विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Saturday, 15 November 2014

12

11

10
9

8

6

7


5

4

3

2

1

यातायात नियमों के पालन की ली शपथ

जौनपुर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बी0के0सिंह ने     शनिवार को मॉ दुर्गा, सेण्टजॉन्स, नेहरू बालोद्यान, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)सूरजराम पाल ने सेण्ट पैट्रिक एवं प्रसाद औद्योगिक संस्थान, राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बी0आर0पी0 इण्टर कालेज के बच्चों एवं कोचिंग के बच्चों को तथा जनक कुमारी उ0मा0 विद्यालय के बच्चों को शपथ दिलायी। इसी प्रकार विभिन्न स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी। 16 नवम्बर 2014 को प्रात: 8 बजे बी0आर0पी0इं0 कालेज मैदान से शिया इण्टर कालेज तक मैराथन दौड़ करायी जायेगी तथा विजेता प्रतिभागियों को प्रथम,द्वितीय,तृतीय को पुरस्कृत भी किया जायेगा। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं स्काउट, एन0सी0सी0, एन0एस0एस0, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग ले सकते हैं। सायं काल 5 से 6 बजे के बीच में शहर के विभिन्न चौराहों पर मोमबत्ती जलाकर सड़क दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

Friday, 14 November 2014

पेंशनर्स गोष्ठïी 17 को

जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण ओ0पी0पाण्डेय ने बताया कि 17 नवमबर दिन सोमवार को पुलिस लाइन्स के मनोरंजन कक्ष में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस पेंशनर्स की गोष्ठी दिन में 12 बजे होगी जिसमें पुलिस पेंशनर्स को समय-समय पर प्रदत्त सुविधाओं एवं समस्याओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया जायेगी।
 बाइक खम्भे से टकराई एक की मौत परिजन लगा रहे हत्या का आरोप
जौनपुर। स्थानीय सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खमउरा गांव के पास गुरूवार को सड़क किनारे खम्भे से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां गांव निवासी गुल्लू पुत्र रूपम अपने दोस्त अजय उर्फ छोटू को बाइक से लेकर  अपनी बहन सरायख्वाजा के करंजाकला गया था वे दोनों वहां से लौट रहे थे कि खमउरा गांव के पास पहुंचते हि तेज बाइक रफ्तार होने के नाते सड़क किनारे खम्भे में जाकर टकरा गयी और गुल्लू को गंभीर चोटे आयी है। जबकि मृतक  के परिजनों का कहना है कि रात में खाने के बाद अजय घर में सो रहा था और गुल्लू उसे बुलाकर बहन के घर जाने के बहाने उसे ले जाकर मौत के घाट पर उतार दिया है।   जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की   तरफ से गश्त कर लौट रहे पूर्वांचल चौकी प्रभारी बालेन्द्र यादव अपने हमराहियों के साथ लौट रहे थे कि दोनों सड़क किनारे पड़े थे। दोनों को सदर अस्पताल भर्ती कराये।

जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर विविध आयोजन




जौनपुर।  देश के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर पूरे जनपद से विविध आयोजनों के समाचार है। विभिन्न राजनैतिक दलों एवं समाजसेवी संस्थाओं ने जगह-जगह आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी और देश के लिये की गयी उनकी सेवाओं को स्मरण किया। जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी ने अलग अलग गोष्ठïी कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री और प्रिय नेता पंडित जवाहर लाल नेहरू को विश्व शांति का अग्र दूत बताया।
 गोष्ठïी में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया और उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता व स्वप्नदृष्टïा के रूप में याद किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की चर्चा करते हुए उसे देश के लोकतंत्र का स्वर्णिम युग बताया। वक्ताओं ने स्वतंत्र हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री की अन्तर्राष्टï्रीय छवि और विश्व शांति के लिये अग्रणी भूमिका के प्रयासों को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर एक शांति मार्च भी निकाला गया।
जिसके माध्यम से लोगों को समाज देश और विश्व में शांति का संदेश दिया गया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा



बाइक के धक्के से भाई की मौत, बहन जख्मी

वाराणसी ले जाते समय आकाश की रास्ते में ही मौत हो गयी


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्रके हौजके पास शुक्रवार को बाल दिवस मनाने स्कूल जा रहे दो मासूम सगे भाई बहन बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गांव निवासी बीरबल चौहान का दस वर्षीय पुत्र आकाश कुमार चौहान व उसकी पुत्री नन्दनी 8 वर्ष सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपने घर से खुशी खुशी बाल दिवस के अवसर पर स्कूल जाने के लिये घर से निकले। दोनों भाई बहन वाराणसी-लखनऊ मार्ग की सड़क को पार कर रहे थे कि उसी समय तेज गति से आ रही बाइक ने दोनों को जोरदार धक्का मार दिया। वाहन के तगड़े धक्के से दोनों सड़क पर दूर जाकर गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर तुरंत परिवार व स्थानीय लोग पहुंच गये। दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गये जहां आकाश जीवन और मौत के बीच  संघर्ष कर रहा था। चिकित्सक ने भाई-बहन को बेहतर  उपचार के लिये वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय आकाश की रास्ते में ही मौत हो गयी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

डीसीएम ने मारा धक्का, इंडिका पलटी, चार  घायल



जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर नहर के पास शुक्रवार को डीसीएम के धक्के से एक इंडिका पलटने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी आशुतोष के बहन की शादी थी वे अपनी इंडिका से जौनपुर सामान खरीदने गये थे और सामान खरीदकर घर वापस जा रहे थे कि उक्त थाना क्षेत्र के मखमेलपुर नहर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही डीसीएम ने जबरदस्त धक्का मार दिया जिससे इंडिका सड़क किनारे खाई में पलट गयी। इंडिका में सवार नीतू पुत्र जियालाल 40 साल, आशुतोष पुत्र जियालाल 35, नवीन पुत्र सच्चेलाल 32 साल गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों व राहगीरों की अच्छी खासी भीड़ जुट गयी।   स्थानीय लोगोंं की मदद से चारो घायलों को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया और राहगीरों ने किसी तरह इंडिका को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। चारो घायलों का इलाज चल रहा है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा


चकबंदी में पक्षपात से क्षुब्ध किसान ने खाया जहर


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थानान्र्तगत खलसहां गांव में गुरूवार को चकबंदी में हुए पक्षपात से क्षुब्ध विषपान कर लिया।
जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। जानकारी के अनुसार गांव में चल रही चकबंदी के दौरान राजदेव यादव 55 साल पुत्र स्व. रामराज यादव की लगभग 10 बिस्सा जमीन गांव के दबंग एवं प्रभावी लोगों द्वारा पक्षपातपूर्ण निर्णय कराकर हड़प ली गयी थी जिसको लेकर राजदेव विभाग के सभी अधिकारियों के पास गुहार लगा चुका था लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण हताश राजदेव ने जब जहर खा लिया तो उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले आये जहां डाक्टरों के प्रयास से उसकी प्राण रक्षा हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के विवादों की बहुतायत है। जिससे लोगों में भारी रोष है। किसी दिन किसी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा

पलटी ट्रक से दबकर साइकिल सवार की मौत



DEMO 

शाहगंज। स्थानीय कोतवाली अन्र्तगत सब्जी मंडी से लौट रहे सायकिल सवार की टक्कर के बाद पलटी ट्रक के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार  राजमन मौर्य 45 साल पुत्र विष्णु निवासी अरेथू दीदारगंज आजमगढ़ सब्जी बेचने स्थानीय मंडी में आया हुआ था। मंडी से बाहर निकलकर  जब वह मुख्य सड़क  पर आया तो मिट्ïटी लदे ट्रैक्टर और सामने से आ रही ट्रक में भिड़न्त हो गयी। इस टक्कर के बाद तेज गति से आई ट्रक पलट गयी। दुर्भाग्यवश पलटी ट्रक के पीछे सायकिल सवार राजमन दब गया। जब तक लोग उसे हटा पाते तब तक उसकी मौत हो गयी थी। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने एक्सीडेंंट करने वाले ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। साथ ही राजमन के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बाइक से गिरकर बालक जख्मी
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली अन्र्तगत फैजाबाद रोड पर  स्थित पब्लिक स्कूल के समीप बाइक पर बैठा एक नौ वर्षीय बालक ब्रेक लगने के बाद छटककर गिर गया जिससे वह गंभीर  रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नौ वर्षीय लकी पुत्र दिनेश कुमार  निवासी ताखा पश्चिम अपने चाचा के साथ बाइक से बाजार की तरफ आ रहा था। बाइक चालक  ने सामने से आ रही जीप को देखकर ब्रेक ल गा दी अचानक लगी ब्रेक से उत्पन्न झटके के कारण बालक बाइक से छटककर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा


वाहन चोरों के आगे बौनी साबित हो रही है नगर की पुलिस


फाइनल रिपोर्ट लगाने से इन्श्योरेंस वालों को मिलता है लाभ लेकिन जिनका  इन्श्योरेंस खत्म हो गया है उन्हें अपने गाड़ी से हाथ धोना पड़ता है।

जौनपुर। नगर क्षेत्र के कोतवाली लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की बाढ़ सी आ गयी है। कहा जाता है कि इन दोनों थाना क्षेत्रों मेंं बाइक चोर इतने सक्रिय है कि बाइक चालक जैसे ही अपनी बाइकों को खड़ा करता है वैसे ही दस मिनट के अंदर बाइक चोरों का गिरोह उसे लेकर चम्पत हो जाता है। कोतवाली क्षेत्र में शायद ही ऐसा कोई दिन बीतता हो जिस दिन बाइक चोरी की घटना घटित न होती हो।
 यही हाल पड़ोसी थाना लाइन बाजार का भी है। कभी कभी बाइक चोरों का यह गिरोह एक  ही दिन में इन दोनों थाना क्षेत्रों में से चार चार बाइकों को उठाकर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता का यह हाल है कि कहीं-कहीं लगे सीसी कैमरे में बाइक चोरों की तस्वीर भी आ गयी जिसका पुलिस फुटेज निकालकर अपने पास रख लिया। इसके बाद भी वाहन चोरों को पकडऩे में पुलिस का यह अमला पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिये पुलिस की  क्राइम ब्रांच स्पेशल पुलिस व थानों की पुलिस लगी हुयी है।  इसके बाद भी यह वाहन चोर पुलिस को लगातर चुनौती   दे रहे हैं। वाहन चोरों का यह हाल है कि दोनों थाना क्षेत्रों में से प्रत्येक माह में 40 से 50 बाइकों को उड़ा लेना उनके लिये आम बात हो चुकी है। हालांकि यह बात नहीं है कि पुलिस उन्हें पकडऩे की कोशिश नहीं कर रही है लेकिन चोर इतने सतर्क है कि वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर अपने इरादों में कामयाब हो जाते है।  पुलिस और वाहन चोरों की यह   आंख मिचौली का खेल लगभग कई महीनोंं से चल रहा है।  पुलिस की असफलता का खामियाजा वाहन स्वामियों को अपनी बाइक से हाथ धोकर  भोगना पड़ रहा है। और अब तो वाहन स्वामी यह मान रहे हैं कि पुलिस शायद  कभी भी उनकी चोरी गयी बाइकों को बरामद कर सके।
खैर पुलिस का भी वाहन चोरी के मामले में रवैया अलग हो गया वह चोरी वाहन चोरी के इस मुकदमें में   बरामद भले ही न कर सके इतना जरूर कर दें रहेें है कि दर्ज एफ.आई.आर.और अपनी सहूलियत के लिये फाइनल रिपोर्ट लगा दे रही है। फाइनल रिपोर्ट में सिर्फ उन वाहन स्वामियों का लाभ होता है जिनके वाहन का इन्श्योरेंस रहता है। लेकिन वाहन स्वामी जिनके बीमे की तिथि समाप्त हो जाती है वह सिर्फ यह प्रतीक्षा में लगा रहता है कि शायद उसके वाहन को पुलिस बरामद कर लें।  लेकिन दूसरी तरफ  यह माना जाता है कि चोरी गयी कुछ वाहन बरामद हुई हो और बाकी का अभी तक कुछ अता पता नहीं चल सका है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसा