिस प्रकार हम मजलिसों या अलग अलग ज़्यारतों के माध्यम से कर्बला के मंज़र को याद करके ज़ारो क़तार रोते हैं उसी प्रकार वी. आर. कर्बला ""Feel The Pain of Imam Hussain a.s" में भी  कर्बला के कुछ मसायब की ज़्यारत होती है जिसे याद करके लोग मौला हुसैन अ.स. पर ज़ारों क़तार रोते  गिरिया करते हैं। इस कार्यक्रम में जौनपुर शहर और जौनपुर शहर के बाहर के कई आलिमो और मौलानाओं ने भी शिरकत की जिसमे मुख्यता आग़ा सैय्यद सफ़दर हुसैन ज़ैदी साहब क़िब्ला-(जौनपुर),आग़ा सैय्यद महर अब्बास साहब  (कोलकाता), आग़ा मौलाना मोहसिन खान साहब(घोसी), आग़ा मौलाना सैय्यद जफ़र साहब (आजमगढ़) शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में आई. ई. ए. सी. आर. एस इंडिया के संस्थापक जनाब असग़र अब्बास साहब ने सभी वालंटियर का शुक्रिया अदा किया और उनकी तरक्की के लिए दुआ की। इस कार्यक्रम सफलता के पीछे आई. ई. ए. सी. आर. एस इंडिया के टीम लीडर आफ़रीन ज़हरा, नूर फातमा, तंज़ीम फातमा, फ़ैज़ी, कविश और पूरी टीम का सहयोग था।

Thursday, 7 July 2022

कजियाना मोहल्ले में सात लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज:*


*कजियाना मोहल्ले में सात लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज:*

*मछलीशहर (जौनपुर)* 
लगातार कई बार कजियाना मोहल्ले के 400 के वी ए ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने पर बिजली विभाग द्वारा अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा के नेतृत्व में जे.ई.अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा कजियाना मोहल्ले में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 07लोगों के विरुद्ध कटिया एवं मीटर बाईपास विधि से बिजली चोरी करने के सम्बंध में बिजली थाना (जलालपुर), जौनपुर में धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
      इसके साथ 10हजार रुपये से अधिक बकाया बिल वाले बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित कराने की कार्यवाही की गई। उतारे गए कटिया वाले सभी केबिलों को " कटिया हटाओ, कटिया जलाओ" अभियान के तहत आग लगाकर जलाया गया तथा लोगों को बिजली चोरी न करने का संदेश दिया गया। 
           जे.ई. अभिषेक केसरवानी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी कजियाना मोहल्ले में चेकिंग कर 14 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की कार्यवाही की गई थी, लेकिन उक्त मोहल्ले के लोगों के बिजली चोरी की प्रवित्ति में सुधार नहीं हो रहा है। जिससे विद्युत लाइन पर अवैध लोड बढ़ जाने के कारण आये दिन फाल्ट होता रहता है और ईमानदार उपभोक्ताओं को भी आपूर्ति बाधा का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार की कार्यवाही को आगे भी जारी रखने की बात कही गयी। 
       उपरोक्त चेकिंग टीम में लाइनमैन रमाकान्त, निविदाकर्मी हुबलाल, राजेश, ज्ञानेन्द्र, आदि सम्मिलित रहे।प

Wednesday, 6 July 2022

महंगाई की मार झेल रही जनता पर मुसीबतों का बोझ,रसोई गैस में फिर लगी आग, कंपनियों ने 50 रुपये बढ़ाये दाम,*

*महंगाई की मार झेल रही जनता पर मुसीबतों का बोझ,रसोई गैस में फिर लगी आग, कंपनियों ने 50 रुपये बढ़ाये दाम,* आदिल रिज़वी

