विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Wednesday, 29 October 2014

कीटनाशक खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ी

 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के राघवरामपुर गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध एक विवाहिता ने कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने उसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी मुन्नर की 50 वर्षीया पत्नी लालमनि देवी बुधवार को पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान हालत नाजुक देख डाक्टर  ने उसे वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। खबर जाने तक हालत नाजुक बनी हुयी थी।
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार 

सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

केद्र्र और राज्य सभी सरकारें पूंजीपतियों को दे रही हैं संरक्षण

जौनपुर। बुधवार को आल इंडिया कृषक खेत मजदूरों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके पहले 11 बजे जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला गया। जुलूस पालिटेक्निक, ओलन्दगंज चौराहा होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा और धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। धरना प्रदर्शन में शामिल किसान मजदूरों व महिलाओं ने मांग उठाई कि बिजली के दाम कम करो, लो वोल्टेज बिजली कटौती, जर्जर बिजली तार व जले ट्रांसफार्मर की समस्या खत्म करो, 24 घंटे बिजली दो, कृषि योग्य उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण बंद करो समेत आदि मांगे रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईकेकेएमएस के जिलाध्यक्ष श्रीपति सिंहव संचालन मिथिलेश मौर्य ने किया। प्रवीण कुमार शुक्ल, राजबहादुर मौर्य, जयप्रकाश पांडेय, हीरालाल गुप्तप, प्रमोद कुमार शुक्ल, विजय सिंह मौर्य, महेन्द्र मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। 

एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार

चार मोहर्रम को निकला अलम दुलदुल का जुलूस


शहर की सभी अंजुमनों ने किया नौहाख्वानी सीनाजनी


शहर के आलमखां स्थित इमाम चौक से बुधवार शाम को चार मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शहर की सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। जुलूस में अलम, दुलदुल, झूला अली असगर और ताबूत अली अकबर निकाला गया। जुलूस में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या भी पहुंची। जुलूस खत्म होने तक लोगों की भीड़ जुटी रही। अंत में सभी को तबरुक (प्रसाद) तक्सीम किया गया।
शहर के आलमखां स्थित इमाम चौक से उठे जुलूस की शुरुआत सोजख्वानी से हुई। मजलिस को खिताब करते हुए जौनपुर अजादारी काउंसिल के अध्यक्ष मोहम्मद हसन प्रिंसिपल शिया इंटर ने कालेज पढ़ी। दो मोहर्रम को यजीदी लश्कर ने इमाम हुसैन के खैमो को फोरात से हटवा दिया और सात मोहर्रम को इमाम हुसैन के खैमों में पानी खत्म हो गये। बच्चे प्यास से तड़पने लगे तो इमाम हुसैन अपने छ: माह के बच्चे अली असगर को लेकर मकतल में आये और कहा कि मेरा बच्चा बहुत प्यासा है इसको पानी पिला दो परंतु यजीदी फौज ने पानी नहीं दिया और कत्ल कर दिया।
शबीहे अलम, जुलजनाह, ताबूत और गहवारए अली असगर निकाला गया। शबीहों की जियारत करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। जुलूस में साहबे बयाज इब्बू खां अंजुमन गुलशने इस्लाम, जुल्फेकारिया, अजादारिया, शमशीरे हैदरी, असगरिया, मजलूमिया, मासूमिया, हुसैनिया, कौसरिया सहित आदि अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। जुलूस कदीमी रास्तों से होता हुआ ताड़तला स्थित इमामबाड़ा अलहादी पहुंचा। उक्त कार्यक्रम का संचालन वसीम हैदर ने किया। इस मौके पर अफजाल अहमद, मिर्जा जावेद सुल्तान, नासिर रजा, एजाज हुसैन, आफताब हुसैन, असलम नकवी आदि लोग उपस्थित रहे।
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार

रास्ते से कार हटाने को लेकर चली कई राउण्ड गोलियां

 मजलिस में शामिल होने जा रहा था आटो चालक

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह में मंगलवार की रात दस बजे मजलिस में सम्मिलित होने जा रहे श्रद्घालुओं से भरे आटो रिक्शा वाले एवं रास्ते में खड़ी कार को हटाने के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार उक्त कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिपाह निवासी अहमद हुसैन पुत्र मूसा अपने परिवार के साथ जिले के मुंगराबादशाहपुर में होने वाली मजलिस में परिवार सहित शामिल होने जा रहे थे। घर से कुछ दूर पर पहुंचे कि रास्ते में एक व्यक्ति अपनी कार सड़क पर खड़ी किये था। आटो चालक अहमद हुसैन ने कार को रास्ते से हटाने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हुई जिसमें कार चालक द्वारा एक-एक कर कई फायर किया गया। आटो चालक अपने परिवार को आटो में छोड़कर फरार हो गया। घटना के तुरन्त बाद उपस्थित भीड़ में भगदड़ मच गयी। सूचना पर चौकी प्रभारी सिपाह रामाश्रय यादव सहयोगियों के साथ पहुंचे और कार चालक उसके सामने भाग निकला। घटना को लेकर पूरी रात क्षेत्र में चर्चा रही। सुबह होने पर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में एक व्यक्ति के खिलाफ आटो चालक द्वारा तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस हमलावर की खोज कर रही है। सूचना पर कोतवाल सीबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआइना किया।
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार

लगातार दूसरे दिन सुप्रीम कोर्ट ने खींचे 
केंद्र सरकार के कान

गंगा सफाई पर हीला-हवाली को लेकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को भी लगाई फटकार




नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा सफाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा नदी के तटों पर सक्रिय, प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों की खिंचाई की। कोर्ट ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोडरें से कहा कि आपका मामला पूरी तरह असफलता और निराशा की कहानी है।

गंगा की सफाई के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार की पहले भी आलोचना कर चुका है। पखवाड़े भर पहले कोर्ट ने गंगा सफाई को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम पेश नहीं किए जाने पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी। उस समय कोर्ट ने कहा था कि सरकार को गंगा की सफाई के लिए मेट्रो मैन श्रीधरन जैसे किसी विशेषज्ञ की मदद लेने की जरूरत है। गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन सितंबर को केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि जिस प्लान के तहत केंद्र सरकार गंगा की सफाई की योजना बना रही है, उसमें तो 200 साल में भी गंगा साफ नहीं होगी। केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि तीन हफ्ते के भीतर एक चरणबद्ध योजना पेश करे, जिसमें देश की सबसे पवित्र नदी को साफ करने की सटीक योजना का ब्योरा हो।

जौनपुर समाचार

एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार


पुराने नोट वापस लिए जाने की मियाद 

1 जनवरी 2015

नई दिल्ली। साल 2005 से पहले छपे बैंक नोटों को वापस लेने की मियाद एक जनवरी 2015 तय की गई है. सरकार ने कहा है कि जनवरी 2014 में आरबीआई ने साल 2005 से पहले छपे सभी करेंसी नोटों को 31 मार्च 2014 तक वापस लेने का फैसला किया था, जिसे बढ़ाकर एक जनवरी 2015 कर दिया गया है।

जनवरी से जून 2014 तक आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में साल 2005 से पहले की सीरीज के 100, 500 और 1000 रुपये मूल्य वर्ग के 47 करोड़ 27 लाख 90 हजार 84 नोट नष्ट किए गए, जिनकी कुल राशि एक खरब 46 अरब 88 करोड़ 62 लाख 61 हजार 600 रुपये है. इस अवधि के दौरान 100 रुपये के 30 करोड़ 20 लाख 60 हजार 606 नोट नष्ट किए गए, जिसकी कुल राशि 30 अरब 10 करोड़ 60 लाख 60 हजार 600 रुपये है. इसी तरह 500 रुपए के 10 करोड़ 98 लाख 98 हजार 954 नोट खत्म किए गए, जिनकी कुल राशि 54 अरब 94 करोड़ 94 लाख 77 हजार रुपये है।
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार

Tuesday, 28 October 2014


जवानी जिसने की देश के लिए कुर्बान 
हम उसकी सुविधाओं और सेवाओं के लिए हैं तैयार 
जिला अधिकारी ने दिए पैगाम 
-------------------------------------------------------------------------------
भूतपूर्व सैनिकों के सममेलन में सुहास एल वाई 

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आज अपरान्ह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र परिसर में जिले भर के अवकाश प्राप्त सैनिकों एवं उनकी विधवाओं की समस्याओं को एक-एक करके सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिसमें एस0के0दूबे, बब्बन सिंह, राजाराम, मुरलीधर, एम0पी0दूबे, आर0पी0तिवारी, सरोज सिंह, हरिनाथ, विजय बहादुर, आर0पी0सिंह, के0सी0सिंह, हरिश्चन्द्र मिश्रा, रामनरायन, इन्द्रसेन सिंह, शीला देवी आदि ने अपने समस्याएं लिखित रूप में देने पर ज्यादातर पुलिस,राजस्व, विद्युत जलनिगम ,चकबन्दी आदि से संबंधित थी। तीन प्रतिशत शासनादेश के अनुसार आरक्षण का भी लाभ दिलाने तथा सभी सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को अवकाश प्राप्त सैनिको को सम्मान देने का अनुरोध किया गया। पूर्व मेजर सूबेदार आर0ए0सिंह ने सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में अवकाश प्राप्त सैनिकों के लिए एक्सरे, बाथरूम आदि की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। सैनिकों के सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने अपना सी0ओ0जी0 नम्बर  9454417578 पर किसी समस्या का निदान करने के लिए फोन करने को कहा। इस अवसर पर एन0सी0सी0कर्नल ओ0पी0मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव, भारी संख्या में अवकाश प्राप्त सैनिक/अधिकारी उपस्थित रहे।

जौनपुर समाचार
एक अख़बार जिसमे समय सारा संसार 


आदि शक्ति संस्था द्वारा
पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

शारदीय नवरात्र में आदि शक्ति संस्था की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में गणमान्य समेत उपस्थित लोगों में बाॅंटे गये ईनामी कूपन का लकी ड्रा रविवार को सम्पन्न हुआ। गौरतलब हो कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही आदि शक्ति संस्था सब्जी मण्डी (भगत सिंह पार्क) ने लकी ड्रा के कूपन दर्शनार्थियों में बांटे गये। बांटे गए कूपनों में 101 प्रतिभागियों को चयनित करना था। दिनांक 26 अक्टूबर 2014 को लकी ड्रा कार्यक्रम का अयोजन आकर्षक मंच से लकी ड्रा की शुरुआत की गई।

अलाहाबाद रेल प्रखंड और शाहगंज जंक्शन है जहर खुरानो के स्वर्ग

इनका यहाँ चलता है राज

बचना है मुश्किल फिर भी रहें सतर्क 

अलाहाबाद रेल प्रखंड और शाहगंज जंक्शन जहर खुरानो के ... स्वर्ग है यहाँ इनका राज चलता है  मुश्किल फिर भी रहें सतर्क जहरखुरानी  कि घटनाएँ आज कल आम होती जा रही हैं विशेषकर लंबी दूरी की ट्रेनों जम्बूतवी, गोल्डन टेम्पल, अवध एक्सप्रेस, साबरमति आदि ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदातें ज्यादा होती हैं. बदमाश यात्रियों से अखबार, माचिस जैसी चीजें मांगकर बातचीत की शुरुआत करते हैं। जब उन्हें लगता है कि यात्री उनकी बातों में आ गया है तो उन्हें खाने-पीने की वस्तु ऑफर कर वारदात करते हैं.



रेलवे पुलिस आदि के इंतज़ाम के बावजूद ऐसी घद्नाएं बढती ही जा रही हैं इसलिए हम सभी को यह चाहिए कि अपनी सुरक्षा स्वम करें और लोगों को भी इस से बचने के उपाय बातें.  सब से आसान रास्ता तो यही है कि आप ट्रेन के सफ़र मैं किसी का दिया कुछ भी खाएं पियें नहीं यहाँ तक कि गुटका और सिगरेट को भी हाथ ना लगाएं.
ख़बरों के अनुसार अक्सर यह लोग केला ,बिस्किट,पानी कि बोतल, चाय ,गुटका ,आईसक्रीम इत्यादि का प्रयिग करते हैं. लुटेरे आप से ज़रा सी घनिष्टता बनाने के बाद आप को बिस्कुट ,केता जैसी कोई चीज़ देता है एक दो वो पहले खुद खाता है और आप को भी उसमें  से एक देता है. आप को यह यकीन हो जाता है कि जब यह खुद खा रहा है तो उसमें सब ठीक है लेकिन जो आप को दिया जा रहा है उसी केले मैं इंजेक्शन से नशे कि दावा होती है या बिस्कुट मैं नशे का केमिकल लगा होता है. उसको खाते ही आप बेहोश हो जाते हैं आप पास के यात्री समझते हैं कि आप सो गए और लुटेरा आप का सामान ले के चलता बनता है.

ट्रेन के सफ़र मैं सावधानी से काम लें यदि आप १२-२४ या ४० घंटे के सफ़र मैं बाहर का दिया किसी का नहीं खाते कुछ ख़ास फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन खाने के बाद कहीं आप कि गाढ़ी कमाई ना लुट जाए. इसलिए सावधानी हटी दुर्घटना घटी को समझते हुए आप भी सावधानी से काम लें और केवल अपने साथ जो लाये हैं उसी को खा कर सफ़र पूरा करें|

टूटी सड़क के शिकार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री बाल बाल बचे


जिले का हाईवे  हो या स्टेट हाईवे सभी खस्ता हाल हो चुकी है गढ्ढे में सड़क है या सड़क गढ्ढे मे है यह तय कर पाना काफी मुश्किल हो गया है। इन खस्ताहाल सड़को के कारण आये दिन दुर्घनाएं हो रही है। सड़क हादसो में कईयों की जान चली जा रही है तो कई चोटहिल होकर विकलांगता के शिकार हो रहे है। आज ऐसा ही एक खतरनाक हादसा पालिटेक्निक चैराहे पर डीएम एसपी की मौजूदगी होते होते बच गया। उस समय जौनपुर गैस ऐजेन्सी के मालिक व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री अनुज विक्रम सिंह अपनी कार से नईगंज से लाईनबाजर की तरफ जा रहे थे इसी बीच सड़क में गढ्ढा होने के कारण उनकी कार बंद हो गयी इस दरम्यान पीछे से आ रही ट्रक कार से टकरा गयी। हलांकि ट्रक की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा तो नही हुआ लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गयी। इस एक्सिडेन्ट से मौके पर मौजूद दोनो आलाधिकारियों के सुरक्षा कर्मी फौरन हरकत में आ गये।
समय रहते ये सड़के ठीक नही करायी गयी तो आने वाले समय में किसी बड़े हादसे से इन्कार नही किया जा सकता है।

घर में घुसकर चोरों ने उड़ाये 20 लाख जेवर व नकदी


सरपतहां। स्थानीय थाना क्षेत्र के समोधपुर मेला गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों के गिरोह ने छत फांदकर लाखों रुपए मूल्य के जेवरात व नगदी चुरा ले गये। सुबह होने पर घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ता बुलाया।

जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पुजारी सिंह का परिवार बहू को देखने वाराणसी गया हुआ था जहां बहू ने बच्चे को जन्म दिया। घर पर मकान स्वामी का एक भाई व एक नौकर मौजूद था जो घर के बरामदे में सोये हुए थे। यह सुनहरा अवसर देखकर चोरों का एक गिरोह मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़ गया और सीढिय़ों के रास्ते से नीचे उतरा। नीचे आकर तीन कमरों को ताला तोड़कर उसमें रखी पांच अटैची, एक बक्सा बाहर ले गये। उसमें रखा लगभग 18 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात तथा दो लाख रुपए नकद चुराकर चले गये। चोरों ने घर में रखे एक बड़े बाक्स में रखे सामान को निकाल लिया था। सुबह होने पर जब यह जानकारी घर के बाहर सो रहे ोनों को पता लगी तो उनके सहित आसपास के लोगों के पांव तले जमीन खिसक गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश यादव सहयोगियों के साथ पहुंच गये और खोजी कुत्ते को बुलवाया गया। कुत्ता गांव का भ्रमण कर तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वह साइकिल भी बरामद कर ली जिस पर चोर सामान ले गये थे।

डीएम के औचक निरीक्षण से जिला 

चिकित्सालय में मची अफरा-तफरी

नदारद मिले चिकित्सकों को चार्जशीट, 

बाहर की दवा लिखने वाले डाक्टरों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

जौनपुर।जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने मंगलवार पूर्वान्ह जिला चिकित्सालय पुरूा/महिला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पुरूष चिकित्सालय में डा0 सतीश सिंह,डा0 भीम सिंह,डा0 एस0के0दूबे अपने चेम्बर में मौके पर उपस्थित नही मिले। प्रदीप कुमार यादव को डा0 पाण्डेय ने बाहर की दवा लिखने पर तथा डा0 ओ0पी0सिंह द्वारा बिना मरीज का ब्लड ग्रुप चेक किए बिना दवा लिखने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखने एवं सी0एम0एस0 भास्कर राय को चार्जसीट जारी करने का निर्देश दिया। चीफ फार्मासिस्ट अजय कुमार सिंह एवं फार्मासिस्ट आशुतोष पाठक को निर्देशित किया कि दो खिड़कियों से अस्पताल की नि:शुल्क सस्ती एवं मंहगी दवाएं उपलब्ध करायें। काउण्टर नं0 1 पर उपस्थित फार्मासिस्ट टी0एन0दूबे स्वयं मरीजों को दवा न देकर प्राइवेट बच्चों से दवा दिलाने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा सी0एम0एस0 को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। काउण्टर नं0 20 पर फार्मासिस्ट संतोष कुमार के निर्धारित डेऊस में न रहने पर नाराजगी व्यक्त किया तथा चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से दवा, नास्ता आदि मिलने की जानकारी प्राप्त की। कुछ मरीजों के अभिभावकों द्वारा यह शिकायत किया गया कि चिकित्सक तो सुन लेते हैं लेकिन नर्स, वार्ड ब्वाय बिना सुविधा शुल्क के नही सुनते। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित नर्स को सचेत किया कि पुन: शिकायत मिलने पर कठोर काार्यवाही की जायेगी। महिला अस्पताल के चिकित्सक अशोक सिंह द्वारा गरीब महिला को 600 रू0 की बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला सी0एम0एस0 लिली श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि अशोक सिंह को चार्जसीट जारी कर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजे। उन्होंने सीएमएस को कड़ी फटकार लगायी और बंदोबस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के अचानक अस्पताल पहुंचने से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल था। मस्ती कर रहे चिकित्साधिकारी एवं दूसरे कर्मचारी तुरंत अपने सीट पर पहुंचकर अपनी कमान संभालने का जुगत भिड़ाने लगे।

जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त राजकीय चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अपने अस्पताल से ही गरीब मरीजों को दवा उपलब्ध करायें, बाहर की दवा लिखने वालें चिकित्सकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।


शान्ति दूत इमाम हुसैन (अ.स) की अज़ादारी देती है शांति का सन्देश | एस एम् मासूम


मुहर्रम का महीना  आते ही जौनपुर में पूरे विश्व की तरह शान्ति दूत इमाम हुसैन (अ.स) की कर्बला में शहादत को याद करते हुए इमामबाड़ो को सजा दिया जाता है और मजलिस, मातम नौहा ,अज़ादारी के जुलुस निकालने का सिलसिला शुरू हो जाता है

इन अज़ादारी के जुलुस का ख़ास मकसद शान्ति दूत इमाम हुसैन (अ.स) की कुर्बानियों  के बारे में लोगों को बताना और उनके दुःख को याद करना हुआ करता है | ये जुलूस शहर के हर कोने, पान दरीबा , कल्लू का इमाम बाड़ा, नकी फाटक, बलुआ घाट, सिपाह , भंडारी , शाह का पंजा इत्यादि जगहों से निकलना है और शहर के कोने कोने तक शांति का पैगाम देता है |

इस जुलूस में अशांति की कल्पना करना भी पाप माना जाता है | इसलिए जो लोग इस जुलुस को निकालते हैं उन्हें इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए की जुलुस निकालने के दौरान जनता को कोई परेशानी ना होने पाए, जुलुस समय से और शान्ति पूर्ण तरीके से से निकले | प्रशासन ने भी इन जुलुस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के लिए बहुत से इंतज़ाम किये हैं और जनता को चाहिए की उनका सहयोग करें |


जब इमाम ने देखा के मदीने में भी उनके दुश्मन हैं तो वे हज के लिए मक्का चले गए। यहां भी हाजियों के वेष में यजीदी फौज के लोग मौजूद थे, मक्के की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए इमाम वहां से भी निकल दिए और  दुनिया को इमाम ने अहिंसा व इंसानियत का संदेश दिया लेकिन यजीदी फ़ौज ने उन्हें घेर के कर्बला में शीद कर दिया |


Monday, 27 October 2014


जमीनी विवाद मे तड़तड़ाई गोलियां ,

आरोपी तमंचा और 6 कारतूस के साथ गिरफ्तार |




जलालपुर थाना क्षेत्र का बंदीपुर गांव रविवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा संयोग अच्छा था गोली किसी नही लगी। उधर विपक्षियों ने गोलीबारी करने वाले को दौड़ाकर पकड़ के बाद जमकर मारने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया हैं। पुलिस ने आरोपी को जान लेवा हमला करने समेत कई धाराओं में उसका चलान न्यायालय भेज दिया न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस को आरोपी के पास एक देशी तमंचा और 6 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदीपुर गांव में प्रदीप सिंह और रविन्द्र सिंह के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। बीती रात करीब दस बजे रविन्द्र टैªक्टर के माध्यम से अपने खेत की जोताई करा रहा था। रविन्द्र आरोप है कि इसी बीच प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचकर मुझे लक्ष्य करने कई राउण्ड गोली चलायी मै किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग निकला। मेरे शोर मचाने और गोलियों की आवाज सुनकर मेरे घर वाले और कुछ ग्रामीण प्रदीप सिंह को मौके से पकड़कर 100 नम्बर डायल करके पुलिस को बुलाकर सौप दिया है। उधर आरोपी प्रदीप सिंह का कहना है कि रविन्द्र सिंह मेरी जमीन को जोत रहे थे जब मना किया तो उन लोगो ने मुझे जमकर मारापीटा उसके बाद मेरे जेब तमंचा डालकर मुझे फसाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रदीप को धारा 307 ,323 ,504 और 3/ 25 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया जहां पर न्यायालय ने न्यायायिक अभिरक्षा में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है।

45 दिन में बदल जायेगी जौनपुर के प्रमुख चौराहो की तस्वीर |



जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया है कि एक करोड़ अट्ठावन लाख ग्यारह हजार से 45 दिन में शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख चैराहों की तस्वीर बदल जायेगी। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि प्रमुख चैराहों के चैड़ीकरण के साथ ही सुन्दरीकरण का कार्य भी गुणवत्तायुक्त होगा। जौनपुर शहर के प्रमुख चैराहेां से गुजरने वालों को राजधानी लखनऊ का एहसास होगा। उक्त बाते आज नगर के प्रमुख चैराहों के निरीक्षण करने के उपरान्त जिलाधिकारी ने बताया कि लाइन बाजार तिराहा चैड़ीकरण/सौन्दर्यीकरण दूरी 50 मीटर लागत 14.37 लाख रू0, लाइनन बाजार चैराहें का चैड़ीकरण/सौन्दर्यीकरण दूरी 29 मीटर लागत 14.21 लाख रू0, बाजिदपुर तिराहा चैड़ीकरण/सौन्दर्यीकरण दूरी 32 मीटर लागत 25.87 लाख रू0, पालिटेक्निक चैराहा चैड़ीकरण/सौन्दर्यीकरण दूरी 30 मीटर लागत 32.89 लाख रू0, नईगंज तिराहा पेट्रोल पम्प चैड़ीकरण/सौन्दर्यीकरण दूरी 45 मीटर लागत 33.03 लाख रू0, लखनऊ-माझीघाट एस0एच0-36 कि0मी0 258 में जेसीज चैराहें का सुदृढ़ीकरण 07 मीटर 37.79 लाख रू0 की लागत से कार्य कराया जायेगा।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के साथ नगर के बाजिदपुर तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, जेसीज चौराहा का अपरान्ह निरीक्षण किया। मौके पर यूनियन बैंक के लीड अधिकारी द्वारा यह बताया गया कि कल से बाजिदपुर चौराहा का कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा लगभग दस दिन के भीतर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। पालिटेक्निक चौराहा स्टेट बैंक द्वारा कल से कार्य प्रारम्भ करके लगभग एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण हो जायेगा। एन0एच0 वाराणसी द्वारा तत्काल राजमार्ग पर गड्ढा पाट दिया जायेगा। यह कार्य हरहालत में 4 दिन के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी प्रकार जेसीज चौराहा सहित तीनों स्थानों पर ई0ओ0 नगरपालिका संजय शुक्ला द्वारा नये पुलिस सहायता केन्द्र शीघ्र बनवाये जायेगे। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी चैराहे का नाम नही बदला जायेगा। सभी चैराहों पर पहले के नामों का बोर्ड भी लगाया जायेगा। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि रात्रि 11 बजे से प्रातः 6 बजे तक कार्य कराये जायेगे। अधि0अभि0 विद्युत वी0के0सिंह को निर्देशित किया कि जेसीज चैराहे पर स्थापित ट्रांस्फारमर को उचित स्थान पर स्थापित कराने के साथ ही सड़क से विद्युत पोल भी हटवायें। सहायक अभियंता लो0नि0वि0 राजेश वर्मा को सभी चाराहों के चैड़ीकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिला जिलाधिकारी गंगाराम गुप्त,नगर मजिस्टेªट रामनरेश पाठक, जिला अग्रणी बैंक प्रबधक एम0पी0राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।