विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Monday, 2 May 2022

संजीव कुमार उपाध्याय ने दी ईद उल फितर की बधाई


मेरे और मेरे परिवार की ओर से आप सभी देशवासियों को नगर वासियों को ईद उल फितर की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई संजीव कुमार उपाध्याय सुपरवाइजर नगर पालिका परिषद जौनपुर

Thursday, 3 March 2022

चार मार्च को आयेंगे मुकेश सहनी


चार मार्च को आयेंगे मुकेश सहनी
जौनपुर।  मडिय़ाहूं विधानसभा चुनाव में हर पार्टी के प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। भाजपा, बसपा, सपा और वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी दिन रात मतदाताओं को रिझाने के लिए जनसंपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। इसी कड़ी में वीआईपी पार्टी के संस्थापक और मत्स्य एंव पशु पालन मंत्री बिहार सरकार मुकेश सहनी का आगमन चार मार्च को मडिय़ाहूं विधानसभा में होने जा रहा है। मुकेश सहनी रामलीला मैदान, निकट विवेकानंद इंटर कालेज मडिय़ाहूं में जनसभा को संबोधित करेंगे और वीआईपी के प्रत्याशी उद्योगपति अशोक सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

बाइक रैली निकालकर मांगा समर्थन

बाइक रैली निकालकर मांगा समर्थन
जौनपुर। मडिय़ाहूं विधानसभा से वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी उद्योगपति अशोक सिंह ने रैली निकालकर समर्थन मांगा। इस दौरान मडिय़ाहूं के विभिन्न बाजारों से होते हुए उनका काफिला गुजरा।  अशोक सिंह ने कहाकि यदि मडिय़ाहूं की जनता हमको अपना आर्शीवाद देती है तो विकास की गंगा बहा दूंगा। 
मैने मडिय़ाहूं के लिए पहले भी बहुत काम किया है। कोरोना काल में बहुत लोगों की मदद की है। बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में समर्थक नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। बतातें चलें कि मडिय़ाहूं विधानसभा में भी लड़ाई बड़ी ही दिलचस्प हो चली है। भाजपा और अपना दल एस के आरके पटेल, सपा से सुषमा पटेल, बसपा से आनंद दूबे मैदान में हैं। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

Saturday, 19 February 2022

प्रत्याशी ने झोंकी पूरी ताकत


प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत
जौनपुर। जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली मल्हनी में प्रत्याशियो ने पूरी ताकत झोंक दी है। सियासी अखाड़े में एक दूसरे को चित कर देने के लिए प्रत्याशी सुबह से लेकर देर शाम तक पसीना बहा रहे हैं। गांव की पगडंडियों पर लग्जरी गाड़ियों का काफिला गर्दा उड़ा रहा है। मल्हमी में सीधी टक्कर पूर्व सांसद जदयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा के लकी यादव मे है। लकी यादव इस सीट पर दोबारा कब्जा करना चाह रहे है तो वही धनंजय सिंह और उनकी टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला ने भी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वही भाजपा से केपी सिंह भी अपने लाव लश्कर के साथ मैदान में डटे हैं। अब देखना ये है कि सियासत की दुनिया में कौन बाहुबली होगा। सपा के लकी यादव और जदयू के धनंजय सिंह एक दूसरे पर ज़ुबानी प्रहार भी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। अभी आने वाले दिनों में वार और पलटवार का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल आने वाला वक्त तय करेगा की मलहनी पर किसका राज होगा।

प्रत्याशी ने झोंकी पूरी ताकत

प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत
जौनपुर। जिले की हॉट सीट मानी जाने वाली मल्हनी में प्रत्याशियो ने पूरी ताकत झोंक दी है। सियासी अखाड़े में एक दूसरे को चित कर देने के लिए प्रत्याशी सुबह से लेकर देर शाम तक पसीना बहा रहे हैं। गांव की पगडंडियों पर लग्जरी गाड़ियों का काफिला गर्दा उड़ा रहा है। मल्हमी में सीधी टक्कर पूर्व सांसद जदयू के प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा के लकी यादव मे है। लकी यादव इस सीट पर दोबारा कब्जा करना चाह रहे है तो वही धनंजय सिंह और उनकी टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला ने भी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वही भाजपा से केपी सिंह भी अपने लाव लश्कर के साथ मैदान में डटे हैं। अब देखना ये है कि सियासत की दुनिया में कौन बाहुबली होगा। सपा के लकी यादव और जदयू के धनंजय सिंह एक दूसरे पर ज़ुबानी प्रहार भी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। अभी आने वाले दिनों में वार और पलटवार का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल आने वाला वक्त तय करेगा की मलहनी पर किसका राज होगा।