 नई दिल्ली: पहले ही से महंगाई की मार झेल रही जनता पर मुसीबतों का बोझ कम होने की बजाये बढ़ रहा है. बुधवार को घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये का इजाफा कर दिया गया. महंगाई की मार से त्रस्त आम आदमी को राहत कहीं से भी मिलती नजर नहीं आ रही है.
बुधवार को एक बार फिर आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है. गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है. 14.2 किलोग्राम का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है. 
नई दरें आज से ही लागू हो गई है. यानी आज से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपये ज्यादा भुगतान करना होगा. दिल्ली में दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये हो गई है.।
रियाज़ुल

Tuesday, 5 July 2022

बरसठी में सरिया, लोहे के राड से हुई पिटाई से दर्जी की मौत,*

*बरसठी में सरिया, लोहे के राड से हुई पिटाई से दर्जी की मौत,*
       *जौनपुर।* बरसठी थाना क्षेत्र के चकनारायणपुर गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। लोहे की राड एवं सरिया से मारपीट में 45 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंगलवार की भोर युवक की मौत हो गई। मौत से मृतक के घर कोहराम मच गया।
           बरसठी थाना के बरेड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत चकनारायणपुर गांव निवासी अजीज अली का पुत्र मुख्तार अहमद 45 वर्ष बेलवां बाजार में टेलरिंग की दुकान बंदकर सोमवार शाम 6:00 बजे घर जा रहा था।
          आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के ही नन्हें चांदबाबू समेत अन्य लोग घर से थोड़ी दूर पहले लाठी डंडा, लोहे की रॉड सरिया लेकर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह मौके पर बाइक से पहुंचे घात लगाए लोगों ने उन्हें रोक लिया और गालियां देते हुए मुख्तार पर लाठी डंडा एवं लोहे की रॉड से पिटाई करने लगे, शोरगुल सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया था। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सहायता से परिजन मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की भोर 4:00 बजे इलाज के दौरान मुख्तार की मौत हो गई। मौत की सूचना पर बरसठी पुलिस भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गई थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विपक्षियों के बीच बीते 3 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। लेकिन कुछ माह पूर्व मुख्तार अली की बेटी की शादी थी, शादी के दौरान ही किसी बात को लेकर मुख्तार एवं पड़ोसियों से कहासुनी हुई थी जिसमें मारपीट भी हो गई थी। मारपीट के दौरान चांद बाबू की तरफ से कई लोगों को चोटें आई थी उसी बात को लेकर रंजीश बढ़ गई थी। सोमवार को मौका मिलते ही विपक्षियों ने मुख्तार के ऊपर हमला बोल दिया जिसमें उनकी मंगलवार को मौत हो गई

Monday, 4 July 2022

68 परीक्षा केन्द्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा*


*
रिपोर्टर आदिल रिज़वी
             *जौनपुर।* बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण सफल कराए जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापको, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षको के साथ बैठक कर  निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 06 जुलाई  को दो पालियों में (प्रथम पाली में पूर्वान्ह 9  बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से 5ः  बजे तक) आयोजित होने वाली बीएड० पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा को शुचितापूर्ण निर्विवाद एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद में 68 परीक्षा केन्द्र निर्धारित है जिनमें कुल 29 हजार 119 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। 
         जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रो पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाईल एवं किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक सामान ले जाने की अनुमति नही है, इसका सख्ती से पालन कराया जाये।  
        जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराए जाने में सभी केंद्र व्यवस्थापक सहयोग करे, यदि कही भी नकल कि शिकायत आयी तो सम्बन्धित को जेल भेजने की कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के दिन सभी मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे।  
       अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने बताया कि जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 68 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 136 पर्यवेक्षक  तैनात किए गए हैं। जो परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे और परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे।   
        अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, केंद्रों पर महिला पुलिस के द्वारा जांच की जाएगी तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एसटीएफ भी सक्रिय रहेगी।  बरेली विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि प्रो0 प्रेमपाल सिंह, विष्णु गुप्ता, राकेश मौर्या, पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के रजिस्टार डा0 रमेशमणि त्रिपाठी, सहायक रजिस्टार बबिता सिंह, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ललित मिश्रा, रमेश यादव, अखिलेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Sunday, 3 July 2022

जौनपुर जजशिप मे जू डि मे भी हुआ तबादला*


*जौनपुर जजशिप मे जू डि मे भी हुआ  तबादला*


1- गोंडा से ट्रांसफर होकर आने वाली काव्या सिंह बनी सिविल जज जू डि शहर जौनपुर
2-रायबरेली से ट्रांसफर होकर आने वाले श्री दिनेश कुमार दिवाकर जी बने ग्राम न्याधिकारी ग्राम न्यायालय शाहगंज जौनपुर
3- अब तक रही ग्राम न्याधिकारी ग्राम न्यायालय शाहगंज जौनपुर सुश्री पियुसिका तिवारी अब मुख्यालय जौनपुर पर सिविल जज जू डि रहेगी
4- जिला फर्रुखाबाद से ट्रांसफर होकर आने वाले श्री वैभव सिंह जौनपुर मे बनेंगे सिविल जज जू डि शाहगंज जौनपुर
5-इटावा से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाले श्री अंकुर चौधरी जौनपुर मे बनेंगे अपर सिविल जज जू डि
6- रायबरेली से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाले श्री ध्रुवेश सिंह यादव जी जौनपुर मे बनेंगे सिविल जज जू डि जौनपुर जौनपुर
7- कानपुर नगर से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाली श्रीमती योगिता कुमार जौनपुर मे बनेगी सिविल जज जू डि
8-  सुश्री विभा सिंह
9- फतेहपुर जिले से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाली सुश्री किरन मिश्रा जौनपुर मे बनेगी जे एम द्वितीय 
10-   रमाबाई नगर से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाले श्री आशुतोष सिंह जौनपुर मे बनेंगे एफ टी सी जूनियर डिविजन जौनपुर 
11- जिला इटावा से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाले श्री सतीश कुमार  जौनपुर मे बनेंगे जे एम प्रथम
11- अब तक जौनपुर मे एफ टी सी जू डि रहे श्री देवेश कुमार यादव जी अब अतिरिक्त सिविल जज जू डि बनेगे

जौनपुर एडीजे रैंक मे हुआ बदलाव*


*जौनपुर एडीजे रैंक मे हुआ बदलाव*


फर्रुखाबाद बाद जिले से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनय कुमार गुप्ता जौनपुर मे होगे अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय जौनपुर
2-जौनपुर मे अब तक गैंगस्टर कोर्ट के जज रहे श्री अशोक कुमार यादव जी अब स्पेशल जज ईसी एक्ट बनेगे
3- आगरा से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कुलदीप कुमार प्रथम जौनपुर मे अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय जौनपुर होगे।
5- फर्रुखाबाद से ट्रांसफर होकर जौनपुर आने वाले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेश कुमार राय जौनपुर मे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जौनपुर होगे।

Saturday, 2 July 2022

मोटरसाइकिल बदमाशों ने डॉक्टर के पीटा


जौनपुर ब्रेकिंग् अपडेट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

सिपाह रेलवे क्रासिंग के नीचे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने डॉ0 पर चलाई गोली*
डायग्नोसिस सेंटर चलाने वाले डॉक्टर सुशील कुमार यादव के ऊपर किया जानलेवा हमला।

डॉ0 सुशील के अनुसार उनको लक्ष्य करके मारी थी बदमाशों ने गोली बाल बाल बचे
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

कार और बाइक की भीषण टक्कर 2 लोग गंभीर रूप से घायल*




*कार और बाइक की भीषण टक्कर 2 लोग गंभीर रूप से घायल*

खेतासराय थाना क्षेत्र आर्यनगर कला अन्तर्गत शाली मार रेस्टोरेंट के पास शाहगंज की तरफ जा रही कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी इस भीषण टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए!

कार और बाइक की भीषण टक्कर 2 लोग गंभीर रूप से घायल*



*कार और बाइक की भीषण टक्कर 2 लोग गंभीर रूप से घायल*

खेतासराय थाना क्षेत्र आर्यनगर कला अन्तर्गत शाली मार रेस्टोरेंट के पास शाहगंज की तरफ जा रही कार ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी इस भीषण टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए!

