विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Saturday, 8 November 2014

बुनकरों में बड़ी उम्मीद जगा गए मोदी



वाराणसी। पीएम नरेंद्र भाई मोदी का जो चुनावी वादा था, शुक्रवार को उन्होंने सच कर दिखाया। बुनकरों की बड़ा लालपुर में पंचायत जुटा दी, एक साथ कई संदेश दे डाला। दो टूक कहा-विकास की राह में उनके लिए सब बराबर हैं। हिंदू, मुस्लिम सब उनकी विकास यात्र के हमराही हैं। आधुनिक सोच के साथ बनारस का विकास करने और हथकरघा तथा हस्तशिल्प का बड़ा बाजार बसाने में बुनकर परिवारों की भूमिका अहम होगी।1ट्रेड सेंटर, संग्रहालय 500 करोड़ में बुनकरों के लिए बड़ा एलान कर मोदी ने बयां कर दिया कि उनका सीना तो 56 इंच का है ही, दिल भी हिमालय जैसा धवल है। 'सबका साथ, सबका विकासÓ नारे को चरितार्थ करते हुए मोदी ने बनारस के बुनकरों की भलाई के लिए 500 करोड़ के आधुनिक ट्रेड सेंटर, शिल्प संग्रहालय का प्रावधान कर यह जाहिर कर दिया कि वह उनके सच्चे हिमायती हैं। बुनकरों ने लगाए, घर-घर मोदी नारे1बुनकरी से वैसे तो हिंदू-मुस्लिम दोनों जुड़े हैं लेकिन ज्यादा दखल मुस्लिमों का है। मोदी की बुनकर पंचायत में टोपी वाले मुसलमानों की तादाद ज्यादा दिखी। मोदी ने उनसे भावनात्मक बातचीत की। खास बात यह रही कि बुनकरों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जनपद में ठण्ड के साथ ही डेंगू का हमला

मछलीशहर में भी मिले दो और मरीज

जौनपुर। ठण्ड शुरू होते ही जनपद में डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिये हैं। लेकिन बचाव के कदम अभी उठाये जाने शेष हैं। जगह-जगह फैली गंदगी, रूका पानी, डेंगू के वाहक मच्छरों के विस्तार के लिए उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराता है। लेकिन न तो स्थानीय निकाय और न ही स्वास्थ्य विभाग इन मच्छरों की रोकथाम, साफ-सफाई और रूके हुए पानी को साफ करने के लिए संजीदा दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में मछलीशहर कस्बे में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। दोनों को उनके परिवार वालों ने इलाहाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां डाक्टरों ने उन्हें अलग वार्ड में रखा है। घर वालों के मुताबिक दोनों मरीजों का प्लेटलेट्स 20 हजार के नीचे आ गया था। डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
मछलीशहर कस्बे के अलदियाना मोहल्ला निवासी डब्बू (20) और सादीगंज निवासी राहुल (28) को कई दिनों से बुखार था। परिवार वाले कस्बे के ही निजी चिकित्सालयों में उसका उपचार करा रहे थे। उन लोगों को आराम नहीं मिला तो गुरुवार को इलाहाबाद ले गए। वहां जांच में पता चला कि डब्बू का प्लेटलेट्स 19 हजार और राहुल का 16 हजार के आसपास आ गया। दोनों की हालत गंभीर थी। हालांकि मछलीशहर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. एसके यादव का दावा है कि क्षेत्र में डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। बावजूद इसके बुखार से बचने के लिए कस्बे और गांवों में गोलियां वितरित की जा रही हैं। फागिंग के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। फागिंग कराने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। बता दें कि इससे पूर्व मछलीशहर के देवनगर मोहल्ला निवासी दो युवकों में भी डेंगू के लक्षण दिख चुके हैं।
जनपद में डेंगू के मरीजों में 17 सितंबर को केराकत कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव निवासी 12वीं कीे छात्र अतुल कुमार यादव की बनारस के निजी अस्पताल में मौत जबकि केराकत के डेडुआना गांव निवासी आरुषि (18) पुत्री बबलू सिंह, अंकिता (16) पुत्री मंगरू सिंह और रोशन (12) पुत्र अनिल का बनारस में उपचार कराया गया। इसी प्रकारगत 23 अक्तूबर को बक्शा थानाक्षेत्र के मालिकानपुर गांव निवासी संजय सिंह (36) और गोपालालपुर निवासी हिम्मत सिंह (41) को डेंगू के चलते शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर मोहल्ला निवासी सुनील (24) और जितेंद्र (28) को परिवार वालों ने इलाहाबाद में कराया भर्ती।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

