Saturday, 19 January 2019
जौनपुर : सफायर पेट्रोलियम पर ग्राहक सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं रोड स्थित सफायर पेट्रोलियम पर ग्राहक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. गन्जू ने किया। उन्होंने डीलरों से उनकी समस्याओं पर चर्चा किया। साथ ही उन्हें सुझाव दिए। उन्होंने सफायर पेट्रोलियम एवं सोनानंदन पेट्रोलियम पर शुरू हुए स्कीम की तारीफ की।
पेट्रोलियम वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के दो पेट्रोल पम्प सफायर पेट्रोलियम एवं सोनानन्दन पेट्रोलियम पर इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पांच लीटर पेट्रोल की खरीद पर एक कूपन दिया जाएगा। जिस पर एक हेलमेट ड्रा द्वारा प्रतिदिन ग्राहकों को दिया जाए जाएगा। इसी प्रकार प्रत्येक 25 लीटर डीजल की खरीद पर ग्राहक को एक कूपन दिया जाएगा। जिस पर प्रतिदिन एक पांच लीटर का कूल जग ड्रा में दिया जाएगा। यह योजना लगातार होली तक चलेगी। योजना का उद्देश्य ग्राहकों में सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जितना कानूनी रूप से आवश्यक है उतना ही स्वयं की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इसी प्रकार पांच लीटर कूल जग से स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पानी अथवा ताजा फल का जूस आदि भी साथ में अपनी गाड़ी में रख सकेंगे। इंडियन आयल इस प्रकार अपने ग्राहकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय दिया है।
इसके पहले पेट्रोलियम वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यकारी निदेशक का बुकें भेंटकर स्वागत किया। अतिथियों ने ग्राहक को हेलमेट व कर्मचारियों को वाटर कूलर देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंडियन आयल के वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक राहुल दीक्षित, विक्रय अधिकारी सौरभ कुमार एवं हर्षद दास, पंप के संचालक आशीष कुमार सिंह सुजल, सिद्धार्थ सिंह, रामपाल सिंह, कंचन सिंह, दिवाकर पाठक, अरविन्द यादव, मनोज कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।
Thursday, 17 January 2019
शिक्षा प्रेरकों के बकाये मानदेय के लिये दिया कार्यवाही का निर्देश
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर के जिला राज यादव यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में 25 अक्टूबर 2018 को शिक्षा प्रेरकों के बकाये मानदेय, संविदा बढ़ोत्तरी एवं नियमितीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को एक कार्यक्रम के दौरान ज्ञापन सौपा गया था।
ज्ञापन को सज्ञान में लेते हुए उप सचिव श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ ने शिक्षा प्रेरकों के बकाये मानदेय, संविदा बढ़ोत्तरी, एवं नियमितीकरण को लेकर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र लिखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया हैं।
श्री यादव ने कहा कि अब देखना यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अपर सचिव इस पत्र पर कितना अमल करते है और शिक्षा प्रेरको के हक़ में कौन सी उचित कार्यवाही करते है।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा विशाल रैली का हुआ आयोजन-
तेजीबाज़ार । जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर,बक्शा ब्लॉक कमेटी केअध्यक्ष डा0 प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व मे विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत बक्शा ब्लॉक परिसर मे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश सिंह एवं जिले से चलकर आये जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में लगभग सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्जनो दोपहिया एवं चारपहिया वाहनो पर सवार होकर सोनिया गाँधी और राहुल गांधी जिन्दाबाद का नारा लगाते हुये बक्शा से नौपेड़वा बाज़ार होते हुये धनियामऊ बाज़ार पहुचे, जहा उन्होंने बाज़ार मे पदयात्रा करते हुये बाजार के आखिरी छोर पर(पुल के पास)स्थित शहीद जमीदार सिंह के स्मारक पर उनका नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। तथा डा0 प्रभात विक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट सहयोगीगण-राजेन्द्र यादव, देवराज पाण्डेय जी रहे।
इस दौरान-राजेश विश्वकर्मा(कांग्रेस नेता),बबलू गुप्ता,मनोज विंद, सत्यम मिश्र,मुन्ना यादव, डा0 s p यादव,रामकृष्ण मिश्र,नागेन्द्र यादव, विशाल पाण्डेय सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Wednesday, 16 January 2019
जौनपुर:व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है: जावेद अज़ीम
व्यापार मंडल कल्याण समिति की एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सद्दाम हुसैन के कैंप कार्यालय पर आहूत की गई जिसमें निम्न मुद्दों पर चर्चा की गई आगामी 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संगठन की तरफ से नगर के कोतवाली चौराहा पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सर्वसम्मति से तय किया गया।
प्रदेश कार्यकारणी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जावेद अज़ीम नें इस अवसर पर कहा कि व्यापारियों की आपस में एकता ही हम सबकी ताक़त है। हमारे संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के समस्याओं को समाधान करना ही प्राथमिकता है। और जल्द ही व्यापारियों से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिलेगा।
सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी के उपमंत्री श्री अभय चौरसिया को प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर संरक्षक साहब लाल साहू, मनोरंजन गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन,कोषाध्यक्ष नूरुद्दीन शेख़,मंत्री फ़िरोज़ खान,रियाज़ अहमद,आशीष जायसवाल,मंत्री अभय चौरसिया,ज़िला प्रभारी युवा शाहनवाज़ खान,साबिर अज़ीम, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक बैंकर आदि लोग उपस्थित रहे।
Wednesday, 9 January 2019
जौनपुर : टीम रोवर्स मे हसन पी जी कालेज को मिला प्रथम स्थान
28वी जनपदीय रोवर्स और रेंजर्स समागम रैली पूवाचल॔ विश्वविद्यालय जौनपुर के समागम स्थल मड़ियाहू पी जी कालेज मे आयोजित हुई थी जिसमे काय॔क्रम की अध्यक्षता अपूव॔ तिवारी,पवन ने की इस मौके पर मुख्य अतिथि डा लीना तिवारी विधायका मड़ियाहू थी मुख्य अतिथि ने कहा की देश मे किसी भी बाधा को हल कर सकता और समय पर हर वक्त तत्पर रहती है जिसमे रोव॔स मे मोहम्मद हसन पी जी कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कालेज मे टीम के पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर डाँ अब्दुल क़ादिर खान प्राचार्य मोहम्मद हसन पी जी ने सभी को बधाई दी और आगें की विश्वविद्यालय मे 2,3 फरवरी रैली के लिए भी जीत की शुभकामना दी इस मौके पर डॉ० शाहनवाज खान, डॉ० कमरूद्दीन शेख़,डॉ० के के सिंह, (डाॅ अब्दुल हालिम हाशमी रोव॔स रेंजर्स ट्रेनर) डॉ० अंकिता श्रीवास्तव,डॉ० आकांक्षा श्रीवास्तव डॉ० शाहिदा परवीन,डॉ० ज्योत्सना सिंह , डॉ०राकेश कुमार बिन्द, डॉ० निलेश सिंह,डॉ० जीवन यादव, डॉ० राकेश कुमार बिन्द, डॉ० यू पी सिंह,डॉ० विवेक विक्रम सिंह,डॉ०प्रेमलता गिरि,डॉ० अभिषेक, डाॅ आसिफ, डॉ०सोनाली,डॉ० वन्दना अस्थाना ,डॉ० शशिकला,डॉ० रज़िया बानो, श्रीवास्तव,डॉ० अच॔ना सिंह,डॉ० अच॔ना व॔मा, डॉ० अहमद अब्बास खान समस्त प्रवक्तागण,कम॔चारी, छात्र-छात्राएँ उपस्थिति रहे