खंभे बांधकर युवक की जमकर पिटाई करने वाले तीन गिरफ्तार,*


       आदिल
*जौनपुर।* तिलोरा बाजार में खंभे से बांधकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। 
       बताया जा रहा है कि प्रेमिका के साथ घूमने गए युवक को लोगों ने दो दिन बाद पकड़ लिया। इसके बाद मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा बाजार स्थित एक बिजली के खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे इंटरनेट पर डाल दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। 
       वीडियो सामने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
           मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग तिलौरा बाजार की एक युवती से चल रहा था। वह दो दिन पहले युवती के साथ कहीं घूमने गया था। इस बात की भनक युवती के परिजनों को लगी तो वो आक्रोशित हो उठे। उक्त युवक जब वापस तिलौरा बाजार पहुंचा तो युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और सरेराह बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी इस अमानवीय व्यवहार का विरोध नहीं किया। खंभे से बंधा युवक गिड़गिड़ाता रहा लेकिन उसपर थप्पड़ और मुक्कों की बरसात होती रहा। हालांकि थोड़ी देर बाद ही मौके से गुजर रहे लोगों ने बीचबचाव किया और युवक को भीड़ से अलग किया।तबतक बेरहमी से पिटाई के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। 
         घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को नहीं दी। लेकिन दो दिन बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इस संबंध में सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिल गई है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो 28 जून का बताया जा रहा है

Monday, 2 May 2022

संजीव कुमार उपाध्याय ने दी ईद उल फितर की बधाई


मेरे और मेरे परिवार की ओर से आप सभी देशवासियों को नगर वासियों को ईद उल फितर की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई संजीव कुमार उपाध्याय सुपरवाइजर नगर पालिका परिषद जौनपुर

Thursday, 3 March 2022

चार मार्च को आयेंगे मुकेश सहनी


चार मार्च को आयेंगे मुकेश सहनी
जौनपुर।  मडिय़ाहूं विधानसभा चुनाव में हर पार्टी के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। भाजपा, बसपा, सपा और वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी दिन रात मतदाताओं को रिझाने के लिए जनसंपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। इसी कड़ी में वीआईपी पार्टी के संस्थापक और मत्स्य एंव पशु पालन मंत्री बिहार सरकार मुकेश सहनी का आगमन चार मार्च को मडिय़ाहूं विधानसभा में होने जा रहा है। मुकेश सहनी रामलीला मैदान, निकट विवेकानंद इंटर कालेज मडिय़ाहूं में जनसभा को संबोधित करेंगे और वीआईपी के प्रत्याशी उद्योगपति अशोक सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

बाइक रैली निकालकर मांगा समर्थन

बाइक रैली निकालकर मांगा समर्थन
जौनपुर। मडिय़ाहूं विधानसभा से वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी उद्योगपति अशोक सिंह ने रैली निकालकर समर्थन मांगा। इस दौरान मडिय़ाहूं के विभिन्न बाजारों से होते हुए उनका काफिला गुजरा।  अशोक सिंह ने कहाकि यदि मडिय़ाहूं की जनता हमको अपना आर्शीवाद देती है तो विकास की गंगा बहा दूंगा। 
मैने मडिय़ाहूं के लिए पहले भी बहुत काम किया है। कोरोना काल में बहुत लोगों की मदद की है। बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में समर्थक नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। बतातें चलें कि मडिय़ाहूं विधानसभा में भी लड़ाई बड़ी ही दिलचस्प हो चली है। भाजपा और अपना दल एस के आरके पटेल, सपा से सुषमा पटेल, बसपा से आनंद दूबे मैदान में हैं। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

Saturday, 19 February 2022

प्रत्याशी ने झोंकी पूरी ताकत


प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत
जौनपुर। जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली मल्हनी में प्रत्याशियो ने पूरी ताकत झोंक दी है। सियासी अखाड़े में एक दूसरे को चित कर देने के लिए प्रत्याशी सुबह से लेकर देर शाम तक पसीना बहा रहे हैं। गांव की पगडंडियों पर लग्जरी गाड़ियों का काफिला गर्दा उड़ा रहा है। मल्हमी में सीधी टक्कर पूर्व सांसद जदयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा के लकी यादव मे है। लकी यादव इस सीट पर दोबारा कब्जा करना चाह रहे है तो वही धनंजय सिंह और उनकी टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला ने भी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वही भाजपा से केपी सिंह भी अपने लाव लश्कर के साथ मैदान में डटे हैं। अब देखना ये है कि सियासत की दुनिया में कौन बाहुबली होगा। सपा के लकी यादव और जदयू के धनंजय सिंह एक दूसरे पर ज़ुबानी प्रहार भी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। अभी आने वाले दिनों में वार और पलटवार का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल आने वाला वक्त तय करेगा की मलहनी पर किसका राज होगा।

प्रत्याशी ने झोंकी पूरी ताकत

प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत
जौनपुर। जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली मल्हनी में प्रत्याशियो ने पूरी ताकत झोंक दी है। सियासी अखाड़े में एक दूसरे को चित कर देने के लिए प्रत्याशी सुबह से लेकर देर शाम तक पसीना बहा रहे हैं। गांव की पगडंडियों पर लग्जरी गाड़ियों का काफिला गर्दा उड़ा रहा है। मल्हमी में सीधी टक्कर पूर्व सांसद जदयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा के लकी यादव मे है। लकी यादव इस सीट पर दोबारा कब्जा करना चाह रहे है तो वही धनंजय सिंह और उनकी टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला ने भी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वही भाजपा से केपी सिंह भी अपने लाव लश्कर के साथ मैदान में डटे हैं। अब देखना ये है कि सियासत की दुनिया में कौन बाहुबली होगा। सपा के लकी यादव और जदयू के धनंजय सिंह एक दूसरे पर ज़ुबानी प्रहार भी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। अभी आने वाले दिनों में वार और पलटवार का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल आने वाला वक्त तय करेगा की मलहनी पर किसका राज होगा।

एक्सीडेंट क्लेम के 97 मुकदमे निस्तारण के लिए चिन्हित


एक्सीडेंट क्लेम के 97 मुकदमे निस्तारण के लिए चिन्हित

जौनपुर विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 को संपन्न होगी।मतापुर स्थित एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार सिंह गौतम प्राधिकरण सचिव शिवानी रावत व पीठ के सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट ने बैठक कर अधिकतम एक्सीडेंट क्लेम के मुकदमों के निस्तारण पर बल दिया। सड़़क दुर्घटना से जुड़े 97 मुकदमे चिह्नित  किए गए जिसमें याची पक्ष तथा बीमा कंपनी द्वारा निस्तारण पर चर्चा की गई।जज मनोज कुमार सिंह गौतम ने कहा कि बीमा कंपनियों के टीपी हब प्रभारियों को अगली प्री मीटिंग में भाग लेने की अपेक्षा की गई है जिससे निस्तारण में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की जा सके और अधिकतम निस्तारण हो सके। सचिव शिवानी रावत ने आगामी लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग की अधिवक्ताओं अपेक्षा की जिससे पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिले। पीठ के सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि बीमा कंपनियों व याची के अधिवक्ताओं के सकारात्मक रुख से ही लंबित मुकदमों का त्वरित निस्तारण करा कर पीड़ित पक्ष को शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाई जा सकती है। इस अवसर पर अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव,सत्येंद्र सिंह,अशोक सिंह,रवीन्द्र विक्रम सिंह,राणा प्रताप सिंह,निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, अवधेश यादव, निलेश यादव,जेसी पांडेय, बृजेंद्र यादव,सोभनाथ यादव,सुरेंद्र पांडेय, ईश्वर यादव, जयप्रकाश पटेल, सनी यादव, संतोष मेजर आदि उपस्थित थे।

Tuesday, 15 February 2022

झाम-ताम और भौकाल के आगे नहीं टिके फैसल



झाम-ताम और भौकाल के आगे नहीं टिके फैसल
जेड हुसैन बाबू
जौनपुर। सियासत में अगर कोई ईमान की बात करे तो ये बड़ी बेईमानी होगी और अगर कोई उसूल की बात करे तो ये भी गले के नीचे नही उतरता। दरअसल ये सब बातें सियासत की पिच पर फिट बैठती नही है। अगर कोई नेता इन सब बातो को फॉलो करता है तो वो राजनीति में क्लीन बोल्ड हो जाता है। सियासतदान तो बस अपना फायदा देखते हैं। बात सदर विधान सभा की करते हैं जहां कांग्रेस ने जमीनी नेता फैसल हसन तबरेज का टिकट काटकर भौकाली और पैराशूट वाले नेता यानी नदीम जावेद को अपना प्रत्याशी बना दिया है। लंबे समय से बेजान पड़ी पार्टी के जिस्म मे रूह फूंकने वाले कार्यकर्ता का एकायक टिकट कट जाने से जिले भर के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल डाउन हो गया है। दिल्ली और लखनऊ बैठे पार्टी के बड़े कांग्रेसी नेताओं को शायद भौकाली और झाम ताम वाले नेता ही रास आए इसलिए नदीम जावेद चुनाव मैदान में हैं। सूत्रों से पता चला है कि नाराज फैसल हसन तबरेज लखनऊ भी गए ताकि अपनी नाराजगी पार्टी के बड़े नेताओं से जाहिर करे लेकिन कुछ काम बना नहीं या यूं कहे कि मैनेज कर लिए गए। फिलहाल जिले की राजनीति में अब एक नई बहस शुरू हो गई है कि कांग्रेस जमीनी नेता को तरजीह न देना कहीं इस चुनाव में भारी न पड़ जाए। दिल्ली और मुंबई में रहकर राजनीति करने वाले नेता को कहीं फिर न जनता नकार दे।

झाम-ताम और भौकाल के आगे नहीं टिके फैसल

झाम-ताम और भौकाल के आगे नहीं टिके फैसल
जेड हुसैन बाबू
जौनपुर। सियासत में अगर कोई ईमान की बात करे तो ये बड़ी बेईमानी होगी और अगर कोई उसूल की बात करे तो ये भी गले के नीचे नही उतरता। दरअसल ये सब बातें सियासत की पिच पर फिट बैठती नही है। अगर कोई नेता इन सब बातो को फॉलो करता है तो वो राजनीति में क्लीन बोल्ड हो जाता है। सियासतदान तो बस अपना फायदा देखते हैं। बात सदर विधान सभा की करते हैं जहां कांग्रेस ने जमीनी नेता फैसल हसन तबरेज का टिकट काटकर भौकाली और पैराशूट वाले नेता यानी नदीम जावेद को अपना प्रत्याशी बना दिया है। लंबे समय से बेजान पड़ी पार्टी के जिस्म मे रूह फूंकने वाले कार्यकर्ता का एकायक टिकट कट जाने से जिले भर के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल डाउन हो गया है। दिल्ली और लखनऊ बैठे पार्टी के बड़े कांग्रेसी नेताओं को शायद भौकाली और झाम ताम वाले नेता ही रास आए इसलिए नदीम जावेद चुनाव मैदान में हैं। सूत्रों से पता चला है कि नाराज फैसल हसन तबरेज लखनऊ भी गए ताकि अपनी नाराजगी पार्टी के बड़े नेताओं से जाहिर करे लेकिन कुछ काम बना नहीं या यूं कहे कि मैनेज कर लिए गए। फिलहाल जिले की राजनीति में अब एक नई बहस शुरू हो गई है कि कांग्रेस जमीनी नेता को तरजीह न देना कहीं इस चुनाव में भारी न पड़ जाए। दिल्ली और मुंबई में रहकर राजनीति करने वाले नेता को कहीं फिर न जनता नकार दे।