दुर्गापट्टी-भगतपुर की रामलीला को देखकर लोग हुये भाव-विभोर


 जौनपुर। जनपद के ऐतिहासिक आदर्श रामलीला समिति दुर्गापट्टी भगतपुर द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र चित्रण का मंचन करके क्षेत्रीय लोगों द्वारा समाज को आदर्श व मर्यादित जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया गया। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में आयोजित इस रामलीला में बीती रात भगवान श्रीराम की लीला करके देश व समाज को संदेश दिया गया। साथ ही राक्षसी प्रवृत्ति से लड़ने की प्रेरणा भी दी गयी। रामलीला में श्रीराम की लीला के अन्तर्गत रामजन्म, धनुष यज्ञ, राम वनगमन व अंगद संवाद की प्रस्तुति हुई जिसे देखकर लोग भाव-विभोर हो गये। क्षेत्र के बुजुर्गों के अनुसार उक्त रामलीला समिति का मंचन अपने आप में अद्वितीय है जिसे देखने के लिये दूर-दराज से काफी लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के निर्देशक रमेश चन्द्र पाण्डेय, कृपाशंकर पाण्डेय, भोलानाथ पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, दयाशंकर दूबे, ग्राम प्रधान अनिल पाण्डेय, डा. छोटे लाल निषाद, प्रहलाद पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, पत्रकार अजय पाण्डेय आदि लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

काशी के अस्सी पर पीएम




यूपी में वाराणसी से शुरू किया स्वच्छता अभियान, 9 लोगों को सौंपी कमान


प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मोदी ने जनपद के स्वामी राम भद्राचार्य व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, सूफी गायक कैलाश खेर, कामेडियन राजू श्रीवास्तव, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और सुरेश रैना, संस्कृत विद्वान देवी प्रकाश द्विवेदी तथा लेखक मनु शर्मा होंगे नवरत्नों में

वाराणसी। पीएम मोदी ने आज वाराणसी गंगा नदी के अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर 7 मिनट तक सफाई की । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वाराणसी के सभी घाट एक माह में साफ हो जाएंगे। गंगा मां के दर्शन के बाद पीएम मोदी माता आनंदमयी अस्पताल गए।

स्वच्छ भारत अभियान का अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक प्रसार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां फावड़ा उठाकर गंगा नदी के घाटों के आसपास जमा गाद निकाली और उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत नौ लोगों को इसकी कमान सौंपी। प्रधानमंत्री मोदी आज यहां अस्सी घाट पहुंचे और घाट पर तीन सीढिय़ां नीचे उतरकर एक अस्थाई मंच तक गए जहां पांच पुजारी विशेष गंगा पूजा करवाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर रहे थे। मोदी ने गंगा नदी की पूजा में करीब 15 मिनट का समय लगाया और उस समय वहां परिसर में लगे स्पीकरों के जरिए मंत्रोच्चारण की ध्वनि हवा में गूंज रही थी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी समेत कुछ भाजपा नेताओं तथा शहर के मेयर राम गोपाल मोहाले के साथ आए प्रधानमंत्री ने इसके बाद हाथ में फावड़ा उठाया और बारिश के मौसम के बाद घाट के समीप जमी भारी गाद निकालने के लिए खुदाई शुरू कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी के अस्सी घाट की सफाई के बाद कहा, आज यह घाट की सफाई का काम शुरू किया है। मुझे यहां के सामाजिक संगठनों ने विश्वास दिलाया है कि एक महीने में पूरा घाट साफ कर दिया जाएगा। कई वर्षों में अपने आप में सफाई के माध्यम से यह अच्छी सौगात होगी। साथ ही मोदी ने कहा कि दिल्ली में गांधी जयंती के मौके पर शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान की तरह ही वह राज्य में इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की नौ जानी मानी हस्तियों को यह जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। अस्सी घाट के बाद प्रधानमंत्री मोदी मां श्री आनंदमयी के आश्रम के लिए रवाना हो गए। समझा जाता है कि मोदी ने आश्रम के लोगों से मुलाकात की और परिसर के भीतर स्थित एक चैरिटेबल अस्पताल का दौरा किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

खुटहन में शिविर लगाकर जनधन योजना क

 खुलवाये गये 400 खाते


जौनपुर। जनपद के खुटहन विकास खण्ड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा सहित यूनियन बैंक आफ इण्डिया की शाखा द्वारा संयुक्त रूप से शिविर लगाया गया जहां प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘जनधन योजना’ के अन्तर्गत 4 सौ खाता खुलवाया गया। आज लगने वाले इस शिविर की जानकारी होने पर सुबह से ही खाता खुलवाने के लिये क्षेत्रीय लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हुई। दोनों बैंकों के कर्मचारियों ने सहयोगात्मक भावना से खाता खुलवाने में दिन भर तत्पर रहे। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक उमेश कुमार व ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक शशिधर शर्मा के कुशल नेतृत्व में 300 खाता व यूबीआई के शाखा प्रबंधक सुनील झा व सहयोगी आलोक यादव ने 100 खाता खुलवाया। शिविर में आये ग्राहकों का फार्म जमा करके खाता खोलने का आश्वासन देकर शिविर का समापन करते हुये ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि देश का हर नागरिक बैंक से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर परिवार की समृद्धि कर सके।

मोटर गैरेज के बाहर खड़ी बाइक चोरी


 

  जौनपुर। खुटहन बाजार स्थित एक आटो गैरेज में खड़ी मोटरसाइकिल को शनिवार को चोरों ने पार कर दिया जिसकी जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने दो व्यक्तियों के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन गांव निवासी पंकज सिंह अपनी ग्लेमर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 62 एस-2448 बाजार स्थित एक गैरेज पर खड़ी करके बाजार में खरीददारी कर रहे थे कि इसी दौरान चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल मार दिया। चोरी की जानकारी होने वह काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन करने के बाद न मिलने पर हल्का पुलिस को दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दिया जिस पर छानबीन शुरू हो गयी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जौनपुर दिखा पुलिस का खौफनाक चेहरा,

महिला को जमकर पिटा

महिला को थप्पड़ मारते दरोगा

 जौनपुर। चंदवक थाने की पुलिस का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां कि पुलिस ने विवादित जमीन पर कब्जा कराने के लिए मौके पर पहुंची थी। जब विपक्षियों ने दीवानी न्यायालय में मुकदमा चलने की बात कहकर कब्जा हटाने से मना किया तो पुलिस ने दलित महिलाओं की पिटाई कर दिया। आज पीडि़त महिला का पूरा कुनबा एसपी दरबार में पहुंच कर एक प्रार्थना पत्र दिया साथ ही पुलिस द्वारा किये गये जुल्म की सीडी और फोटो भी कप्तान को सौपा कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव के निवासी मेवालाल कन्नौजिया की पत्नी कमला देवी पूरे परिवार के साथ आज दोपहर में एसपी दरबार में पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में साफ लिखा गया है कि 7 नवम्बर को थानाध्यक्ष चंदवक अपने सिपाहियों के साथ दिन में 12 से एक बजे बीच गांव में पहुंचकर विवादित जमीन पर विपक्षी को कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे थे। जब हम लोगो यह मामला दीवानी कचेहरी में लम्बित बताया उसके बाद दरोगाजी गुस्से लाल पीले होकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। और मेरा सामान घर से बाहर फेकने की धमकी देने लगे। जब हमने विरोध किया तो मुझे जमकर मारपीटा । कमला ने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा ने यह भी धमकी दिया है कि उसकी बेटी को वह हश्र करूगा  जिससे वह ससुराल जाने लायक नही बचेगी। कमला ने घटना क्रम की विडियों और कुछ फोटो भी पुलिस अधीक्षक को सौपा है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Friday, 7 November 2014