एक्सीडेंट क्लेम के 97 मुकदमे निस्तारण के लिए चिन्हित


एक्सीडेंट क्लेम के 97 मुकदमे निस्तारण के लिए चिन्हित

जौनपुर विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 को संपन्न होगी।मतापुर स्थित एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार सिंह गौतम प्राधिकरण सचिव शिवानी रावत व पीठ के सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट ने बैठक कर अधिकतम एक्सीडेंट क्लेम के मुकदमों के निस्तारण पर बल दिया। सड़़क दुर्घटना से जुड़े 97 मुकदमे चिह्नित  किए गए जिसमें याची पक्ष तथा बीमा कंपनी द्वारा निस्तारण पर चर्चा की गई।जज मनोज कुमार सिंह गौतम ने कहा कि बीमा कंपनियों के टीपी हब प्रभारियों को अगली प्री मीटिंग में भाग लेने की अपेक्षा की गई है जिससे निस्तारण में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की जा सके और अधिकतम निस्तारण हो सके। सचिव शिवानी रावत ने आगामी लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग की अधिवक्ताओं अपेक्षा की जिससे पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिले। पीठ के सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि बीमा कंपनियों व याची के अधिवक्ताओं के सकारात्मक रुख से ही लंबित मुकदमों का त्वरित निस्तारण करा कर पीड़ित पक्ष को शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाई जा सकती है। इस अवसर पर अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव,सत्येंद्र सिंह,अशोक सिंह,रवीन्द्र विक्रम सिंह,राणा प्रताप सिंह,निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, अवधेश यादव, निलेश यादव,जेसी पांडेय, बृजेंद्र यादव,सोभनाथ यादव,सुरेंद्र पांडेय, ईश्वर यादव, जयप्रकाश पटेल, सनी यादव, संतोष मेजर आदि उपस्थित थे।

Tuesday, 15 February 2022

झाम-ताम और भौकाल के आगे नहीं टिके फैसल



झाम-ताम और भौकाल के आगे नहीं टिके फैसल
जेड हुसैन बाबू
जौनपुर। सियासत में अगर कोई ईमान की बात करे तो ये बड़ी बेईमानी होगी और अगर कोई उसूल की बात करे तो ये भी गले के नीचे नही उतरता। दरअसल ये सब बातें सियासत की पिच पर फिट बैठती नही है। अगर कोई नेता इन सब बातो को फॉलो करता है तो वो राजनीति में क्लीन बोल्ड हो जाता है। सियासतदान तो बस अपना फायदा देखते हैं। बात सदर विधान सभा की करते हैं जहां कांग्रेस ने जमीनी नेता फैसल हसन तबरेज का टिकट काटकर भौकाली और पैराशूट वाले नेता यानी नदीम जावेद को अपना प्रत्याशी बना दिया है। लंबे समय से बेजान पड़ी पार्टी के जिस्म मे रूह फूंकने वाले कार्यकर्ता का एकायक टिकट कट जाने से जिले भर के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल डाउन हो गया है। दिल्ली और लखनऊ बैठे पार्टी के बड़े कांग्रेसी नेताओं को शायद भौकाली और झाम ताम वाले नेता ही रास आए इसलिए नदीम जावेद चुनाव मैदान में हैं। सूत्रों से पता चला है कि नाराज फैसल हसन तबरेज लखनऊ भी गए ताकि अपनी नाराजगी पार्टी के बड़े नेताओं से जाहिर करे लेकिन कुछ काम बना नहीं या यूं कहे कि मैनेज कर लिए गए। फिलहाल जिले की राजनीति में अब एक नई बहस शुरू हो गई है कि कांग्रेस जमीनी नेता को तरजीह न देना कहीं इस चुनाव में भारी न पड़ जाए। दिल्ली और मुंबई में रहकर राजनीति करने वाले नेता को कहीं फिर न जनता नकार दे।

झाम-ताम और भौकाल के आगे नहीं टिके फैसल

झाम-ताम और भौकाल के आगे नहीं टिके फैसल
जेड हुसैन बाबू
जौनपुर। सियासत में अगर कोई ईमान की बात करे तो ये बड़ी बेईमानी होगी और अगर कोई उसूल की बात करे तो ये भी गले के नीचे नही उतरता। दरअसल ये सब बातें सियासत की पिच पर फिट बैठती नही है। अगर कोई नेता इन सब बातो को फॉलो करता है तो वो राजनीति में क्लीन बोल्ड हो जाता है। सियासतदान तो बस अपना फायदा देखते हैं। बात सदर विधान सभा की करते हैं जहां कांग्रेस ने जमीनी नेता फैसल हसन तबरेज का टिकट काटकर भौकाली और पैराशूट वाले नेता यानी नदीम जावेद को अपना प्रत्याशी बना दिया है। लंबे समय से बेजान पड़ी पार्टी के जिस्म मे रूह फूंकने वाले कार्यकर्ता का एकायक टिकट कट जाने से जिले भर के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल डाउन हो गया है। दिल्ली और लखनऊ बैठे पार्टी के बड़े कांग्रेसी नेताओं को शायद भौकाली और झाम ताम वाले नेता ही रास आए इसलिए नदीम जावेद चुनाव मैदान में हैं। सूत्रों से पता चला है कि नाराज फैसल हसन तबरेज लखनऊ भी गए ताकि अपनी नाराजगी पार्टी के बड़े नेताओं से जाहिर करे लेकिन कुछ काम बना नहीं या यूं कहे कि मैनेज कर लिए गए। फिलहाल जिले की राजनीति में अब एक नई बहस शुरू हो गई है कि कांग्रेस जमीनी नेता को तरजीह न देना कहीं इस चुनाव में भारी न पड़ जाए। दिल्ली और मुंबई में रहकर राजनीति करने वाले नेता को कहीं फिर न जनता नकार दे।

Saturday, 29 January 2022

आई ई ए कैंसर रिसर्च एवं एन सी डी कण्ट्रोल सोसाइटी की ओर से ग़रीबों को दिया गया कम्बल*


*आई ई ए कैंसर रिसर्च एवं एन सी डी कण्ट्रोल सोसाइटी की ओर से ग़रीबों को दिया गया कम्बल*
जौनपुर अजमेरी मोहल्ले में ठण्ड को देखते हुए आई ई ए कैंसर रिसर्च सोसाइटी के अध्यक्ष अजगर अब्बास ने दिसम्बर माह से लगातार कई ग़रीब लोगों को कम्बल वितरित किया।  ठण्ड को देखते हुए सोसाइटी ने हर की तरह इस साल भी कम्बल बाँटने का निर्णय लिया और संस्था के संस्थापक डॉ असग़र अब्बास ने बताया की जहा तक हो सकेगा हम ग़रीबो की सहायता निष्पक्ष भाव से करते रहेंगे ।

Monday, 17 January 2022

जौनपुर के मड़ियाहूं में पति का आत्मघाती कदम:पत्नी के मायके से नहीं आने पर युवक ने की आत्महत्या, गांव में पेड़ के सहारे लटकता हुआ मिला शव मड़ियाहूं, जौनपुर37 मिनट पहले


जौनपुर के मड़ियाहूं में पति का आत्मघाती कदम:पत्नी के मायके से नहीं आने पर युवक ने की आत्महत्या, गांव में पेड़ के सहारे लटकता हुआ मिला शव
मड़ियाहूं, जौनपुर37 मिनट पहले


जौनपुर के मड़ियाहूं के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भटवार गांव में पेड़ पर साड़ी के सहारे एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डौढ़ी गाँव का रवींद्र वनवासी के पुत्र डबलू वनवासी का चार माह पूर्व पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके कारण पूजा मायके इसी थाना के जयसिंहपुर गांव चली गई। युवक रविवार को विदाई कराने ससुराल गया लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया।

इससे आहत युवक ने घर पहुंच कर पत्नी की साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। युवक नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भटवार गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करता था। वही पास के बगीचे में शीशम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी।

थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद होने पर और पत्नी के मायके चले जाने के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


खबरें और भी हैं...

Thursday, 13 January 2022

जौनपुर।भाजपा वरिष्ठ नेता शहेनशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट ने भी 366 जौनपुर सदर* विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी


*जौनपुर।भाजपा  वरिष्ठ नेता शहेनशाह हुसैन रिजवी एडवोकेट ने भी 366 जौनपुर सदर* विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश किया है रिजवी साहब ने कहा कि शिया समुदाय का लगभग 20 हजार मतदाता हैं जो मोदी योगी में आस्था रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही अल्पसंख्यक समुदाय का विकास हुआ है और शांति से जीवन व्यतीत किया है अल्पसंख्यक समुदाय इस बार खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी जौनपुर सदर क्षेत्र से विधायक के लिए प्रत्याशी बनाती हैं तो पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी यदि टिकट नहीं भी मिला तो भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटेंगे और इस बार भी सदर विधानसभा में भाजपा का कमल खिलेगा ।

Sunday, 24 October 2021

थाना सुरेरी पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमन्चा मय एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार-* आदिल रिज़वी


*थाना सुरेरी पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमन्चा मय एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार-* आदिल रिज़वी
श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन मे थाना सुरेरी पुलिस  द्वारा अभियुक्त  नन्हकू उर्फ नन्दलाल पाल पुत्र स्व0 शंकर पाल निवासी गुरभारिकपुर अड़ियार थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 43 वर्ष के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार कर बरामद किया गया है, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 23.10.2021 को मु0अ0स0 110/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1. नन्हकू उर्फ नन्दलाल पाल पुत्र स्व0 शंकर पाल निवासी गुरभारिकपुर अड़ियार थाना सुरेरी जनपद जौनपुर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।   
                 
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. नन्हकू  उर्फ नन्दलाल पाल पुत्र स्व0 शंकर पाल निवासी गुरभारिकपुर अड़ियार थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।

*बरामदगी-*
1.   एक नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर । 

*अपराधिक इतिहास नन्हकू उर्फ नन्दलाल पाल*
   1.मु0अ0स0 110/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर  ।
   2.मु0अ0सं0 78/10 धारा 394/411/419/420 थाना औराई जनपद सन्तरविदास नगर (भदोही)।
   3.मु0अ0सं0 133/10 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना औराई जनपद सन्तरविदास नगर (भदोही)। 

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
    1.उ0नि0 श्री रामजी सिंह थाना सुरेरी जनपद जनपद जौनपुर 
    2.हे0का0 अजयनाथ सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
*आदिल रिज़वी*

Tuesday, 12 October 2021

अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार प्रजापति ने उठाया फर्जी वकीलों व दीवानी से मुकदमो का ग्राम न्यायालयों के ट्रांसफर का मुद्दा।


जौनपुर । अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार प्रजापति ने उठाया फर्जी वकीलों व दीवानी से मुकदमो का ग्राम न्यायालयों के ट्रांसफर का मुद्दा।
    सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर के पूर्व आडिटर श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट ने हमेशा की तरह अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दे को उठाया है। श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि दीवानी मे सैकडो फर्जी अधिवक्ता व दलाल सक्रिय रहते है और वादकारियों को बहका फुसलाकर धन हडप कर जाते हैं और मौका मिलते ही अधिवक्ताओं वादकारियों के मोबाइल व पर्स भी उडा देते है दलाल व फर्जी वकील ऊची पहुंच वाले होने की वजह से दीवानी बार एसोसिएशन व प्रशासन कोई चेकिंग व कार्यवाही नही करता है। ऐसे फर्जी वकीलों व दलालों पर कार्रवाई  साथ ही साथ ग्राम न्यायालय मछलीशहर मे बिजली स्टैम्प वेंडर फोटो मशीन व अधिवक्ता चैम्बर कैन्टीन पेय जल की कोई व्यवस्था न होने से अधिवक्ताओं का कार्य किया जाना असम्भव है इसलिए   ग्राम न्यायालयों की विल्डिग बनने व सुविधाए उपलब्ध होने तक दीवानी से मुकदमो का ट्रांसफर  व नया दाखिला रोक दिया जाय।

जौनपुर ।प्रजापति समाज जौनपुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री की मनायी जयंती


जौनपुर ।प्रजापति समाज जौनपुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री की  मनायी जयंती

प्रजापति समाज जौनपुर ने ,प्रजापति पैलेस हुसैनाबाद जौनपुर में, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को, पर्व के रूप में, एक संक्षिप्त समारोह में उल्लास के साथ मनाया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी प्रजापति हीरालाल आजाद ने व संचालन अधिवक्ता राजेश वर्मा ने किया , समारोह में जिलाध्यक्ष राजेंद्र  प्रजापति एडवोकेट व अधिवक्ता गण , श्री अरुण प्रजापति , सुरेंद्र  प्रजापति , विकलेश  प्रजापति , प्रजापति राजेश वर्मा ,अध्यापक राजेंद्र प्रजापति  व विजय कुमार प्रजापति, शिव शंकर प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति,मोहन प्रजापति, राहुल प्रजापति  आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*इस व्यक्ति ने असलहे का लाइसेंस लेने के चक्कर में पुलिस को कर दिया हलाकान*


*इस व्यक्ति ने असलहे का लाइसेंस लेने के चक्कर में पुलिस को कर दिया हलाकान*

*जौनपुर।* असलहे का लाइसेंस लेने के चक्कर में एक व्यक्ति खुद गुनेहगार बन गया। उसने जल्द से जल्द लाइसेंस पास करवाने के लिए लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को घंटो हलांकान होने को मजबूर कर दिया। जांच पड़ताल में झूठी खबर होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सास ली । पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
सोमवार की शाम चंदवक थाना क्षेत्र के पतरहीं बाजार में वक्रांगी केंद्र चलाने वाले विनांत ने थाने पर सूचना दी कि घर जाते समय बरहपुर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर उससे 2.66 लाख रुपये लूट लिया है। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीमें दौड़-भाग करने लगीं। बताए गए घटनास्थल से लेकर बैंक से रुपये निकालने तक गहन छानबीन की। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो विनांत ने अपना झूठ स्वीकार कर लिया।  दरअसल रिवाल्वर के लाइसेंस के लिए आवेदन किए विनांत सिंह ने किसी के कहने पर लूट की कहानी गढ़ दी थी। 

झूठी सूचना देने पर पुलिस ने  विनान्त सिंह पुत्र श्याम जी सिंह  को गिरफ्तार कर झूठी सूचना देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 226/21 धारा 203/182 भादवि पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है  ।

Friday, 17 September 2021

चलाया गया टीकाकरण अभियान संगीता


श्री प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शक्ति फाउंडेशन के बैनर के तले वृद्धा आश्रम में वैक्सीनेशन करवाया गया जिसमें शक्ति फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे

Saturday, 14 August 2021

आप सभी भारतवासियों को सिविल कोर्ट अधिवक्ता मोहित जायसवाल (पत्रकार)जी के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं

आप सभी भारतवासियों को सिविल कोर्ट अधिवक्ता मोहित जायसवाल (पत्रकार)जी के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं

मोहित जायसवाल 
   (अधिवक्ता) आदिल

Saturday, 17 July 2021

रजा मेहंदी एडवोकेट बनाए गए बड़ौदा यूपी बैंक के पैनल एडवोकेट*


*रजा मेहंदी एडवोकेट बनाए गए बड़ौदा यूपी बैंक के पैनल एडवोकेट*

 ऑफ इंडिया जौनपुर के पैनेल एडवोकेट श्री सैयद रज़ा मेहदी का आज बड़ौदा यू०पी०बैंक जौनपुर में पैनेल एडवोकेट पद पर नियुक्ति हुई है, बमैला गांव निवासी सैयद रज़ा मेहदी कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद मेहदी हसन रिज़वी एडवोकेट के पुत्र व सैयद इब्ने हसन रिज़वी मजिस्ट्रेट के पौत्र हैं, सैयद रज़ा मेहदी सिविल कोर्ट जौनपुर में क्रिमिनल मामलों के मशहूर अधिवक्ता व वर्तमान में अपर ज़िला जज प्रतापगढ़ श्री संतोष कुमार तिवारी के जूनियर भी रहे, इनकी अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

Friday, 25 June 2021

सहारा इंडिया परिवार ने ज़िलाधकारी को किया सम्मानित* *


*सहारा इंडिया परिवार ने ज़िलाधकारी को किया सम्मानित* *आज सहारा इंडिया परिवार जौनपुर के ज़िलाधकारी मनीष कुमार वर्मा जी को किया सम्मानित व बुके देकर सम्मानित किया रीजनल मैनेजर श्री आर पी सिंह ,सेक्टर मैनेजर श्री उपेन्द्र कुमार सिंह माननीय जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात किये एवं पूज्यनीय सहारा श्री जी द्वारा प्रेषित पत्र एवं बुके दिये ।