जौनपुर : तिलकधारी महाविद्यालय में पंच दिवसीय योग शिविर प्रारम्भ
शिक्षक शिक्षा विभाग टी डी कॉलेज जौनपुर के बी.एड एम.एड छात्राध्यापकों का पंच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर 9 जनवरी को महाविद्यालय के क्रीड़ा क्षेत्र में प्रारंभ हुआ।
डॉ विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन किया अपने उद्द्बोधन में डॉ विनय कुमार सिंह ने छात्रों को कहा कि वह अपने जीवन में योग को उतार ले और निरंतर योग करते रहे, डॉ अजय कुमार दुबे ने छात्रों को योग के प्रति निरंतरता बनाए रहने की बात कही , बी.एड व एम .एड विभाग के छात्राध्यापको व छात्राध्यापिकाओं को सूर्य नमस्कार के साथ- साथ खड़े होकर किए जाने वाले, बैठकर किए जाने वाले आसनों ताडासन, वृक्षासन , मण्डूकासन , कुक्कुट आसन गोमुख आसन , ऊष्ट्रासन के साथ साथ यौगिक - जागिग ,भ्रस्थिका , कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी , प्रणव ध्यान प्राणायामो का अभ्यास युवा भारत जिला महाविद्यालय प्रभारी राज योगी, युवा भारत जिला महामंत्री कुलदीप योगी व युवा भारत जिला संवाद प्रभारी विकास योगी द्वारा कराया गया ।
इस मौके पर शिक्षक शिक्षा विभाग के डॉ श्रद्धा सिंह, श्री सीमांत राय, श्री वैभव सिंह उपस्थित रहे ।
Tuesday, 8 January 2019
जौनपुर : पाँच दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर में 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होने वाले योग शिविर में रामकिसुन सिंह महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्रायें एवम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह के नेतृत्व में शामिल होंगे।
तैयारी के क्रम में आज दिनांक 8 जनवरी को योग प्रशिक्षक राज योगी जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने बी एड के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओ के साथ साथ महाविद्यालय में अध्यतरत्न वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय के छात्र छात्राओं को योग प्रशिक्षण के दौरान योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, आसन, तथा प्राणायामो को क्रियात्मक रूप से कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम समापन के दौरान प्राचार्य डॉ आर पी सिंह व डॉ अरविन्द उपाध्याय जी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे योग शिविर कार्यक्रम में सम्मलित होने के समस्त छात्र एवम छात्राओं को प्रेरित किये।
इस मौके पर डॉ नीलेश पाठक, धनञ्जय कुमार, आलोक जी, श्वेता सिंह, कुँवर अमित रत्नेश, पूजा श्रीवास्तव, अम्बुज सिंह, शेष कुमार यादव, रमेश चंद्र मालवीय, समर चौहान, साधना सिंह, दिव्या सिंह, एकता सिंह, महिमा सिंह, स्नेहा सिंह, गरिमा सिंह, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
Monday, 7 January 2019
Sunday, 6 January 2019
जौनपुर : रोजगार विरोधी है वर्तमान सरकार - राज
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राज यादव में एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि अखिल भारतीय प्रेरक समन्यवक संघ मोर्चा व संयुक्त संविदाकर्मी जनहित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दिल्ली जंतर मंतर पर 4 जनवरी को एक राष्ट्रव्यापी महा आन्दोलन का आयोजन किया गया था जिसमे पूरे भारत के कोने कोने से आये शिक्षा प्रेरक भाइयो और बहनों ने इस कड़ाके की ठंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपना सहयोग और समर्थन प्रदान किया।
धरने को संबोधित करते हुए तमाम वक्ताओ ने ,अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के घिनौनी नीतियों पर जमकर निशाना साधा और रोजगार बिरोधी सरकार बताया।
श्री यादव ने बताया कि धरने के दौरान किसी उच्च अधिकारी से वार्ता कराने के बजाय शिक्षा प्रेरक नेताओ से सिर्फ से फॉर्मलेटिज कराने में ही प्रशासन के कुछ अधिकारियों के मिली भगत के कारण मिलने का सारा समय खत्म करा दिया गया और ना ही किसी उच्च अधिकारी से वार्ता हो सकी और तानाशाही कि हद तो तब हो गई जब कोई उच्च अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए भी धरना स्थल पर पहुँचा जिसकी वजह से भारत के पांच लाख शिक्षा प्रेरको में काफी गहरी नाराजगी है और प्रेरको ने निर्णय एवम संकल्प लिया है कि अब घर घर जा कर भारतीय जनता पार्टी का जमकर विरोध करेंगे और आगामी चुनाव में सत्ते से भारतीय जनता पार्टी का नामोनिशान मिटा देने का कार्य करेंगे।
धरने के संचालन कर रहे है जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने धरने के आयोजक बड़े भाई जयराम पाण्डेय जी, अनुज राय जी, मोनू पंडित जी, राजू जाट जी, मृत्युंजय पाण्डेय जी, लोकेन्द्र जी, उपासना त्यागी, देवेंद्र जी, चंदन झा, सीमा मौर्या, जय प्रकाश, नरेश गंगवार, करिश्मा जी, रेनू सिंह जी, सहित तमाम संघर्षशील नेतृत्व कर्ताओ व प्रेरक साथियों का आभार व्यक्त किया।
जौनपुर : जे.आर.एफ. में चयन से परिजनों में ख़ुशी की लहर
जौनपुर । लाइन बाजार क्षेत्र के खलीलपुर गाँव निवासी विमल कुमार पुत्र दयाशंकर का चयन जेआरएफ में राजनीति विज्ञान विषय से हुआ ।
कल देर शाम आयोग ने नेट, जेआरएफ परीक्षा का परिणाम घोषित किया । जिसमे जौनपुर के विमल ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की । जबकि वे लगातार तीन बार नेट रह चुकें है । वर्तमान में विमल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से शोध कर रहे हैं । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता - पिता और शुभचिंतकों को दिया ।
कल देर शाम आयोग ने नेट, जेआरएफ परीक्षा का परिणाम घोषित किया । जिसमे जौनपुर के विमल ने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की । जबकि वे लगातार तीन बार नेट रह चुकें है । वर्तमान में विमल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से शोध कर रहे हैं । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता - पिता और शुभचिंतकों को दिया ।
Monday, 31 December 2018
जौनपुर । पांच दिवसीय योगा कोर्स की परीक्षा संपन्न
जौनपुर : श्री राम जानकी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित 1 वर्ष योगा कोर्स की पांच दिवसीय लिखित परीक्षा आज शांतिपूर्वक संपन्न हो गई परीक्षा में 200 लोगों ने अलग-अलग स्कूल और कॉलेज में परीक्षा दिया महर्षि दयानंद वोकेशनल इंस्टीट्यूट नई दिल्ली की ओर से सेंटर बनाया गया था मां शीतला कन्वेंट स्कूल चौकिया पृथ्वी पुष्प इंटर कॉलेज समादगंज शिव केश्वर महादेव का स्थान सिकरारा कैंब्रिज स्कूल लाइन बाजार जौनपुर परीक्षा 25 दिसंबर से 10:00 बजे से 1:00 बजे तक कराई गई आसन प्राणायाम और योगा की परीक्षा 26 दिसंबर को द्वितीय पेपर क्रियाएं बंधन 27 को तिथि पेपर योग चिकित्सा 28 को चतुर्थ पेपर ध्यान क्रियाएं 29 30 31 को प्रिडिकल कराया गया इस परीक्षा को संपन्न कराने में प्रबंधक विकास यादव डायरेक्टर पिंटू विश्वकर्मा संस्था के संरक्षक राज यादव जगदीश यादव सनी आदि ने योगदान दिया
जौनपुर : सखी वेलफेयर फाउंडेशन का हुआ गठन
जौनपुर। महिला समाज सेवियों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सोमवार को मरदानपुर में किया गया,जिसमें श्रीमती प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में सखी वेलफेयर फाउंडेशन,जौनपुर का गठन किया गया ।
इस फाउंडेशन का मूल उद्देश्य महिला सशक्तिकरण हेतु सखी स्वास्थ्य सुरक्षा के अंतर्गत वंचित वर्ग तक सेनेटरी पैड उपयोग के लिए जागरूकता अभियान चलाना है ताकि महिलाएं असुरक्षित तरीकों को न अपनाकर जीवन स्तर को बेहतर बना सकें । इस जागरूकता अभियान में महिला सशक्तिकरण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी आम महिलाओं तक पहुंचाना भी उद्देश्य होगा ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं को एक बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सके।
बैठक में प्रीति गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें डॉ तसनीम फातमा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंजू पाठक महासचिव, श्रद्धा जायसवाल सचिव, तूलिका श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, पिंकी जायसवाल सह कोषाध्यक्ष, स्वर्णिमा जायसवाल उपाध्यक्ष- प्रबंधन, तसनीम जैदी उपाध्यक्ष-स्वविकास, प्रियंका पाण्डेय उपाध्यक्ष-स्वास्थ्य सुरक्षा, पूनम जायसवाल उपाध्यक्ष-आत्मरक्षा, मीनाज शेख उपाध्यक्ष-संस्कृति, सुजाता जायसवाल निदेशक- प्रबंधन,आकांक्षा द्विवेदी निदेशक-स्वविकास,साधना गुप्ता निदेशक-स्वास्थ्य सुरक्षा, एडवोकेट लक्ष्मी शर्मा निदेशक-आत्मरक्षा, प्रीति अजय गुप्ता निदेशक-संस्कृति, सविता गुप्ता मीडिया प्रभारी बनाई गयीं।
कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु कार्य करने की प्रतिबद्धता दर्शायी।
Sunday, 30 December 2018
जौनपुर : जन्तर मंतर पर धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षा प्रेरकों ने बनाई रणनीति
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर के तत्वावधान में आज जिला उपाध्यक्ष राज यादव की अध्यक्षता में सदभावना पुल स्थिति शिव नवदुर्गा मंदिर पर 4 जनवरी को हो रहे दिल्ली जन्तर मंतर पर धरने को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में उपस्थित ब्लॉक अंकुर सिंह, आशीष निगम, मायाचन्द यादव, अशुतोष सिंह, लगभग 30 माह के बकाये बकाये मानदेय व संविदा बढ़ोत्तरी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई तथा कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण आज हम जिले 3028 शिक्षा प्रेरक भुखमरी के कगार पर पहुँच चुके है।
वही बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि सरकार हम प्रदेश के लगभग सवा लाख तथा भारत के पांच लाख शिक्षा प्रेरकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और वादाखिलाफी कर रही है जबकि 3 अप्रैल 2016 को उत्तर प्रदेश के वर्तमान सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में लखनऊ झूलेलाल पार्क में एक अधिकार दिलाओ रैली का आयोजन किया गया था जिसमे भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि यदि प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम आप शिक्षा प्रेरकों का मानदेय वृद्धि करते हुए नियमतिकरण करेंगे लेकिन सरकार बने काफी समय बीत गया और समय समय पर हम प्रदेश के शिक्षा प्रेरक बकाये मानदेय व संविदा बढ़ोत्तरी धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन, भूखहड़ताल करते हुए सत्ता पक्ष के सांसद विधायक मंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं को अवगत कराते रहे लेकिन सत्ते के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ को प्रेरकों की समस्याओ के निराकरण के लिए समय नही मिल सका।
वही बैठक में उपस्थित जिला संगठन मंत्री जयप्रकाश यादव, जिला महामंत्री अनिता सिंह, व जिला विधि सलाहकार अनिल यादव ने बकाये मानदेय व संविदा बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार से कड़ी नाराजगी जताई तथा कहा कि आगामी चुनाव में में जिला के समस्त प्रेरक वर्तमान सरकार के खिलाफ घर घर जा कर प्रचार करेंगे।
जिसके विरोध में पूरे भारतवर्ष के लगभग पांच लाख शिक्षा प्रेरक 4 जनवरी को दिल्ली जन्तर मंतर पर अपने हक़ और अधिकार के इक्कठा होकर अपनी आवज बुलन्द करेंगे।
इस मौके पर प्रतिभा, सुजीता, माधुरी,आरती,रेखा,जगदम्बा, राजकेशर,अनिल,विनोद,फिरतु,प्रेमलता, अजीत,सुनीता,गीता,रमेश, सविता,नीरज,शालू,राजकेशर, तजिन, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन धर्मापुर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यमेश पाल ने किया था आये है समस्त प्रेरकों का आभार व्यक्त किया।
Tuesday, 25 December 2018
जौनपुर : दिल्ली में धरने के संदर्भ में रणनीति बनाने को एकजुट हो शिक्षा प्रेरक : राज यादव
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि 4 जनवरी को दिल्ली में हो रहे धरने को गति प्रदान करने के लिए तथा अपने अधिकार की लड़ाई के लिए दिनांक 30 दिसम्बर 2018 दिन रविवार को समय 11 बजे सदभावना पुल स्थित नवदुर्गा मंदिर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है जिसमें आप सभी सम्मानित साथियों को उपस्थित हो कर अपना सुझाव तथा आपसी रणनीति तैयार कर धरने को सफल बनाना है, तथा अपने हक़ को सरकार से छीन लेना है।
Saturday, 22 December 2018
जौनपुर : प्रतिस्पर्धा योग संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन
प्रतिस्पर्धा योग संस्थान रोडवेज कचहरी रोड जौनपुर में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का समापन योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर के देख रेख में किया गया।
योगाभ्यास के दौरान योग प्रशिक्षक ने बृक्षासन, ताड़ासन, मंडूकासन, त्रिकोणासन, गोमुख आसन, शलभासन, चक्रासन, बज्रासन, ,भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, उज्जायी प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम, सहित तमाम आसनो व प्रणायमो को क्रियात्मक रूप से कराते हुए उनसे होने वाले लाभो के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर उमेश प्रसाद यादव, को डायरेक्ट वीरेंद्र कुमार यादव, सिद्धांत सिंह, रामकृष्ण यादव, ममता यादव, सहित समस्त अध्यापक गण व समस्त छात्र एवम छात्राएं उपस्थित रहे।
Friday, 21 December 2018
बी.एड.के छात्राध्यापिकाओ के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर हुआ समापन
दिनांक 15 दिसम्बर से श्री राजेश्वरी महिला महाविद्यालय हुसेपुर कबूलपुर जौनपुर में बी.एड. बिभाग के छात्राध्यापिकाओ के लिए आयोजित 5 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर योग प्रशिक्षक राज यादव महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर के देख रेख में सम्पन्न किया गया।
योगाभ्यास के दौरान योग प्रशिक्षक ने बृक्षासन, ताड़ासन, मंडूकासन, त्रिकोणासन, चक्रासन, बज्रासन, ,भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ, सहित तमाम योगाभ्यास को क्रियात्मक रूप से कराते हुए से होने वाले लाभों को बताया।
समापन के अवसर पर मौजूद श्री राज राजेश्वरी महिला महाविद्यालय बी. एड. बिभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार उपाध्याय योग प्रशिक्षक राज योगी को प्रसस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि दैनिक जीवन मे योग की बहुत ही महत्ता है योग करने से हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना करना चाहिए इसी क्रम में कालेज के नोडल प्रभारी जगदीप सिंह, व प्रवक्ता अमित गुप्ता,ने कहा कि यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो योग को अपने जीवन का एक हिस्सा बनना पड़ेगा इस अवसर पर कालेज के शिवम उपाध्याय, वृजेश पाण्डेय, राहुल यादव, राजेश उपाध्याय, महेन्द्र यादव, जय प्रकाश मौर्या, पूजा पाण्डेय, सहित समस्त अध्यापक गण व समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।
Wednesday, 12 December 2018
जौनपुर : बेरोजगारों की हाय से हुई भाजपा की करारी हार - राज यादव
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में पाँच लाख शिक्षा प्रेरक मात्र रुपया 2000 के मासिक मानदेय पर पिछले सात वर्ष से कार्य कर रहे थे जिनकी संविदा 31 मार्च 2018 को समाप्त कर दी गई थी और प्रेरकों तथा समन्यको का लगभग दो से तीन वर्ष का मानदेय भी केन्द्र सरकार पर बकाया पड़ा है।
साढ़े पाँच लाख बेरोजगार शिक्षा प्रेरक देश, प्रदेश, जिला, तहसील, तथा ब्लॉक पर बकाये मानदेय तथा संविदा बढ़ोत्तरी को लेकर भूख हड़ताल, आमरण अनसन, रैली, धरना प्रदर्शन कर सत्ता पक्ष के बिधायक, सांसद, मंत्री से गुहार लगाते रहे लेकिन सत्ते में मशगूल भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के पास इतना वक़्त नही था कि रुपया दो हज़ार मासिक मानदेय पर कार्य करने वालो प्रेरको की गुहार सुन सके और गरीब शिक्षा प्रेरकों की मदत कर इनके घर परिवार को चलाने के लिये प्रेरको का बकाया मानदेय और संविदा बहाल कर सके।
बस पिछले दस महीने से बेरोजगारी की मार झेल रहे गरीब शिक्षा प्रेरकों को उनको उनका अधिकार दिलाने के बजाय बस आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे।
जो भारतीय जनता पार्टी की हार का मुख्य कारण बना है।
श्री यादव ने कहा कि अभी तो ये शुरुवात है यदि भारतीय जनता पार्टी ने चेता नही और शिक्षा प्रेरकों का बकाया मानदेय का भुगतान तथा संविदा बहाल नहीं किया तो बाकी बचे राज्यो से भी निराशा ही हाथ लगेगी।
Thursday, 6 December 2018
साक्षात्कार : राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी का चुनावी मुद्दा नहीं है : सुरेंद्र प्रताप
और विपक्षी दोनो ही मानते हैं। पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर से शिक्षा प्राप्त करने जनपद आए सुरेंद्र प्रताप सिंह ने यहां राजनीति की भी शिक्षा प्रारंभिक कक्षा से प्राप्त की ।भारतीय जनसंघ के निष्ठावान कार्यकर्ता से लेकर जनपद और प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाले श्री सिंह अपने प्रारंभिक दौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयं सेवक के रूप में उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई। फिर सीढी दर सीढी चढ़ते हुए वे जौनपुर नगर क्षेत्र के विधायक बने। लेकिन यह सफर कदम दर कदम का रहा। जनपद ही नहीं पूरे पूर्वांचल के अग्रणी शिक्षा संस्थान तिलकधारी सिंह महाविद्यालय लेकिन समय रहते हुए छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने पहले छात्र संघ का उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष पद को सुशोभित किया।
आपातकाल के दौरान पूरे 20 माह राजनैतिक बंदी के रूप में जेल में बिताने वाले इस राजनेता की पहचान जुझारू और कर्मठ की है
निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी पार्टी के प्रादेशिक और केंद्रीय नेतृत्व पर एक मजबूत पहचान बनायी। जिसके चलते लगातार तीन बार जौनपुर नगर क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव हारने के बावजूद चौथी बार फिर टिकट मिला और उन्होंने यह सीट जीत कर दिखाया। पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच हमेशा 'सुलभ' की छवि रखने वाले पुर्व विधायक श्री सिंहआजकल केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और मोदी सरकार की 5 साल की उपलब्धियों को मतदाताओं से साझा करने के लिए पार्टी द्वारा चलाई जा रही पद यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
मंगलवार को 12 किलोमीटर की पदयात्रा कर लौटे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह से हमारी संवाददाता हेलाल अख्तर ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की। पेश है बातचीत के संपादित अंश
प्रश्न -अगला लोकसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा?
उत्तर - आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहित में चलाई गई योजनाओं के सफलता पूर्वक
क्रियानवन के साथ-साथ इस दौरान देश की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनी सशक्त पहचान और निर्णायक छवि ही अगले चुनाव का मुद्दा बनेंगे ।देश की जनता मतदाता के रूप में मोदी सरकार का मूल्यांकन करेगी ।
प्रश्न- विपक्ष कहता है कि जब भी चुनाव आते हैं तो राम मंदिर का मुद्दा आ जाता है?
उत्तर - राम मंदिर भारतीय जनता पार्टी का चुनावी मुद्दा नहीं है ।अभी जो राम मंदिर का मुद्दा उठा है वह सुप्रीम कोर्ट के रुख और विपक्ष बयानबाजियों के कारण उठा है। विवाद के हल के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिन-प्रतिदिन सुनवाई की जगह मिली लंबी तारीख से जनता में घोर निराशा है ।यह असंख्य लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है। लेकिन हम फिर भी इसका वैधानिक हल चाहते हैं।
प्रश्न - ' विकास' शब्द इन दिनों विशेष चर्चा में है। क्या वास्तव में विकास की मूल भावना के साथ पिछले 5 वर्षों में विकास कार्य हुए हैं?
उत्तर - निसंदेह विकास कार्य हुए हैं ।भारतीय जनता पार्टी के लिए विकास का अर्थ है, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को समुचित लाभ पहुंचाना। उदाहरण के लिए मैं बताना चाहता हूं कि जब सन 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ था तो उस समय देश में इने - गिने लोगों के पास बैंकों के खाते थे। जब हर देशवासी
के पास बैंक खाते ही नहीं थे तो इस राष्ट्रीयकरण का लाभ उन्हें कैसे मिल पाता? हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले हर देशवासी के लिए बैंक खाते खुलवाना सुनिश्चित करवाया। आज देश में हर व्यक्ति के पास अपना बैंक खाता है ।आंकड़े बताते हैं कि तकरीबन 34 करोड़ लोगों ने अपने खाते खुलवाए हैं। बैंक खाते खुल जाने के बाद ही तमाम कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सका। इसी प्रकार तकरीबन आठ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएं ।इस सरकार ने अपने वादे के अनुसार 1000 दिन पूरे होने के पहले देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करवाई। प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना देशवासियों के जीवन स्तर को उठाने और उसे सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रश्न - आगामी लोकसभा चुनाव के पहले हुए इन विधानसभा चुनाव के परिणामों का लोकसभा चुनाव के परिणामों पर कितना प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर - परिणामों का प्रभाव तो पड़ेगा ही। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे राज्य जहां पर लंबे समय से भाजपा सरकारें हैं, वहां सत्ता विरोधी रुझान तो हो सकता है। परंतु लोकसभा परिणाम पर इसका प्रभाव कतई नहीं दिखेगा ।क्योंकि आज का मतदाता काफी जागरूक है और विधानसभा और लोकसभा चुनाव चुनाव के अंतर को समझता है। साथ ही साथ जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मानती है। लिहाजा विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे, स्थानीय नेतृत्व के खिलाफ मतदाताओं की रुझान से इनकार नहीं किया जा सकता । लेकिन लोकसभा चुनाव में यह रुझान भारतीय जनता पार्टी की ही पक्ष में रहेगा ।हम पूर्वोत्तर राज्यों में बेहतर कर रहे हैं। उसके पीछे वहां का त्वरित विकास और भविष्य की योजनाएं हैं। मिजोरम में हाल ही में बनाया गया एशिया का सबसे लंबा पुल इसका ताजा उदाहरण है।
प्रश्न ?प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के सबसे निकट होने के बावजूद जनपद को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से विकास का लाभ नहीं मिला क्यों?
उत्तर- जनपद को इसका पर्याप्त लाभ मिला है। इससे इनकार नहीं किया जा सकता रेलगाड़ियां बढ़ी है। कई प्रतिष्ठित ट्रेनें जनपद के विभिन्न स्टेशनों से गुजरती है। जिसका लाभ यहां की जनता को मिलता है। बहुचर्चित
टी 18 ट्रेन का लाभ जनपद वासियों को ही मिलेगा ।बुलेट ट्रेन का मार्ग भी इधर ही से रहेगा। जनपद को 4 ओवर ब्रिज मिले हैं इसके अलावा वाराणसी से अयोध्या की फोरलेन सड़क भी जनपद से ही गुजरेगी।
Saturday, 1 December 2018
जौनपुर : बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन ।
जौनपुर :बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर में बी एड बिभाग के छात्राध्यापिकाओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनाँक 30 नवम्बर को योग प्रशिक्षक राज योगी जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत की देख रेख में किया गया।
योगाभ्यास के दौरान वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोण आसन, मंडूकासन, बज्रासन, चक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, प्रणव- ध्यानयोग, सहित तमाम योगाभ्यास को क्रियात्मक रूप से सीखते हुए उनसे से होने वाले लाभों की जानकारी लेने के पश्चात समस्त छात्राओं ने संकल्प लिया की वह योग को अपने दैनिक जीवन मे शामिल करने के साथ साथ समूचे विश्व को स्वस्थ और खुशहाल रखने के लिए अपने आस पड़ोस में रहने वाले समस्त लोगो को योग करने के लिए जागरूक करेंगी।
इस मौके पर कालेज के संस्थापक श्री फौजदार यादव, डॉ शुशील मिश्रा, डॉ संजय, डॉ विनय, डॉ संजीव व डॉ विजय जी सहित समस्त स्टाफ एवम छात्राएं उपस्थित रहे।
Wednesday, 28 November 2018
साक्षात्कार : मूलभूत जरूरतों को नजरअंदाज कर रही सरकार
जनपद की राजनीतिक मंच के एक स्थाई ही नहीं मुकम्मल शख्सियत का नाम है,' जगदीश नारायण राय '
चार दशकों का लंबा राजनीतिक जीवन ,बेदाग और बिंदास ।पांच बार ब्लॉक प्रमुख तो दो कार्यकाल विधायक और मायावती सरकार में पूरे 5 साल कैबिनेट मंत्री का उनका शानदार सफर शख्सियत और कद को बयान करते हैं ।हंसमुख, स्पष्ट वादी और सिद्धांत आधारित राजनीति के हामी श्री राय इस समय राजनैतिक अज्ञातवास में है। सन 1992 के विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त और
19 97 चुनाव के दौरान हुई त्रासदी ने उन्हें नेपथ्य में भेज दिया है ।
जौनपुर समाचार के संवाददाता हेलाल अख्तर ने उनसे राष्ट्रीय राजनीति से लेकर स्थानीय मुद्दों तक पर खुलकर बातचीत की । उन्होंने जहां एक तरफ वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार पर उनकी नीतियों को लेकर हमले किए ,वहीं विपक्ष की भूमिका के सवाल पर बचाव करते दिखे।
बातचीत के संपादित अंश
प्रश्न- देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर आपकी क्या टिप्पणी है?
उत्तर - मैं देख रहा हूं कि हमारा देश एक बहुत ही खतरनाक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है। रोटी ,कपड़ा, मकान, शिक्षा, सुरक्षा और स्वाभिमान मूलभूत जरूरते होती है ।आज हर भारतीय की यही समस्या है ।परंतु इन मूलभूत मुद्दों पर ना तो काम हो रहा है ना ही इन पर चर्चाएं हो रही है। वास्तविक मुद्दों के स्थान पर कृतिम मुद्दों को तरजीह दी जा रही है। जिसका विकास से कोई सरोकार नहीं है ।
अखिर स्थानो का सिर्फ
नाम बदलने से कहीं विकास संभव है।
सरकार लगातार जनहित के काम करने के दावे रही है ।चिकित्सा, शिक्षा और छत के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं चलाई हैं।
उत्तर _बेशक सरकार योजनाएं चला रही है। लेकिन सरकार के पास आज तक यह आंकड़ा नहीं है कि कितने लोगों को मकान की आवश्यकता है ?फिर यह योजनाएं सफल कैसे हो सकती हैं?
प्रश्न - केंद्र सरकार अपने 5 साल पूरे करने जा रही है इस सरकार को आप 100 में से कितने अंक देंगे?
उत्तर_ यह अब तक का सबसे बड़ा धोखा है ।जो वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा दिया जा रहा है। सीबीआई और आरबीआई जैसी संस्थाओं में वर्तमान सरकार की दखल के मूल में गंभीर साजिशें छुपी हुई हैं ।आजादी के बाद से अब तक किसी भी राजनीतिक पार्टी की सरकार ने रिजर्व बैंक के कामकाज में ऐसा हस्तक्षेप नहीं किया। जैसा मौजूदा दौर में हो रहा है और इसके पीछे सरकार की मंशा चुनिंदा और अपने प्रिय औद्योगिक घरानों को अनुचित लाभ पहुंचाने की है।
प्रश्न - लोकसभा के वर्तमान कार्यकाल के दौरान विपक्ष की भूमिका के परिपेक्ष में बताएं कि उसने अपनी भूमिका कितनी इमानदारी से निभाई ?आरोप है कि उनकी असहमति और विरोध सिर्फ रस्मी रहा।
उत्तर - नहीं !विरोध रस्मी नहीं था। वस्तुतः विरोधी अपने स्वार्थ में बटे हुए हैं और उनके भीतर मैं और तू 'बड़ा' की प्रतिस्पर्धा रही। इसलिए जनहित के मुद्दों पर वि
पक्ष द्वारा दर्ज कराया गया विरोध का स्वर जनता को मजबूत नहीं दिखा।
नई सरकार ने शपथ लेते ही विजन की बात की थी उनकी विजन थ्योरी पर आपका क्या विजन है?
उत्तर हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति तो है नहीं। इसलिए उनको पता नहीं है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। ना कि बैंकिंग विकल्प पर ।जब सारा विश्व मंदी के दौर से गुजर रहा था तो इस देश को कृषि और मध्यम वर्ग की बचत ने बचाए रखा था ।नोट बंदी के निर्णय से उन्होंने देश के किसानों और मध्यम वर्ग के पास संचित जमा पूंजी को बैंकिंग सेक्टर में निवेश करा दिया। आज इसीलिए देश के किसानों और मध्यम वर्ग की रीढ़ टूट चुकी है ।अब रिजर्व बैंक की जमा राशि परउनकी निगाहें लग चुकी है ।जबकि यह संचित निवेश देश में आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखा जाता है।
Monday, 26 November 2018
जौनपुर : बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर में शुरू हुआ पाँच दिवसीय योग शिविर, राज यादव ने किया शुभारंभ
जौनपुर । बी.एड. बिभाग बिहारी महाविद्यालय मछलीशहर जौनपुर मेंं 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ युवा भारत पतंजलि जौनपुर के जिला महाविद्यालय प्रभारी राज योगी ने किया।
योगाभ्यास के दौरान बृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोण आसन, मंडूकासन, बज्रासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित तमाम योगाभ्यास को क्रियात्मक रूप से कराते हुए उनसे से होने वाले लाभों को बताया गया है।
इस मौके पर कालेज के संस्थापक श्री फौजदार यादव, डॉ शुशील मिश्रा, डॉ संजय, डॉ विनय, डॉ संजीव व डॉ विजय जी सहित समस्त स्टाफ एवम छात्र एवम छात्राएं उपस्थित रहे।
Wednesday, 21 November 2018
धरतीपुत्र, भारतीय राजनीति के योद्धा मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की ढेरों बधाई : शनि यादव बिट्टू छात्र नेता टीडी कॉलेज जौनपुर
भारतीय राजनीति के योद्धा .भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा उलटफेर करने वाले देश के एक बड़े राजनेता व समाजवादी पार्टी के जनक .लंदन मे 28 मई 2012 को अंतरराष्ट्रीय जूरी पुरस्कार से सम्मानित .भारत के सबसे बड़े राजनीतीक परिवार के मुखिया देश मे नेता जी के नाम से विख्यात .धरती पुत्र .विधी एवं न्याय क्षेत्र से जूड़े लोगो मे भाईचारा पैदा करने मे सहयोग करने वाले .राष्ट्रवाद लोकतंत्र समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता मे अटूट विश्वास व आस्था रखने वाले भारतीय भाषाओ .भारतीय संस्कृति और शोषित पिड़ित वर्गो के हितो के लिये न्याय दिलाने वाले .एक धर्म निरपेक्ष नेता के रुप मे पहचान समाजवादी नेता रामसेवक यादव के प्रमुख शिष्य .लोहिया विचारधारा पर चलने वाले .उत्तर प्रदेश मे अति दलित व पिछड़ा वर्ग समाज का समाजिक स्तर को उपर करने व उनके लिये लड़ने वाले .एक साधारण किसान परिवार मे सन् 22 नवम्बर 1939 मे जन्मे पूर्व शिक्षक .व देश के एक शानदार रक्षा मंत्री व देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के तीन बार बेहतर मुख्यमंत्री .वर्तमान मे सपा संरक्षक व मार्ग दर्शक एवं आजमगढ के शानदार संसाद माननीय श्री मुलायम सिंह यादव जी (नेता जी) के 80 वे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाए ।
Tuesday, 20 November 2018
जौनपुर । बी. एड. व एम. एड. विभाग के छात्राध्यापकों के लिये शुरू किया गया पांच दिवसीय योग शिविर
जौनपुर : राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में बी.एड. एवम एम.एड. बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओ के लिए 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ विभा सिंह जी की देख रेख में युवा भारत पतंजलि जौनपुर के जिला महाविद्यालय प्रभारी राज योगी व संवाद प्रभारी विकास योगी ने किया।
योगाभ्यास के दौरान बृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोण आसन, मंडूकासन, बज्रासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित तमाम योगाभ्यास को क्रियात्मक रूप से कराते हुए उनसे से होने वाले लाभों को बताया गया है।
इस मौके पर कालेज डॉ अंजनी कुमार मिश्र, डॉ राहुल कुमार, डॉ अनुभा शुक्ला, रवि सिंह, अजय यादव, सहित समस्त स्टाफ एवम छात्र एवम छात्राएं उपस्थित रहे।
Sunday, 18 November 2018
जौनपुर : प्राचार्य के सुरक्षा की दृष्टि से बन्द है टी.डी. कॉलेज का गेट
फोटो : अजीत बादल |
कालेज प्रशासन की तानाशाही के चलते संस्थापक तिलकधारी सिंह के गांव समेत दर्जनों मोहल्लो के छात्र-छात्राओ को हो रही फजीहत

जौनपुर । टीडीपीजी कालेज प्रशासन सुरक्षा के नाम पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए दक्षिणी गेट पर ताला लगा दिया है। यह गेट बंद होने से दर्जनों गांवो से कालेज, कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओ समेत आम नागरिको को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। कई छात्र-छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर गेट पर चढ़कर इस पार से उस पार हो रही है। कालेज प्रशासन के इस रवैये से इस रास्ते से सफर करने वालो लोगो में खासा गुस्सा है।
टीडी कालेज के संस्थापक ने कालेज में पढ़ने के लिए आने जाने वाले छात्र-छात्राओ और शिक्षको की सुविधा के लिए दो गेट का निमार्ण कराया था। एक गेट उत्तर तरफ दूसरा गेट दक्षिणी छोर पर। इसी बन्द हुए गेट से संस्थापक अपने गांव से आते - जाते थे। हाल ही में छात्र संघ चुनाव के समय कालेज के प्राचार्य के आवास पर पहले बमबाजी हुई उसके बाद गोलियों की बौछार हुई। इसी को ढ़ाल बनाते हुए कालेज प्रशासन ने दक्षिणी गेट को लाक कर दिया है। इस गेट को बंद होने से मडियाहू, पाली, रामदयालगंज, जगतगंज, कुद्दुपुर, इस्मैइला, शिवापार , भूपतिपट्टी, वाजिदपुर, चांदमारी, परमानतपुर, पालिटेक्निक, नईगंज, अहमद खा मण्डी, सिटी स्टेशन समेत दर्जनो मोहल्लो, गांवो से टीडी कालेज व आसपास के स्कूलो और कोचिंग संस्थानो पढ़ने के लिए आने जाने वाले छात्र-छात्राओ को करीब सवा किलोमीटर दूरी अधिक तय करके अनुपम कालोनी से गुजर कर यात्रा तय करनी पड़ रही है। अक्सर देखने को मिलता है कि जल्दबाजी के चलते छात्र-छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर बंद गेट को फांद रही है।
Saturday, 17 November 2018
जौनपुर : शहंशाह हुसैन बने बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक
जौनपुर। सय्यद शहंशाह हुसैन रिज़वी को भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक बनाया गया उन्हें या ज़िम्मेदारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय जी व भाजपा के काशी क्षेत्र के विधि संयोजक पन्डित देवेन्द्र मिश्रा ने उन्हें ये ज़िम्मेदारी बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय और विधि प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक अरुण प्रजापति से विचार विमर्श के बाद सौंपी है। शहंशाह हुसैन को विधि प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक बनाए जाने पर प्रदीप त्रिपाठी, रमेश सिंह, विनय कुमार, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भाईया, देवेन्द्र सिंह, हरिकेश सिंह, मनोज चौधरी ने उन्हें बधाई इसरार हुसैन एडवोकेट आशीष कुमार आशु जावेद अख्तर आशुतोष अनिल सिंह कप्तान सतीश मिश्र एडवोकेट संतोष त्रिपाठी रहबर अब्बास सलमान अब्बास नजमी जौनपुरी अज़हर गुलाब मो रज़ाआशिक़ अदि लोगों ने बधाई दी
प्रखंड : फसल के नुकसान की भरपाई को लेकर किसानों में वितरित हुआ बीज और खाद
बेतिया । बीते साल आये बाढ़ से प्रखंड में हुए फसल व जानमाल के नुकसान की भरपाई को लेकर शनिवार को किसानों के बीच बीज, खाद आदि का वितरण किया गया। सेवा केंद्र बेतिया के तत्वाधान में मिसियो बाढ़ पुर्नवास परियोजना द्वारा आयोजित नौतन प्रखंड के शिवराजपुर गावँ के मनरेगा भवन में हुए इस कार्यक्रम में प्रखंड के 60 किसानों को बीज और खाद दिया गया।
मिसियो बाढ़ पुर्नवास परियोजना के परियोजना समन्वयक श्री प्रवीण कुमार ने मौजूद किसानों को बीज लगाने के तरीके, खाद का इस्तेमाल के साथ ही समय समय पर खर पतवार नाशक के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रत्येक किसान को 15 किलो गेँहू का बीज, 30 किलो यूरिया, 10 किलो डाई, 5 किलो पोटाश के साथ ही 100 ग्राम खार पतवार नासी भी दिया गया। श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन किसानों को बाढ़ से नुकसान हुआ था उनके बीच यह बांटा जा रहा है ताकि वो अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक कर सकें, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि हो सके, साथ ही बाढ़ से उबरने में सहायता मिलेगी। इस दौरान प्रखंड के 60 किसान जिसमें महिला एवं पुरुष शामिल रहें, सभी को लाभ दिया गया। बताया गया कि इसके लिए पीड़ित किसानों की सूची पहले ही बना ली गई थी। इस वितरण समारोह में प्रवीण कुमार तथा मिसियो बाढ़ पुर्नवास परियोजना के कार्य कर्ता रितेश रोबर्ट, जसवंत मार्क सहित इरास परियोजना के कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार, अनिरुद्ध महतो, मदन राम, रामपुकार महतो एवं कृष्णा कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।
मिसियो बाढ़ पुर्नवास परियोजना के परियोजना समन्वयक श्री प्रवीण कुमार ने मौजूद किसानों को बीज लगाने के तरीके, खाद का इस्तेमाल के साथ ही समय समय पर खर पतवार नाशक के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रत्येक किसान को 15 किलो गेँहू का बीज, 30 किलो यूरिया, 10 किलो डाई, 5 किलो पोटाश के साथ ही 100 ग्राम खार पतवार नासी भी दिया गया। श्री प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन किसानों को बाढ़ से नुकसान हुआ था उनके बीच यह बांटा जा रहा है ताकि वो अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक कर सकें, जिससे उनकी आजीविका में वृद्धि हो सके, साथ ही बाढ़ से उबरने में सहायता मिलेगी। इस दौरान प्रखंड के 60 किसान जिसमें महिला एवं पुरुष शामिल रहें, सभी को लाभ दिया गया। बताया गया कि इसके लिए पीड़ित किसानों की सूची पहले ही बना ली गई थी। इस वितरण समारोह में प्रवीण कुमार तथा मिसियो बाढ़ पुर्नवास परियोजना के कार्य कर्ता रितेश रोबर्ट, जसवंत मार्क सहित इरास परियोजना के कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार, अनिरुद्ध महतो, मदन राम, रामपुकार महतो एवं कृष्णा कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।
Thursday, 15 November 2018
जौनपुर : शुरू किया गया पांच दिवसीय योग शिविर
जौनपुर : राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर जौनपुर में बी.एड. बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओ के लिए 5 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ युवा भारत पतंजलि जौनपुर के जिला महाविद्यालय प्रभारी राज योगी व संवाद प्रभारी विकास योगी ने किया।
योगाभ्यास के दौरान बृक्षासन, ताड़ासन, मंडूकासन, बज्रासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित तमाम योगाभ्यास से होने वाले लाभों को बताया गया।
इस मौके पर कालेज की प्रवक्ता किरन सिंह, सचिन तिवारी, सुनील सिंह, संतोष पाल सहित बी. एड. बिभाग के समस्त स्टाफ एवम छात्र एवम छात्राएं उपस्थित रहे।
Wednesday, 14 November 2018
Tuesday, 13 November 2018
जौनपुर : सीसीडब्ल्यू के उपाध्यक्ष की भाभी का निधन
जौनपुर। केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की भाभी श्रीमती मधुलिका श्रीवास्तव पत्नी अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट का सोमवार की रात सर सुंदरलाल चिकित्सालय वाराणसी में असामयिक निधन हो गया ।वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इलाज के लिए उन्हे यहां भर्ती कराया गया था। श्रीमती श्रीवास्तव रूहट्टा स्थित नगर पालिका बालिका विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी ।अपने मृदु स्वभाव के कारण अपने विद्यार्थियों और शिक्षक वर्ग में काफी लोकप्रिय थी।
उनका अंतिम संस्कार आदि गंगा गोमती के
रामघाट तट पर मंगलवार सायंकाल किया जाएगा। शव यात्रा उनके शहाबुद्दीन पुर (स्टेशन रोड )स्थित आवास से दिन में 2:30 बजे उठेगी।
Sunday, 11 November 2018
#Jaunpur : खेल से रहता है मन एवं मस्तिष्क स्वस्थः मो. आजम खान
सपा नेता ने गुरैनी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
जौनपुर। खेल से मन एवं मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। मनुष्य को अपने जीवन में किसी भी एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिये। खेलने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। उक्त बातें खेतासराय क्षेत्र के गुरैनी अन्तर्गत चौकियां बाजार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी मो. आजम खान एडवोकेट ने कही। रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते हुये सपा नेता श्री खान ने कहा कि हमारी सपा सरकार ने हमेशा से ही खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया है। आगामी दिनों में पुनः सरकार में आने पर खेल खिलाड़ियों को और भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चौकियां एवं भुड़कुड़हा के बीच हुआ जिसमें चौकियां ने 6 विकेट से मैच जीत करके अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इसके पहले आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि श्री खान का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया जिसके बाद श्री खान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। इस वअसर पर मो. असलम ख्चाान, बाबर, मुन्ना खान, हफीज, सब्बू, जमशेद, मतलूब प्रधान, मतलबू मानी, मोअज्जम खान, गुड्डू यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
#Jaunpur #news #portal #samachar #samajvadi_party
Saturday, 10 November 2018
जौनपुर : अज्ञात चोरों ने मन्दिर से चांदी की मुकुट सहित लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ
रिपोर्ट : संदीप तेजीबाज़ार
तेजीबाज़ार । थाना बक्सा क्षेत्र के भुतहां गावँ में स्थित चौरा माता मंदिर पर बीती रात अज्ञात चोरों ने चांदी की मुकुट सहित लाखों के सामान पर किया हाथ साफ,
मिली जानकारी के मुताबिक भुतहां गावँ में स्थित चौरा माता मंदिर से दीपावली की रात अज्ञात चोरों ने मन्दिर में जमकर की चोरी, मन्दिर के पुजारी रामजीत तिवारी ने बताया कि नित्य की भांती रात्रि लगभग नौ बजे मन्दिर का दरवाजा बन्द करके मन्दिर के बगल स्थित आवास पर सोने चला गया अगले दिन भोर में जब मन्दिर पर पहुंचा तो मंदिर का दरवाजा खुला देखा हतप्रत रह गया मन्दिर के अंदर देखा तो सब कुछ गायब था मैने इसकी जानकारी गावँ वालों को दी, पुलिस चौकी धनियामऊ पर घटना की लिखित सूचना दी गई। पुजारी के मुताबिक मूर्ति पर पहनाई गई चांदी का मुकुट, सोने का हार,टीका, छोटा-बड़ा लगभग दस घन्टा, पूजा करने का यंत्र, घरी घन्ट तथा दान पेटी में रखा रूपया सब मिलाकर लाखों का सामान चोरी हो गया हैं।
आप सभी की जानकारी के लिये बता दूं कि इसके पहले भी इस मन्दिर पर ऐसी घटना हो चुकी हैं।
जौनपुर : यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित प्राप्त होती है
यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित" जिले के ढालगर टोला राजा पाठक निवासी श्री अखिलेश पांडेय एवं श्रीमती विजया पांडेय के यशस्वी पुत्र विजयानंदन पांडेय ने यह सच कर दिखा दिया कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो सफलता निश्चित प्राप्त होती है। विजयानंदन पांडेय ने संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) की सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में देश में 8वी रैंक हासिल कर जिले का ही नहीं प्रदेश का भी नाम रोशन कर दिया। विजयानंदन ने प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जिले के सेंट पैट्रिक स्कूल से ग्रहण की तथा 2012 की(AIEEE) की परीक्षा में भी जिले का नाम रोशन किया तथा एनआईटी हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश )से B.Tech. कोर्स कंप्लीट कर वहां भी जिले को ही नहीं प्रदेश को भी गौरवान्वित कराया तथा कल दिनांक 9 नवंबर 2018 को रात्रि में प्रसारित लोक संघ सेवा आयोग के द्वारा देश के सर्वोच्च पद की परीक्षा में 8वां स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित कर दिया। विजयानंदन से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि नित्य 14-16 घंटे की कठिन परिश्रम तथा लगन से परिणाम प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों, तथा ईश्वर के आशीर्वाद से यह संभव हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि यदि चरित्रवान रहते हुए परिश्रम निष्ठा से किया जाए तो कोई भी भविष्य की राह कठिन नहीं होती है। विजय नंदन की सफलता पर दादी श्रीमती सुवासिनी देवी, बहन वागमिता, वत्सला तथा बहनोई सौरभ एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ जनपद के प्रतिष्ठित आचार्य डॉ. रजनी कांत द्विवेदी विभागाध्यक्ष वाणिज्य राज कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं के यशस्वी अध्यक्ष रहे श्री शशांक सिंह (रानू) श्री अवनींद्र तिवारी (टुनटुन) श्री दिनेश राय भुवनेश्वर समाज के अध्यक्ष श्री विनोद राय, श्री निशाकांत द्विवेदी, श्री योगेश श्रीवास्तव, कमला राय, उदय राय, प्रांजल राय(दिपक), अमन राय (रिषभ), सचिन राय, अनुराग सिंह, रौनक शुक्ला आदि अनेक लोगों ने श्री पांडे के निवास पर प्रात: ही पहुंचकर बेटे को आशीर्वाद व परिवार को शुभकामनाएं दी।
जौनपुर : ग्रमीणों ने प्रेमी को लात घूसों से क्यों पीटा ?
मीरगंज(जौनपुर) । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक आशिक अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने गया था जिन्हें पहले से ताक में लगे ग्रामीणों ने जम कर लात घूसों से पीट दिया। अब कभी न आने की मिन्नत पर लोगों ने दोनों को छोड़ दिया।
क्षेत्र निवासी दो युवक सीमावर्ती थाना के एक गांव में प्रेमिका के बुलाने पर गुरुवार की देर शाम उससे मिलने पहुँच गए। इनके आने जाने का सिलसिला पहले से देख रहे आस पास के युवकों सहित ग्रामीणों को शक हो गया था। ग्रामीण दोनों युवकों की निगरानी करने लगे थे। प्रेमिका के साथ मिलने के दौरान आशिक को आपत्ति जनक स्थिति में देखकर ग्रामीणों द्वारा घेर कर दोनो युवकों को पकड़ लिया गया और जमकर लात घुसो से दैहिक समीक्षा किया। दोनों युवकों के सिर से प्रेम का बुखार उतर जाने पर वे अब कभी न आने की दुहाई दे गिड़गिड़ाने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया। वही घर लौटने पर दोनों युवक बाइक से गिरकर चुटहिल होना बताया। दोनों युवकों के इस दुष्कर्म की क्षेत्र में व्यापक चर्चा बनी हुई है।
जुआ खेल रहे जुआरियों में मारपीट, एक घायल दो को ले गई पुलिस
जौनपुर : मीरगंज थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाल के पास गुरुवार की रात जुआ खेल रहे जुआरियों में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें एक जुआरी के चेहरे और सिर से खून निकलने लगा। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। जिसे देख अन्य जुआरी भाग निकले । वही घायल जुआरी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस दो लोगो को लेकर थाने चली गयी। वही सूचित करने के बाद पीटे गए जुआरी के समझ में आया कि वह भी फस जाएगा। जिसको लेकर थाने पर सुलह समझौता का प्रयास किया जा रहा है। वही पुलिस भी मामले में कोई कार्यवाही करने से आना कानी करती नजर आ रही है।
खेतों में चौकीदारी करने पर मजबूर अन्नदाता किसान
नीलगाय खेतों में खड़ी फसल कर रही बर्बाद
मीरगंज(जौनपुर) । स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में
अन्नदाता किसान पिछले कुछ वर्षों से हर स्तर पर समस्याओं से जूझ रहा है। इन दिनों आवारा पशुओं एव नीलगायों के आतंक से अन्नदाता किसान परेशान हैं। जो अब मजबूरी में अन्नदाता किसान रात में खेतों पर मौजूद रहकर फसल बचाने के लिए चौकीदारी कर अपनी फसल बचाने का प्रयास कर रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के बिलरा , सेमरहो , घाटमपुर , बरियारपुर , दरापुर , कसेरवा , बसेरवा, अमाई , गोधना बंधवा, करियांव सहित अन्य गांवों के सैकड़ों किसान वर्षों से नीलगाय एव छुट्टा पशुओ के आतंक से त्रस्त हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने तो नीलगायों के आतंक की वजह से खेतों में बोवनी करना तक बंद कर दी हैं। रात में अधिकांश किसान हाथ में टॉर्च लिए खेतों में खड़ी फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय किसान रामदुलार निगम , कमला यादव, हीरा , उमाकांत , धनज्जय पाठक , संजय सिंह , सुरेंद्र तिवारी , प्रमोद सिंह , सदाशंकर , राकेश पाण्डेय , मंगला सिंह , हरिलाल निगम आदि ने बताया कि नीलगायों का झुंड फसल खाता कम और नुकसान अधिक पहुंचाते है। जो इन दिनों खेतों में आलू , सरसों, चना , मटर आदि फसल खेतों में प्रमुख रूप से है उन्हें जानवरो के द्वारा नुकशान पहुचाया जा रहा है।
जौनपुर : दबंगों ने विद्यालय में घुसकर शिक्षक को पीटा
जौनपुर । प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर प्रथम के प्रधानाध्यापक आलोक सिंह को दबंगो ने शनिवार को शिक्षण कार्य के दौरान विद्यालय में घुसकर पिटाई कर आवश्यक रजिस्टर फाड़ दिया। मामले की जानकारी होते ही उक्त विद्यालय पर शिक्षक संघ के लोग भी पहुंच गए। शिक्षक संगठन के लोग थाने पर पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद व दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक सिंह अपने अन्य शिक्षकों के साथ विद्यालय के बरामदे में उपस्थिति रजिस्टर व लागबुक रजिस्टर के साथ मध्यान्ह भोजन रजिस्टर सही कर रहे थे और उनके अन्य सहयोगी शिक्षक छात्रों को कक्षाओं में पढा रहे थे। आरोप है कि दिन में लगभग 12:45 बजे गांव के व आसपास गांव के कुछ दबंग दर्जनभर लोगो के साथ विद्यालय में पहुंचे। आलोक ने बताया कि दबंग विद्यालय में घुसते ही मुझसे सिर्फ इतना बोले कि तुम्हारे घर जो चोरी हुई थी उसमें पुलिस को हम लोगो को नाम दिया है।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने थानाध्यक्ष को तीन दिन का समय दिया है। कहा कि अगर तीन दिन में दबंग नही पकड़े गए तो संगठन बड़ा संघर्ष करने को बाध्य होगा।
Monday, 5 November 2018
जौनपुर : सेवा निवृत्त विकास अधिकारी डॉ के.के. सिंह की विदाई समारोह कार्यक्रम शाखा परिसर में आयोजित
भारतीय जीवन बीमा शाखा कार्यालय प्रथम उमरपुर जौनपुर में सेवा निवृत्त विकास अधिकारी डॉ के.के. सिंह की विदाई समारोह कार्यक्रम शाखा परिसर में आयोजित किया गया।
डॉ के.के. सिंह जी सन 1993 से भारतीय जीवन बीमा कार्यलय में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे साथ ही साथ अपने संवर्ग की क्लास 2 यूनियन के NFIFW वाराणसी के मण्डल अध्यक्ष एवम महासचिव के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी भारतीय जीवन बीमा से अभिकर्ता और विकास अधिकारी के लिए अनेको कार्य किये।
बिदाई समारोह कार्यक्रम में भरतीय जीवन बीमा निगम वाराणसी मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री शिव गोविंद त्रिपाठी, मार्केटिंग मैनेजर जी.पी. सिंह, प्रबन्धक विक्रम NFIFW राष्ट्रीय महासचिव श्री विबेक सिंह, NFIFW उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन झिंगरन, क्षेत्रीय सचिव संजय शाही, सीमापवर्ती मण्डल गोरखपुर, लखनऊ, फैजाबाद, इलाहाबाद, तथा वाराणसी मंडलों के NFIFW के मण्डलीय अध्यक्ष एवम सचिव तथा जौनपुर के शाखा प्रबंधक संजय सिंह ,
विकास अधिकारी अम्बुज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह, एस के सिंह, ओपी सिंह, अभिनंदन सिंह, एवम शाखा के समस्त कर्मचारी, विकास अधिकारी, अभिकर्ता गण उपस्थित रहें।
जौनपुर : बिना मानदेय के शिक्षा प्रेरक कैसे मनायेंगे दिवाली:- राज यादव
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साक्षर भारत कार्यक्रम योजना के अंतर्गत प्रदेश के लभगग एक लाख एवम जनपद जौनपुर के 3028 शिक्षा प्रेरको को लगभग दो वर्ष का बकाया जिनका मानदेय देने के बजाय केंद्र सरकार एवम राज्य सरकार ने पिछले दो वर्ष से बस अस्वासन की घुट्टी पिलाये पड़ी है।
जबकि शिक्षा प्रेरक प्रदेश सहित समस्त जिलों में धरना प्रदर्शन आमरण अनशन, भूख हड़ताल जैसे आंदोलन कर के सत्ता पक्ष के विधयाक, सांसद, मंत्री, को मांग पत्र सौप कर बकाये मानदेय की गुहार लगाते रहे लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मानदेय नही मिल सका।
और आज यह स्थिति यह आ गई है कि दिवाली का त्यौहार आ गया है एक तरफ लोगो के घर दीपो से जगमगाएंगे वही दूसरी तरफ प्रदेश के एक लाख शिक्षा प्रेरको की दिवाली बिना मानदेय के अंधेरे में ही गुजर जायेगी।
दुखद बात तो यह कि जिन शिक्षा प्रेरको का दो वर्ष का मानदेय नही दिया जा रहा है उन्ही शिक्षा प्रेरको को पिछले 31 मार्च 2018 को संविदा भी समाप्त कर दी गई है
बकाये मानदेय के आभाव में तथा नौकरी जाने के बाद अब शिक्षा प्रेरक आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

















