संकट के समय जुड़ा था नाता इसलिए चुना जयापुर को : मोदी

संकट के समय जुड़ा था नाता इसलिए चुना जयापुर को : मोदी

 

वाराणसी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जयापुर गांव को गोद लेने के ऐलान के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे इन दिनों कई बातें पढऩे और सुनने को मिल रही हैं कि इस गांव को इस या उस वजह से चुना गया। इस विषय में जो भी बातें चल रही है वे सब गलत हैं।
मोदी ने कहा कि जब पार्टी से मुझे वाराणसी से चुनाव लडऩे का निर्देश मिला था तब उस दौरान जयापुर में एक हादसा हुआ। बिजली का तार गिरने की वजह से लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान मैंने फोन से अधिकारियों और अपने कार्यकर्ताओं से बात की। सभी ने अपने-अपने स्तर पर पीडि़तों की मदद की। पीएम ने कहा कि संकट के समय ही जयापुर से मेरा नाता जुड़ गया। कहा जाता है कि विपत्ित के समय बना संबंध स्थायी होता है। इसलिए मैंने जयापुर गांव को आदर्श ग्राम योजना के लिए चुना। मोदी ने कहा कि मैंने जयापुर को गोद नहीं लिया है, बल्कि जयापुर ने मुझे गोद लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कई दिनों से देख रहा हूं जयापुर चमक रहा है। अफसर आ रहे हैं और गांव को साफ कर रहे है। मैं चाहता हूं स्थिति बदले और गांव के लोग खुद सफाई में जुटें। उन्होंने कहा कि मैं यहां बड़ी-बड़ी बातें करने नहीं आया हूं। मुझे छोटी-छोटी बातों से बड़ा काम करना है। मोदी ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के लिए फंड की व्यवस्था नहीं है। हमें अपने संकल्प शक्ति से इसे आदर्श बनाना होगा।
मोदी ने लोगों से कहा कि गांव के सभी लोग संकल्प लें कि हम बिना हाथ धोएं कुछ नहीं खाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने गांव का स्थापना दिवस मनाना चाहिए। इस दिन सभी लोग एक जगह जुटें और खुशियां मनाएं। उन्होंने कहा कि गांव में बेटी पैदा होने को उत्सव के रूप में मनाएं। बेटी लक्ष्मी का रूप होती है। इसके जन्म के दिन पेड़ लगाएं। मोदी यहां से रविंद्रपुरी स्थित अपने संसदीय कार्यालय के लिए रवाना हो गए। इससे पहले, पीएम मोदी ने लालपुर में ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर की आधारशिला और पावरलूम सर्विस सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि वाराणसी ने मुझे अपना बना लिया। उन्होंने कहा कि वह यहां प्रधानमंत्री नहीं बल्कि सेवक के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं कम बोलूंगा और ज्यादा काम करूंगा। पीएम ने कहा कि कृषि के बाद टेक्सटाइल ऐसा क्षेत्र जिसमें सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर हैं। उन्होंने कहा कि बुनकर केवल कपड़े ही नहीं बल्कि समाज के ताने-बाने को भी बुनते हैं। वह बदलते समय को देखते हुए अपने आप को अपडेट करें। उन्होंने कहा कि बुनकरों को उच्च तकनीक के बारे में सोचना होगा। दुनिया भर के उपभोक्ताओं तह पहुंच बनाने के लिए उन्होंने बुनकरों को ई-कॉमर्स बाजार के उपयोग की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने मानव संसाधन पर भी ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर डिजायन के जरिये बुनाई को आसान बनाया जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर में बनारसी साडिय़ां मशहूर हैं। हमारी संस्कति में हर मां अपनी बेटी को शादी में बनारसी साड़ी तोहफे में देना चाहती है। हमारे पास कितनी बड़ी विरासत मौजूद है। हम इसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी को टेक्सटाइल से जोडऩा होगा। जन धन योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे बुनकरों को लाभ मिलेगा। मोदी ने कहा कि अमेरिका में बनारसी स्ट्रीट काफी मशहूर है। यहां दुनिया के बड़े विद्वान रहते हैं। यही पहचान हमें अपनी विरासत पर गर्व का एहसास कराता है। पीएम मोदी ने बुनकरों के कल्याण के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के 16 सहकारी बैंकों को पुनर्जीवित करने हेतु 2375 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया। यह पैसे बुनकरों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहर में जमीन नहीं दी इसलिए व्यापार केंद्र दूर खोलना पड़ा। यहां से पीएम मोदी रविंदपुरी स्थित अपने संसदीय कार्यालय के लिए रवाना हो गए। यहां वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

