विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Friday, 13 November 2020

जौनपुर समाचार परिवार की ओर से आप सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई


जौनपुर समाचार अखबार के सभी पाठकों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई आप सब का छोटा भाई आदिल हुसैन रिजवी जौनपुर समाचार संवाददाता सिविल कोर्ट जौनपुर

Wednesday, 14 October 2020

तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज*


*तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज* 

*तीन आरोपियों पर लूट, छेड़खानी व मारपीट का तथा थानाध्यक्ष पर प्रावधानों की अवहेलना का है आरोप*

*डीएम के आदेश पर सीएमओ ने कराया था चोटहिलों का मेडिकल*
जौनपुर-बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला से छेड़खानी करने लूटपाट व परिजनों को मारने पीटने के तीन आरोपियों तथा विधिक प्रावधानों की अवहेलना करने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष बदलापुर राजेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट ने प्रभारी थानाध्यक्ष को दिया। कोर्ट के आदेश पर थानाध्यक्ष व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कॉपी न्यायालय में दाखिल की गई|

रामधनी ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत दरखास्त दिया कि उसकी बहन 23 दिसंबर 2019 को 2:00 दिन लेदुका बाजार में सामान लेकर घर आ रही थी तभी गणेश मिश्रा उसे जातिसूचक गालियां देने लगा तथा छेड़खानी करते हुए उसकी सिकड़ी व रुपए छीन लिए।बहन के शोर पर वादी उसका भाई व अन्य बहुत से लोग पहुंचे।इसी बीच रजनीश,शिवाकांत आ गए। सभी लोग जति सूचक गालियां देते हुए ललकारते हुए वादी व उसके भाई को मारने लगे।जान बचाने के लिए हम लोग घर में भागे।घर में घुसकर आरोपियों ने मारा पीटा।कहा कि दलित बस्ती में आग लगा दूंगा।थाने पर सूचना दिया। न तो पुलिस ने रपट लिखी न मेडिकल कराया बल्कि 151 में वादी पक्ष के लोगों का चालान कर दिया।डीएम को दरखास्त दिया।उन्होंने सीएमओ को मेडिकल का आदेश दिया तब जाकर वादी पक्ष के लोगों का मेडिकल हुआ।तत्कालीन थानाध्यक्ष बदलापुर राजेश यादव ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न कर कानूनी प्रावधानों की अवहेलना किया जो दंडनीय अपराध है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट को सूचित करने के लिए भी आदेशित किया। कोर्ट के आदेश पर एफ आई आर दर्ज हुई|

तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज*

*तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज* 

*तीन आरोपियों पर लूट, छेड़खानी व मारपीट का तथा थानाध्यक्ष पर प्रावधानों की अवहेलना का है आरोप*

*डीएम के आदेश पर सीएमओ ने कराया था चोटहिलों का मेडिकल*
जौनपुर-बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला से छेड़खानी करने लूटपाट व परिजनों को मारने पीटने के तीन आरोपियों तथा विधिक प्रावधानों की अवहेलना करने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष बदलापुर राजेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट ने प्रभारी थानाध्यक्ष को दिया। कोर्ट के आदेश पर थानाध्यक्ष व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कॉपी न्यायालय में दाखिल की गई|

रामधनी ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत दरखास्त दिया कि उसकी बहन 23 दिसंबर 2019 को 2:00 दिन लेदुका बाजार में सामान लेकर घर आ रही थी तभी गणेश मिश्रा उसे जातिसूचक गालियां देने लगा तथा छेड़खानी करते हुए उसकी सिकड़ी व रुपए छीन लिए।बहन के शोर पर वादी उसका भाई व अन्य बहुत से लोग पहुंचे।इसी बीच रजनीश,शिवाकांत आ गए। सभी लोग जति सूचक गालियां देते हुए ललकारते हुए वादी व उसके भाई को मारने लगे।जान बचाने के लिए हम लोग घर में भागे।घर में घुसकर आरोपियों ने मारा पीटा।कहा कि दलित बस्ती में आग लगा दूंगा।थाने पर सूचना दिया। न तो पुलिस ने रपट लिखी न मेडिकल कराया बल्कि 151 में वादी पक्ष के लोगों का चालान कर दिया।डीएम को दरखास्त दिया।उन्होंने सीएमओ को मेडिकल का आदेश दिया तब जाकर वादी पक्ष के लोगों का मेडिकल हुआ।तत्कालीन थानाध्यक्ष बदलापुर राजेश यादव ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न कर कानूनी प्रावधानों की अवहेलना किया जो दंडनीय अपराध है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट को सूचित करने के लिए भी आदेशित किया। कोर्ट के आदेश पर एफ आई आर दर्ज हुई|

कुर्की की नोटिस के बाद भी समर्पण न करने पर गैंगस्टर के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज


*कुर्की की नोटिस के बाद भी समर्पण न करने पर गैंगस्टर के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज* 

*आरोपी फाती और बग्गा पर कच्छा बनियान गिरोह का सदस्य बन कर हत्या करने का भी है आरोप*
जौनपुर-शाहगंज थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के मामले में कन्नौज के निवासी आरोपी फाती उर्फ पहलवान तथा बग्गा उर्फ मुन्ना के खिलाफ न्यायालय से 4 अक्टूबर 2019 को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ तथा 27 जुलाई 2020 को कुर्की की नोटिस जारी की गई जिसका तमिला किया गया लेकिन आरोपी कोर्ट के आदेश के बाद भी न तो गिरफ्तार किए जा सके न कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किए।दोनों अपनी चल अचल संपत्ति को हटाने में लगे हैं। न्यायालय के आदेश की अवहेलना में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 174 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया और कॉपी न्यायालय में प्रस्तुत की गई।

बता दें कि शाहगंज थाना क्षेत्र के खुटहन रोड स्थित नई आबादी में 23 अप्रैल 2014 की रात कच्छा बनियान गिरोह से जुड़े बदमाशों ने एक घर में डकैती डाली तथा स्वाति सिंह,शुभम सिंह की हत्या कर गहने वगैरह लूट कर फरार हो गए।रेनू सिंह ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराया।विवेचना में आरोपी फाती और बग्गा का नाम भी प्रकाश में आया।दोनों आरोपियों की जमानत निरस्त हुई।बाद में जमानत पर छूटे थे। गैंगस्टर लगने के बाद आरोपी जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए फिर से फरार हो गए।

Monday, 12 October 2020

कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज*


*कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज* 

*थाना व एसपी को दरखास्त देने के बावजूद नहीं हुई सुनवाई* 
जौनपुर-शाहगंज थाना क्षेत्र के राजापुर में हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर शाहगंज थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने की धाराओं में एफ आई आर दर्ज हुई और कॉपी न्यायालय में भेजी गई। 

निर्मला निवासी राजापुर ने कोर्ट में धारा 156(3)के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पति दुबई में रहते हैं।वादिनी का पुत्र शिवा पैथोलॉजी में काम करता था।आरोपी पंकज की बहन लड़के को अक्सर परेशान करती थी और शादी का दबाव बनाती थी।वह आकर सारी बात बताता था।कई बार पंकज उनके परिवार वालों को उलाहना भी दिया इस पर भी लोग नाराज हो गए और धमकी दिए कि तुम अपने लड़के को कहीं भगा दो नहीं तो जान से मार देंगे।वादिनी ने अपने लड़के को हैदराबाद भेज दिया।हैदराबाद जाने के बाद लड़की ने परिवार वालों को धमकी दिया कि यदि शिवा से शादी नहीं होगी तो आत्महत्या कर लूंगी।साल भर बाद वापस लड़का घर आया।उपरोक्त लोक पुनः उसे वापस भेजने का दबाव बनाए।वादिनी ने कहा कि परीक्षा हो जाने के बाद भेज दूंगी।आए दिन लड़की को उसके परिवार वाले मारते पीटते हुए विवाद करते थे।24 अप्रैल 2020 को 1:00 दिन शोर सुनकर अपने घर के  बसवारी के पास गई तो देखा उसके लड़के शिवा के ऊपर आरोपी पंकज एवं  उसके पिता चढ़े हुए थे तथा उसका गला कस दिए थे जिससे लड़के की मृत्यु हो गई।हम लोग रोने चिल्लाने लगे। आरोपियों ने शिवा के शव को बांधकर साक्ष्य छिपाने के कहीं ले जाकर जला दिए। लॉक डाउन के कारण कोई व्यक्ति वादिनी के दरवाजे पर नहीं आया।वादिनी की काफी तबीयत खराब हो गई।किसी प्रकार इलाज हुआ।आरोपी उसे व उसके परिवार वालों को घर से निकलने नहीं दे रहे थे।किसी तरह से छिप-छिपाकर मायके आई और थाना शाहगंज में सूचना दिया। कार्यवाही न होने पर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।कोर्ट के आदेश पर एफ आई आर दर्ज हुई।

चौकी इंचार्ज समेत छह पर लूट व मारपीट का वाद*


*चौकी इंचार्ज समेत छह पर लूट व मारपीट का वाद*

*डीएम के आदेश पर सीएमओ ने कराया वादी का मेडिकल*
जौनपुर-सिकरारा थाना क्षेत्र के भूईला गांव में  वादी से मारपीट व छिनैती के मामले में वादी के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने चौकी प्रभारी समेत  छह के खिलाफ वाद दर्ज किया तथा थाने से रिपोर्ट तलब किया।

रमेश विश्वकर्मा ने कोर्ट में धारा 156(3)के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि 8 सितंबर 2020 को 5:00 बजे शाम परिवादी सड़क के मोड़ पर पहुंचा।बरईपार जा रहा था। अचानक प्रेम नाथ व अन्य आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर उसे मारे बेटे।उसके चार हजार रुपए छीन लिए। जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर जान बचाया। थाना सिकरारा की पुलिस ने न तो वादी की रिपोर्ट दर्ज किया न मेडिकल कराया। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने पर उनके आदेश पर सीएमओ ने पीएचसी सिकरारा में वादी का मेडिकल करवाया।घटना थानाध्यक्ष सिकरारा व भीलमपुर चौकी प्रभारी व हल्का सिपाही के उकसाने व ललकारने के कारण हुई।वादी की हत्या हो सकती है।एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।कोई कार्रवाई नहीं हुई।थानाध्यक्ष व हल्का सिपाही तथा दरोगा मिलकर गंभीर रूप से अपने पदीय कर्तव्य का दुरुपयोग करते हुए कार्य किए।कोई सुनवाई न होने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

Friday, 11 September 2020

प्रतीक्षा मौर्य ने किया जिले का नाम रौशन


*प्रतीक्षा मौर्य ने किया जौनपुर का नाम रोशन*
जौनपुर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संतलाल मौर्य एडवोकेट ग्राम व पोस्ट सराय बिका मछली शहर जौनपुर वरिष्ठ अधिवक्ता की पुत्री प्रतिक्षा मौर्य ने पीसीएस 2018 परीक्षा की पास कई अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संतलाल मौर्य एडवोकेट को दी बधाई वह बिटिया को मिठाई खिला कर दिया आशीर्वाद

Wednesday, 9 September 2020

व्यापार मंडल ने विवरण किया लाइसेंस

*व्यापार मण्डल कल्याण समिति जौनपुर ने 10 दुकानदारों को फूड लाइसेंस वितरण किया*
रिपोर्ट - आदिल रिज़वी

जौनपुर : दिनांक 8/9/2020 को व्यापार मण्डल कल्याण समिति जौनपुर की एक बैठक व्यापार मण्डल कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के शोरूम पर अध्यक्ष जावेद अजीम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्यरूप से कोरोना महामारी से दुकानदार व आम जनता की परेशानी पर ख़ास चर्चा हुई जिसमे व्यापार मण्डल कल्याण समिति ने कोरोना महामारी को देखते हुए शोसल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए दस-दस दुकानदारों को फूड लाइसेंस दिया गया !
बैठक में मुख्यरूप से अभिषेक बैंकर उपाध्यक्ष, सद्दाम हुसैन उपाध्यक्ष,, नूरुद्दीन शेखू कोषाध्यक्ष, फिरोज खान, मनोरंजन गुप्ता, अभय चौरसिया मौजूद रहे !

Friday, 14 August 2020

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई


आपको और आपके पूरे परिवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से स्वतंत्रता की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई मोहम्मद साकिब जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा 

केसरिया हिंदू परिषद प्रदेश सचिव मेरी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई


आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई केसरिया हिंदू परिषद मुख्य प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव डॉक्टर सुभाष चंद्र शुक्ला एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर

व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष ने दी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई


आप सभी देशवासियों को व्यापार मंडल कल्याण समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई आपका भाई जावेद अजीम प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल कल्याण समिति जौनपुर

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने दी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

जौनपुर दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री
अवधेश सिंह की ओर से आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

जौनपुर बहुजन समाज पार्टी की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आपका भाई मनोज मार्शल पूर्व उत्तर प्रदेश प्रभारी
बहुजन समाज पार्टी

व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

जौनपुर आप सभी देशवासियों को मेरे और मेरे परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई आपका छोटा भाई सद्दाम हुसैन व्यापार मंडल कल्याण समिति प्रदेश उपाध्यक्ष 

Tuesday, 11 August 2020

आम आदमी पार्टी की ओर से आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

सभी देशवासियों को आम आदमी पार्टी की ओर से आपको और आपके पूरे परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई आपका अपना भाई सैयद आरिफ आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता जौनपुर

Sunday, 2 August 2020

मोहित जयसवाल एडवोकेट की तरफ से आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई



आज रक्षाबंधन के इस पवित्र त्यौहार पर मोहित जायसवाल अधिवक्ता(पत्रकार)की ओर से आप सभी भाई बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना , यह पवित्र एवं विस्वाशी त्यौहार आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने और बनाये रखने का जो संदेश देता है, जिससे हम सभी का धर्म बनता है कि उसका अनुसरण करते हुए पूरे समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाये रखें,और राष्ट्र के विकास में सहायक बने ।
“वो बहन खुशकिस्मत होती है। जिसके सर पर भाई का हाथ होता है, हर मुश्किल में उसके साथ होता है, लड़ना झगड़ना और फिर प्यार से मानना तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता हैं।”

जौनपुर समाचार अखबार के सभी पाठकों को रक्षाबंधन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई


जौनपुर समाचार अख़बार के सभी पाठकों को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई आदिल रिजवी पत्रकार जौनपुर समाचार अखबार संवाददाता दीवानी न्यायालय जौनपुर

Friday, 31 July 2020

सब टीवी के सीरियल मैडम सर पर हुआ मुकदमा


'मैडम सर' सीरियल की भाविका शर्मा व प्रोड्यूसर, डायरेक्टर पर वाद दर्ज

शिया समुदाय के पवित्र धार्मिक स्थल इमामबाड़ा के अलावा गंगा नदी व मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणी

टीआरपी बढ़ाने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का किया गया प्रयास
जौनपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय स्नेहा यादव की अदालत ने सैय्यद शहंशाह हुसैन की दरखास्त पर टीवी पर आने वाले 'मैडम सर' सीरियल में अभद्र टिप्पणी को लेकर अभिनेत्री भाविका शर्मा एवं प्रोड्यूसर तथा डायरेक्टर के खिलाफ वाद दर्ज किया।कोर्ट ने थाना बक्सा से 6 अगस्त तिथि नियत करते हुए रिपोर्ट तलब किया है।

सैयद शहंशाह हुसैन निवासी पुरानी बाजार,कोतवाली ने अदालत में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत सोनी सब चैनल के सीरियल 'मैडम सर' की अभिनेत्री भाविका शर्मा,प्रोड्यूसर असीम एवं डायरेक्टर हेमेन के खिलाफ अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से दरखास्त देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।वादी शहंशाह,गवाह साहिल, फिरोज व खादिम ने ग्राम रन्नो थाना बक्सा में 24 जुलाई 2020 की रात 10:00 बजे 'मैडम सर' सीरियल देखा जिसमें अभिनेत्री भाविका शर्मा पुलिस अधिकारी की भूमिका में गंदा और घिनौना डायलॉग मारते हुए एक व्यक्ति से कन्फेशन कराने के लिए कह रही हैं कि 'तुम्हारी मैया की गंगा मैया' 'जो कुछ शुक्ला के बारे में जानते हो उसे बक दो वरना चमगादड़ बनाकर इमामबाड़ा सुजा देंगे।' इमामबाड़ा उनका पवित्र धार्मिक स्थल है जहां शिया समुदाय की मजलिसें व अन्य धार्मिक समारोह होते हैं।उसके बारे में इतने घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया गया।वादी के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि इमामबाड़ा के अलावा अलावा पवित्र गंगा मां एवं मां शब्द के लिए भी अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।आरोपियों के कृत्य से देश में सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा एवं वादी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।टीआरपी बढ़ाने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया गया।अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम ने तर्क दिया कि सीरियल में इस दृश्य से विभिन्न वर्गों में शत्रुता व घृणा की भावना पैदा हुई।वादी तथा गवाहों को अत्यंत मानसिक पीड़ा पहुंचा।उनकी सामाजिक और मानसिक क्षति हुई।आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।

Monday, 27 July 2020

पॉजिटिव रिपोर्ट आने से दीवानी न्यायालय 2 दिन के लिए बंद


2 दिन तक दीवानी न्यायालय बंद।   जौनपुर दीवानी न्यायालय में आज कोरोनावायरस की जांच होते समय दीवानी न्यायालय मैं लगभग 25 लोगों की कोरोनावायरस की जांच हुई जिसमें 4 अधिवक्ताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है इसके कारण दीवानी न्यायालय को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है यह आदेश न्यायालय जिला जज मदन पाल जी ने दीया

Sunday, 19 July 2020

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता की रिपोर्ट आई करोना पॉजिटिव

जौनपुर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बृजेश कुमार निषाद एडवोकेट की कोरोनावायरस रिपोर्ट कल रात 8:00 बजे पॉजिटिव आने के कारण दीवानी न्यायालय मैं खतरा बढ़ गया है कई अधिवक्ताओं ने विचार दिया कि दीवानी न्यायालय को कम से कम 14 दिनों के लिए कोर्ट को बंद कर देना चाहिए और सूचना के अनुसार पता चला कि अधिवक्ता बृजेश निषाद प्रतिदिन दीवानी न्यायालय आ रहे थे और दीवानी न्यायालय में कई अधिवक्ता उनसे मिलते मिलते थे वह बातचीत होती थी इस कारण दीवानी न्यायालय को बंद कर देना चाहिए