पूर्व ब्लाक प्रमुख का हुआ निधन,

क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

  खुटहन( जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र के कैराडीह गांव निवासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
    क्षेत्र के ग्राम विकास इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य डा. रमेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने मृतक के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही शोक में विद्यालय भी बंद कर दिया गया।
    उधर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष भगवती प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जहां उपस्थित परेवज अहमद, ब्रजेश उपाध्याय, रमेश चन्द्र यादव, शोभनाथ यादव, शशिधर शर्मा सहित अन्य लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।
    परिजनों के अनुसार गुरूवार की रात में अचानक सीने में उठी दर्द के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। लाश घर पहुंची तो परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

अधिक उपज के लिये किसान मशीन से करें गेहूं की बुवाईः रमेश यादव

 गोष्ठी में किसानों को दी गयी कम लागत में अधिक उत्पादन वाली तकनीक

    खुटहन (जौनपुर)। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा खुटहन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोनियापट्टी में रबी गोष्ठी आयोजित करके किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाली तकनीक से प्रशिक्षित किया गया।
    इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि गेहूं क बुवाई समय से एवं पर्याप्त नमी में करनी चाहिये। गेहूं की बुवाई शीडड्रिल/जीरोट्रिल से करने पर जहां बीज एवं खाद की बचत होती है, वहीं छिटकवा विधि से बोयी गयी फसल की अपेक्षा सवा गुना अधिक उत्पादन प्राप्त होती है, क्योंकि मशीन जमीन में एक निश्चित अन्तराल पर चीरा लगते हुये जाती है, वहीं पर नीचे खाद एवं ऊपर बीज गिरता है। 5 सेमी गहराई पर बुवाई होने से जड़ों के विकास के लिये पर्याप्त मिट्टी मिल जाती है जिसेस फसल में किल्लो की संख्या अधिक निकलती है तो अधिक बालियां लगने से उपज अधिक प्राप्त होती है।
    इसी क्रम में वैज्ञानिक डा. नरेन्द्र रघुवंशी ने पशुओं के रख-रखाव एवं संतुलित राशन की जानकारी दिया। जिला फसल सुरक्षा अधिकारी आरपी कुशवाहा ने फसलों में लगने वाले कीटों, रोगों आदि के निदान की तकनीकी जानकारी दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी चन्द्रभानु ने पशुओं को टीकाकरण व डीमर्मिन की जानकारी दिया। तकनीकी सहायक कृपाशंकर सिंह ने प्रदर्शनी की जानकारी दिया तो जूठन राम मौर्य ने मृदा परीक्षण के लाभ से किसानों को जागरूक किया। गोष्ठी में संगीत के माध्यम से गुड्डू यादव व उनके साथियों ने किसानों को उनकी आवश्यकता वाली तकनीक से जागरूक किया।
    अध्यक्षता जिला सलाहकार रामजी सिंह व संचालन रमेश चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, मैतू राम, राजेन्द्र पाल, प्रधान रूदल, गन्ना विभाग से उदयभान, राम ताड़क यादव, लाल प्रताप सिंह, राजेश उपाध्याय, राकेश मिश्र, बृजेश उपाध्याय, पत्रकार शशिधर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

चोरी गयी रिवाल्वर पुलिस ने 18 घंटे में किया बरामद


जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी गयी रिवाल्वर 18 घंटे के अंदर बरामद कर लिया और चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू बाजार निवासी रविशंकर यादव पुत्र स्व. मुरलीधर यादव घर के अंदर बिजली खराब होने के कारण एक मिस्त्री को बुलाकर बिजली ठीक कराया। दूसरे दिन उनकी निगाह उस स्थान पर गयी जहां उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर रखी गयी थी। जिस स्थान पर रिवाल्वर रखी हुयी थी वहां नहीं मिलने के कारण परिजनों से घर में पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला। रविशंकर ने रिवाल्वर चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया। शहर कोतवाल सीबी सिंह सहयोगी जवानोंं के साथ खोजबीन में लग गयी। उन्हें पता चला बिजली बनाने वाला मैकेनिक दीपक यादव पुत्र विश्राम यादव निवासी आलमगंज के पास रिवाल्वर के साथ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी गयी रिवाल्वर बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

नाबालिग दौड़ा रहे बाइक, 

बाजारों में घुस रहे भारी वाहन

यातायात माह में ट्रैफिक सिस्टम का चीरहरण



जौनपुर। यातायात माह में शहर की यातायात व्यवस्था का चीरहरण हो रहा है। जगह-जगह यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। शहर से लेकर कस्बों के प्रमुख चौराहों का बुरा हाल है। बाजारों से लेकर विभिन्न चौराहों और तिराहों पर वाहन चालकों की मनमानी लगातार हावी है। यातायात पुलिस की कार्रवाई भी सिर्फ चालान काटने तक सीमित रह गई है। चौराहों पर लगाए गए यातायात माह के बोर्ड भी सिर्फ शोपीस बन गए हैं। नवबंर माह की शुरुआत के साथ प्रशासन यातायात माह मना रहा है, लेकिन इस माह के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अभी तक कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए हैं। जनता को इस माह की कोई जानकारी किसी माध्यम से दी जा रही है। ऐसे में खुलेआम यातायात के कानून-नियमों की मखौल उड़ रहा है। शहर के स्टेशन रोड, सुतहट्टïी, कोतवाली, नवाब युसुफ रोड, चहारसू, ओलन्दगंज, पालिटेक्रिक चौराहा आदि कई चौराहे भी डग्गेमार वाहनों के आवागमन से काफी छोटे पड़ गए हैं। शहर के बाजारों का भी यही हाल है। दिनभर बाजारों में भारी प्रवेश वाहनों का आवागमन हो रहा है। इनके प्रवेश को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इसी तरह बाइक सवार भी लगातार प्रशासन को खुली चुनौती देने में लगे हुए हैं। बाइक पर दो लोगों के स्थान पर चार से छह लोग सफर कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नाबालिग भी खूब बाइकों को दौड़ा रहे हैं। दिनभर ओवरलोड वाहन गुजरते रहते हैं, बसों पर लटककर यात्री सफर करते दिखाई देते हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी डग्गेमार वाहनों मेें सफर तय कराया जा रहा है। लेकिन प्रशासन को इसकी कोई फिक्र नहीं है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

प्रधानमंत्री का पहला दौरा, बही विकास की बयार

 


वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 24 घंटे से कुछ ज्यादा का हो सकता है। इस दौरे ने शहर के लोगों में बेहतर भविष्य की उम्मीदें बढ़ा दी हैं जिन्हें आधारभूत संरचना और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जब से वाराणसी लोकसभा सीट बरकरार रखने का फैसला किया है, तब से दुनिया के प्राचीनतम शहरों में से एक वाराणसी लगातार चर्चा में है। मोदी को यहां 3.7 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली थी। अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री द्वारा एक व्यापार सुविधा केंद्र एवं शिल्प संग्रहालय की आधारशिला रखने की उम्मीद है, जिसकी घोषणा सरकार ने इस साल जून में पेश किए गए अपने पहले आम बजट में की थी। परियोजना का उद्देश्य बुनकरों का उत्थान करना है। मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में बुनकरों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया था और उनकी बेहतरी के लिए कदम उठाने का वादा किया था। वह यहां एक पावरलूम केन्द्र का उद्घाटन भी करेंगे। सरकार का नेतृत्व संभालने के बाद मोदी की अपने लोकसभा क्षेत्र की यह पहली यात्रा है। मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और पूर्वांचल क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में जयापुर गांव 'सांसद आदर्श ग्राम योजनाÓ के तहत चयनित किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी वाराणसी के विकास की योजनाओं पर विभिन्न लोगों से चर्चा के उपरान्त दायित्व भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री के पहले दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है जहां से मोदी भारी मतों से जीते हैं।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Tuesday, 4 November 2014


चंदा लगा किसान करा रहे ड्रेन की सफाई


सरपतहां (जौनपुर): जनप्रतिनिधियों से लेकर सिंचाई विभाग के कागजी आश्वासनों से थक चुके किसानों ने अपने बूते ड्रेन की सफाई करने का संकल्प लिया है। अभिशाप बन चुकी लगभग पांच किलोमीटर लंबी 'लालापुर ड्रेन' के आधे हिस्से को उन्होंनें ने चंदा लगाकर साफ करने की ठानी है। इस कार्य में लोग किसानों का सहयोग भी कर रहे हैं।
ड्रेन की सफाई का कार्य मंगलवार से शुरू भी हो गया। साफ किया जाने वाला यह हिस्सा हिनौती ताल में पड़ता है जिसमें लगभग आधा दर्जन गांवों के किसानों के खेत हैं। इस वर्ष बारिश कम होने की वजह से लगभग तीन सौ बीघे के इस ताल में धान की रिकार्ड फसल है वर्ना अक्सर जल जमाव हो जाने से फसल डूब जाती थी। इस साल सबसे बड़ी समस्या एक बार पुन: जलजमाव ही बन गई है। हुदहुद तूफान की वजह से अभी तक घुटनों तक पानी में फसल डूबी है। ड्रेन साफ न होने से पानी नहीं निकल रहा था।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

फिर निकला खाते से तीन हजार


बदलापुर (जौनपुर): बदलापुर क्षेत्र में बैंकों व एटीएम से रुपये निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तीन हजार रुपये निकलने का मामला फिर प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने व बैंक अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है।
ऊदपुर गेल्हवा दाउदपुर निवासी वंदना पत्नी विजय शंकर शुक्ला का कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। इसमें से 26 अक्टूबर को दो बार में 15-15 सौ रुपये निकल गए। सोमवार को जब बैंक से रुपये निकालने के लिए खाते की स्थिति का पता किया तो बताया गया कि तीन हजार रुपये निकाला गया है। इस पर वे आश्चर्य में पड़ गए तथा इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। उन्होंने जांच पड़ताल के बाद कहा आपके खाते से खरीदारी की गई है। वंदना का कहना है कि मैने कोई खरीदारी नहीं की है। उन्होंने मामले की जांच कर रुपये वापसी के लिए शाखा प्रबंधक व पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
देखा जाए तो क्षेत्र में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन कोई न कोई ऐसी घटना का शिकार होकर अपने रुपयों को गंवा रहा है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

बस से कुचलकर मैकेनिक की मौत

 

खेतासराय(जौनपुर)।स्थानीय कस्बा के दीदारगंज पड़ाव पर मंगलवार को बस के नीचे लेटकर बस की मरम्मत करते समय अचानक बस लुढ़क जाने से उसके नीचे दबकर एक मैकेनिक की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया।
दीदारगंज पड़ाव मैकेनिक  एक सप्ताह से एक बस की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान घूमते-टहलते खुटहन थाना क्षेत्र ख्वाजपुर गांव के निवासी  शोभनाथ यादव का 25 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव काम की तलाश में मौके पर पहुंचकर काम करने की इच्छा जताई। मैकेनिक ने उसे काम पर लगा दिया। बस के नीचे लेटकर वह मैकेनिकल का काम कर रहा था कि अचानक बस पिछले चक्के के आगे लगे ईंट को तोड़ते हुए लुढ़क गया। जब तक वह सभल पाता बस का अगला उसके सिर पर चढ़ गया। और मौके पर ही मैकेनिक सुभाष की दर्दनाक मौत हो गयी।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जनपद के खाद्य निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बंटा

 

जौनपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुपालन के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बांट दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने गत दिवस गैरजनपदों से स्थानान्तरित होकर यहां आये मिश्री लाल को सदर तहसील का प्रभार सौंपा। इसके साथ ही इन्द्र बहादुर यादव को मडि़याहूं, समला प्रसाद यादव को मछलीशहर, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह को केराकत एवं बालेन्दू शेखर मंगलमूर्ति को शाहगंज व बदलापुर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि यहां तैनात रहे सभी खाद्य निरीक्षकों का शासन स्तर के आदेश पर गैरजनपद के लिये स्थानान्तरण हो गया है।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभाविप ने की बैठक

 

  जौनपुर। छात्रसंघ चुनाव की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भावी प्रत्याशियों के साथ मंगलवार को बैठक किया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष/प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों हेतु चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों का परिचय एवं संगठन में उनके कार्य व योगदान पर चर्चा हुई। परिषद के पैनल तले चुनाव लड़ने वालों की अत्यधिक संख्या होने एवं उनके द्वारा किये गये विभिन्न छात्र आंदोलन व गतिविधियों के सम्बन्ध में दृष्टिकोण की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही छात्रों के अत्यधिक अनुरोध के साथ परिषद से चुनाव लड़ने के लिये इच्छुक छात्रों को 9 नवम्बर तक ओवदन पत्र जमा करने का समय दिया गया। बैठक में जिला प्रमुख डा. अजय दूबे, जिला संयोजक रमेश यादव, डा. देवमणि दूबे, डा. दिग्विजय सिंह, नितेश सिंह, सत्यम् सिंह, ऋषिकेश श्रीवास्तव, हर्ष सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

 वारंटी और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

जौनपुर जनपद की विभिन बुदथवार और गुरुवार को दो वरुणटिओन् को गिरफ्तार करने में सफलता पाई मुंगराबढ़शपुर में दीपक तिवारी पुत्र वेद शंकर तिवारी व थाना गौरबादशाह पर चित्र से हीरा पुत्र रामवृक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया वहीँ बदलापुर पुलिस ने मंगलवार को २.५ किलो गंजे की साथ रामासरे पर स्वर्गीय थेरै को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार रामश्री मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है
 
जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रदेशीय प्रचार मंत्री/जिला मंत्री सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रोन्नति के सम्बन्ध में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने बेसिक शिक्षा सचिव द्वारा दिये गये प्रोन्नति के आदेश के बावजूद बीएसए जौनपुर द्वारा टाल-मटोल रवैया अपनाने एवं प्रोन्नति प्रक्रिया को लटकाने का आरोप लगाते हुये मांग पत्र सौंपा और कहा कि यदि शिक्षकों की प्रोन्नति के प्रति अधिकारियों का रवैया असहयोगात्मक रहा तो शिक्षक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस पर बीएसए ने कहा कि जनपद के समस्त ब्लाक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है कि शीघ्र ही वरिष्ठता सूची बनाकर कार्यालय को प्रेषित करें। प्रतिनिधिमण्डल में सूर्यभूषण पाण्डेय, अश्वनी सिंह, अतुल राय, सतीश पाठक, राजन सिंह, ऋषिकेश सिंह, डा. अखिलेश सहित संघ के तमाम पदाधिकारी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार