विज्ञापन 1

विज्ञापन 1
1 विज्ञापन

Sunday, 9 November 2014

योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न



जौनपुर। उम्र के साथ हार्मोनल परिवर्तन के कारण छात्रों में बढ़ रही हिंसक गतिविधियां तनाव व नशा जैसी समस्याओं का समाधान अपनी प्राचीन विद्या योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

उक्त बातेंं राहुल कोचिंग संस्थान में छात्रों के लिये आयोजित विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में संस्थान के निदेशक मोहन सिंह ने कही।

योग का क्रियात्मक अभ्यास छात्रों को योगिंग जागिंग और सूर्य नमस्कार कराकर  किया गया।
प्रशिक्षक अचल यादव ने बताया कि  विश्व के शीर्षस्थ चिकित्सकों ने पूरी प्रमाणिकता के साथ सिद्घ किया कि इन आसनों को करने से रक्त की शुद्घता के साथ साथ इसका संचरण सुचारू रूप से होने लगता है। प्रशिक्षण के दौरान लगभग 500 छात्रों ने आजीवन शाकाहारी और नशा से मुक्त रहने के लिए संकल्पित हुए। डा. आरपी सिंह, दिनेश, सिद्घार्थ सिंह, शशिभूषण, रवि प्रकाश,  राकेश,  जनार्दन, अनन्त यादव आदि ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए योग प्रशिक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

कन्यादान सबसे बड़ा दान, 

अगुवा महान-राकेश कुमार श्रीवास्तव


 जौनपुर।  वर्तमान समय में विवाह करना एक जटिल समस्या बन गया है, जिसके निदान को ठीक से पहल नही हो पा रहा है। विवाह एक यज्ञ है। कन्यादान सबसे बड़ा दान है। दहेज लेना सबसे बड़ा पाप है। शादी कराने वाला अगुवा महान होता है। राकेश कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा-जौनपुर ने कहा कि जीवन संगिनी के बगैर जीवन अधूरा है, लड़की किसी की बेटी होती है, लड़का किसी का बेटा होता है। दाम्पत्य जीवन में जब बन्धन होता है तो दोनो गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करते हैं। यहीं से सृष्टि की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शादी-विवाह एक उत्सव है, दो आत्माओं का आत्मिक मिलन है। प्रतिस्पर्घा के इस दौर में हम किसी से कम नहीं। देखा-देखी पाप, देखा-देखी पुण्य। जैसा हम देखते हैं, जिस माहौल में हम रहते हैं, वैसा ही अनुसरण करते है।  गरीब भी कर्ज लेकर, खेत बेचकर शादी कर रहा है, नजीतन वह कर्ज के बोझ  तले दबकर वह उभर नही पाता है। शहर में 14 दिसम्बर 2014 दिन रविवार को मोहम्मद हसन महाविद्यालय सुक्खीपुर मैदान में जनपद की सामाजिक संस्था '' जेब्रा '' द्वारा ''सामूहिक विवाह '' का आयोजन किया गया है। उन्होंने अपील किया है कि इस परम पुनीत कार्य में सहभाग करते हुए समाज के लोगों को सामूहिक विवाह के लिए उत्प्रेरित करें। शादी-विवाह में खर्च से बचें, जितना चादर हो उतना ही पैर फैलायें, कोशिश हो सामूहिक विवाह परम्परा को मजबूती से आगे बढ़ायें।
खर्चीली शादी व दहेज के तगड़े मॉंग से अभिभावक आजिज हो चुके है। शादी तय होती है, दहेज के लिए टूट जाती है। समाज में बदलाव की जरूरत महसूस किया जा रहा है। धीरे-धीरे बदलाव की ओर समाज दिख रहा है। अमीरों को भी चाहिए कि शादी-विवाह साधारण तरीके से करें, और खर्चा कम करने की कोशिश करें। इनका देखकर गरीब भी सही रास्ते पर आ जायेगे। आइए हम सब मिलकर सामूहिक विवाह को सफल बनाएं।
जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

बैंक ग्राहक सावधान! साईबर क्रिमिनल कही आप के

 घर की महिलाओं को न बना ले अपना शिकार

जौनपुर। बैंक के खाताधारक और मोबाईल फोन के उपभोक्ता खासकर महिला उपभोक्ता सावधान यदि आप के मोबाईल फोन पर आपके ही नम्बर से फोन आये तो समझ लिजिए कि कोई साबईबर अपराधी आपको बड़े बड़े सपने दिखाकर ठगने के लिए आया है। इस झासे में आकर अब तक अनगिनत लोगो अपने मेहनत की कमाई खुद से गवां चुके है। मै आज आप को लाईनबाजार थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद मोहल्ले के निवासी अजय तिवारी के पत्नी के मोबाईल नम्बर पर आये फोन की लाईव स्टोरी बता रहा हूं।

शनिवार की सूबह ठीक 9 बजकर 45 अजय की पत्नी के मोबाईल नम्बर 9807237361 पर पहला काल आया हलो मै अमिताभ बच्चन बोल रहा हू कौन बनेगा करोड़पति से आग आप बात करियें रवि वर्मा से बात करियें रवि फोन पर कुछ बाते करके फोन रिसिवर को राजेश बालजी के पकड़ा देते है। राजेश बालाजी फोन रिसिव करने वाले से कहते है कि आप को एक खुश खबरी देते हुए बताता है कि मैडम आप 25 लाख रूपये जीत चुकी है। लेकिन यह बात किसी से बताईगा मत क्योकि आज कल जमाना खराब है। अपने खास रिश्तेदार से भी मत बताईगा। उसके बाद कहा जाता है कि आप का बैंक एकाउन्ट नम्बर क्या है जब अजय की पत्नी ने अपना नम्बर बताता है तो उससे यह फोन करने वाला बोलता है कि उस खाते में कितना पैसा है महिला ने बताता है कि मात्र 250 सौ रूपये है तो वह बोलता है कि आप के घर से बैंक की दूरी कितनी है महिला ने कहा कि मात्र दस मिनट की दूरी पर है तो वह बोलता है कि मै आपका फोन होल्ड कर रखा हूं आप वेगैर फोन को काटे आप बैंक पहुंचिए वहां पर मै एक बैंक एकाउन्ट का नम्बर देता हूं उसमें आप 13 हजार एक सौ रूपये डाल दीजिए साथ में यहां भी हिदायत देता है कि आप किसी बैंक कर्मचारी को भी मत बताईगा। यह तो संयोग अच्छा था जिसके नम्बर पर यह फोन आया था वह पढ़ी लिखी एक समझदार महिला थी उसने कहा कि ऐसा कीजिए की आप मेरे जीते ही हुए 25 लाख रूपये में से एक लाख आप रख लिजिए बाकी 24 लाख मेरे खाते में ट्रांसफर कर दीजिए तब उसने बोला की यह मेरे गेम का काई रूल नही है आप को जीता हुआ इनाम नही चाहिए तो मैं कम्प्यूटर पर आप का फोन ट्रांसफर कर रहा हूं आप यह बात उसी पर बोल दीजिए। यह तो एक समझदार महिला थी जो खुद को ठगने से बचा लिया लेकिन न जाने कितने लोग इस झासे में आकर अपनी और अपने पति द्वारा कड़ी मेहनत से कमाई गई जमापूंजी खुद से लूटा दे रही हैं।

जौनपुर समाचार 

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

शिक्षण संस्थाओं ने बनाया जौनपुर इन्स्टीट्यूट एसोसिएशन

 

  जौनपुर। जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिये जौनपुर की समस्त शिक्षण संस्थाओं ने सामूहिक तौर पर एक खुली सभा का आयोजन किया जिसको लेकर कम्प्यूटर, तकनीकी, प्रबंधन, स्पोकेन सहित कम्पटीशन क्लासेज के संस्थानों के निदेशक नगर के जेसीज चैराहे के पस स्थित एस-टेक पालिटेक्निक कालेज में एकत्रित हुये। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मत से जौनपुर इन्स्टीट्यूट एसोसिएशन नामक संस्था का गठन किया। साथ ही अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी का चयन भी किया गया। अन्त में बताया गया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य अनाधिकृत संस्थानों द्वारा छात्र व छात्राओं का शोषण रोकने एवं मानक के अनुसार संस्थानों को उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता के लिये जागरूक करना है। इस अवसर पर डा. संजीव सिंह, नित्यानन्द पाण्डेय, सर्वेश सिंह, भरत सिंह, मनीष चैधरी, महेश मौर्य, मनोज सिंह, अनुराग सिंह, यशवंत सिंह, जय पाण्डेय, विनय उपाध्याय, सुरेन्द्र पाल, महफूज अली सिद्दीकी, आशीष यादव, विशाल सिंह, सौरभ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
 
 
जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ायेगा इस्त्राइल


तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल मेक इन इंडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइल की यात्रा पर आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि उनका देश इस कदम का लाभ लेने के लिए उत्सुक है. नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल भारत के साथ तकनीकों के हस्तांतरण एवं विकास के लिए तैयार है.इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा उद्योग समेत इस्राइल के विभिन्न उद्योग, उत्पादन का काम भारत के भीतर भी कर सकते हैं और इस तरह से इस्राइल द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों एवं पद्धतियों की निर्माण लागत कम की जा सकती है। इस्राइली नेता ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन के अवसरों को तलाशने के लिए इस्राइल के उद्योगों से एक प्रतिनिधिमंडल को भारत में भेजने की भी इच्छा जताई. इस संदर्भ में, सिंह ने एकसाथ मिलकर अफ्रीका एवं लातिन अमेरिका के किसी तीसरे देश के बाजारों में अवसर तलाशने का भी प्रस्ताव दिया. भारतीय उद्योगों की उन क्षेत्रों में मौजूदगी पहले से ही काफी मजबूत है।

Saturday, 8 November 2014

बुनकरों में बड़ी उम्मीद जगा गए मोदी



वाराणसी। पीएम नरेंद्र भाई मोदी का जो चुनावी वादा था, शुक्रवार को उन्होंने सच कर दिखाया। बुनकरों की बड़ा लालपुर में पंचायत जुटा दी, एक साथ कई संदेश दे डाला। दो टूक कहा-विकास की राह में उनके लिए सब बराबर हैं। हिंदू, मुस्लिम सब उनकी विकास यात्र के हमराही हैं। आधुनिक सोच के साथ बनारस का विकास करने और हथकरघा तथा हस्तशिल्प का बड़ा बाजार बसाने में बुनकर परिवारों की भूमिका अहम होगी।1ट्रेड सेंटर, संग्रहालय 500 करोड़ में बुनकरों के लिए बड़ा एलान कर मोदी ने बयां कर दिया कि उनका सीना तो 56 इंच का है ही, दिल भी हिमालय जैसा धवल है। 'सबका साथ, सबका विकासÓ नारे को चरितार्थ करते हुए मोदी ने बनारस के बुनकरों की भलाई के लिए 500 करोड़ के आधुनिक ट्रेड सेंटर, शिल्प संग्रहालय का प्रावधान कर यह जाहिर कर दिया कि वह उनके सच्चे हिमायती हैं। बुनकरों ने लगाए, घर-घर मोदी नारे1बुनकरी से वैसे तो हिंदू-मुस्लिम दोनों जुड़े हैं लेकिन ज्यादा दखल मुस्लिमों का है। मोदी की बुनकर पंचायत में टोपी वाले मुसलमानों की तादाद ज्यादा दिखी। मोदी ने उनसे भावनात्मक बातचीत की। खास बात यह रही कि बुनकरों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नारा लगाया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जनपद में ठण्ड के साथ ही डेंगू का हमला

मछलीशहर में भी मिले दो और मरीज

जौनपुर। ठण्ड शुरू होते ही जनपद में डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिये हैं। लेकिन बचाव के कदम अभी उठाये जाने शेष हैं। जगह-जगह फैली गंदगी, रूका पानी, डेंगू के वाहक मच्छरों के विस्तार के लिए उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराता है। लेकिन न तो स्थानीय निकाय और न ही स्वास्थ्य विभाग इन मच्छरों की रोकथाम, साफ-सफाई और रूके हुए पानी को साफ करने के लिए संजीदा दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में मछलीशहर कस्बे में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। दोनों को उनके परिवार वालों ने इलाहाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां डाक्टरों ने उन्हें अलग वार्ड में रखा है। घर वालों के मुताबिक दोनों मरीजों का प्लेटलेट्स 20 हजार के नीचे आ गया था। डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
मछलीशहर कस्बे के अलदियाना मोहल्ला निवासी डब्बू (20) और सादीगंज निवासी राहुल (28) को कई दिनों से बुखार था। परिवार वाले कस्बे के ही निजी चिकित्सालयों में उसका उपचार करा रहे थे। उन लोगों को आराम नहीं मिला तो गुरुवार को इलाहाबाद ले गए। वहां जांच में पता चला कि डब्बू का प्लेटलेट्स 19 हजार और राहुल का 16 हजार के आसपास आ गया। दोनों की हालत गंभीर थी। हालांकि मछलीशहर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. एसके यादव का दावा है कि क्षेत्र में डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। बावजूद इसके बुखार से बचने के लिए कस्बे और गांवों में गोलियां वितरित की जा रही हैं। फागिंग के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। फागिंग कराने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। बता दें कि इससे पूर्व मछलीशहर के देवनगर मोहल्ला निवासी दो युवकों में भी डेंगू के लक्षण दिख चुके हैं।
जनपद में डेंगू के मरीजों में 17 सितंबर को केराकत कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव निवासी 12वीं कीे छात्र अतुल कुमार यादव की बनारस के निजी अस्पताल में मौत जबकि केराकत के डेडुआना गांव निवासी आरुषि (18) पुत्री बबलू सिंह, अंकिता (16) पुत्री मंगरू सिंह और रोशन (12) पुत्र अनिल का बनारस में उपचार कराया गया। इसी प्रकारगत 23 अक्तूबर को बक्शा थानाक्षेत्र के मालिकानपुर गांव निवासी संजय सिंह (36) और गोपालालपुर निवासी हिम्मत सिंह (41) को डेंगू के चलते शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर मोहल्ला निवासी सुनील (24) और जितेंद्र (28) को परिवार वालों ने इलाहाबाद में कराया भर्ती।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

दुर्गापट्टी-भगतपुर की रामलीला को देखकर लोग हुये भाव-विभोर


 जौनपुर। जनपद के ऐतिहासिक आदर्श रामलीला समिति दुर्गापट्टी भगतपुर द्वारा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र चित्रण का मंचन करके क्षेत्रीय लोगों द्वारा समाज को आदर्श व मर्यादित जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया गया। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में आयोजित इस रामलीला में बीती रात भगवान श्रीराम की लीला करके देश व समाज को संदेश दिया गया। साथ ही राक्षसी प्रवृत्ति से लड़ने की प्रेरणा भी दी गयी। रामलीला में श्रीराम की लीला के अन्तर्गत रामजन्म, धनुष यज्ञ, राम वनगमन व अंगद संवाद की प्रस्तुति हुई जिसे देखकर लोग भाव-विभोर हो गये। क्षेत्र के बुजुर्गों के अनुसार उक्त रामलीला समिति का मंचन अपने आप में अद्वितीय है जिसे देखने के लिये दूर-दराज से काफी लोगों की भीड़ उमड़ती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के निर्देशक रमेश चन्द्र पाण्डेय, कृपाशंकर पाण्डेय, भोलानाथ पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, दयाशंकर दूबे, ग्राम प्रधान अनिल पाण्डेय, डा. छोटे लाल निषाद, प्रहलाद पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, पत्रकार अजय पाण्डेय आदि लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

काशी के अस्सी पर पीएम




यूपी में वाराणसी से शुरू किया स्वच्छता अभियान, 9 लोगों को सौंपी कमान


प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मोदी ने जनपद के स्वामी राम भद्राचार्य व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, सूफी गायक कैलाश खेर, कामेडियन राजू श्रीवास्तव, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और सुरेश रैना, संस्कृत विद्वान देवी प्रकाश द्विवेदी तथा लेखक मनु शर्मा होंगे नवरत्नों में

वाराणसी। पीएम मोदी ने आज वाराणसी गंगा नदी के अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर 7 मिनट तक सफाई की । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वाराणसी के सभी घाट एक माह में साफ हो जाएंगे। गंगा मां के दर्शन के बाद पीएम मोदी माता आनंदमयी अस्पताल गए।

स्वच्छ भारत अभियान का अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक प्रसार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां फावड़ा उठाकर गंगा नदी के घाटों के आसपास जमा गाद निकाली और उत्तर प्रदेश में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत नौ लोगों को इसकी कमान सौंपी। प्रधानमंत्री मोदी आज यहां अस्सी घाट पहुंचे और घाट पर तीन सीढिय़ां नीचे उतरकर एक अस्थाई मंच तक गए जहां पांच पुजारी विशेष गंगा पूजा करवाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर रहे थे। मोदी ने गंगा नदी की पूजा में करीब 15 मिनट का समय लगाया और उस समय वहां परिसर में लगे स्पीकरों के जरिए मंत्रोच्चारण की ध्वनि हवा में गूंज रही थी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी समेत कुछ भाजपा नेताओं तथा शहर के मेयर राम गोपाल मोहाले के साथ आए प्रधानमंत्री ने इसके बाद हाथ में फावड़ा उठाया और बारिश के मौसम के बाद घाट के समीप जमी भारी गाद निकालने के लिए खुदाई शुरू कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी के अस्सी घाट की सफाई के बाद कहा, आज यह घाट की सफाई का काम शुरू किया है। मुझे यहां के सामाजिक संगठनों ने विश्वास दिलाया है कि एक महीने में पूरा घाट साफ कर दिया जाएगा। कई वर्षों में अपने आप में सफाई के माध्यम से यह अच्छी सौगात होगी। साथ ही मोदी ने कहा कि दिल्ली में गांधी जयंती के मौके पर शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान की तरह ही वह राज्य में इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की नौ जानी मानी हस्तियों को यह जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। अस्सी घाट के बाद प्रधानमंत्री मोदी मां श्री आनंदमयी के आश्रम के लिए रवाना हो गए। समझा जाता है कि मोदी ने आश्रम के लोगों से मुलाकात की और परिसर के भीतर स्थित एक चैरिटेबल अस्पताल का दौरा किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

खुटहन में शिविर लगाकर जनधन योजना क

 खुलवाये गये 400 खाते


जौनपुर। जनपद के खुटहन विकास खण्ड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा सहित यूनियन बैंक आफ इण्डिया की शाखा द्वारा संयुक्त रूप से शिविर लगाया गया जहां प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘जनधन योजना’ के अन्तर्गत 4 सौ खाता खुलवाया गया। आज लगने वाले इस शिविर की जानकारी होने पर सुबह से ही खाता खुलवाने के लिये क्षेत्रीय लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हुई। दोनों बैंकों के कर्मचारियों ने सहयोगात्मक भावना से खाता खुलवाने में दिन भर तत्पर रहे। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक उमेश कुमार व ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक शशिधर शर्मा के कुशल नेतृत्व में 300 खाता व यूबीआई के शाखा प्रबंधक सुनील झा व सहयोगी आलोक यादव ने 100 खाता खुलवाया। शिविर में आये ग्राहकों का फार्म जमा करके खाता खोलने का आश्वासन देकर शिविर का समापन करते हुये ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि देश का हर नागरिक बैंक से जुड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर परिवार की समृद्धि कर सके।

मोटर गैरेज के बाहर खड़ी बाइक चोरी


 

  जौनपुर। खुटहन बाजार स्थित एक आटो गैरेज में खड़ी मोटरसाइकिल को शनिवार को चोरों ने पार कर दिया जिसकी जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने दो व्यक्तियों के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुटहन गांव निवासी पंकज सिंह अपनी ग्लेमर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 62 एस-2448 बाजार स्थित एक गैरेज पर खड़ी करके बाजार में खरीददारी कर रहे थे कि इसी दौरान चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल मार दिया। चोरी की जानकारी होने वह काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन करने के बाद न मिलने पर हल्का पुलिस को दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दिया जिस पर छानबीन शुरू हो गयी।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जौनपुर दिखा पुलिस का खौफनाक चेहरा,

महिला को जमकर पिटा

महिला को थप्पड़ मारते दरोगा

 जौनपुर। चंदवक थाने की पुलिस का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। यहां कि पुलिस ने विवादित जमीन पर कब्जा कराने के लिए मौके पर पहुंची थी। जब विपक्षियों ने दीवानी न्यायालय में मुकदमा चलने की बात कहकर कब्जा हटाने से मना किया तो पुलिस ने दलित महिलाओं की पिटाई कर दिया। आज पीडि़त महिला का पूरा कुनबा एसपी दरबार में पहुंच कर एक प्रार्थना पत्र दिया साथ ही पुलिस द्वारा किये गये जुल्म की सीडी और फोटो भी कप्तान को सौपा कर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव के निवासी मेवालाल कन्नौजिया की पत्नी कमला देवी पूरे परिवार के साथ आज दोपहर में एसपी दरबार में पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में साफ लिखा गया है कि 7 नवम्बर को थानाध्यक्ष चंदवक अपने सिपाहियों के साथ दिन में 12 से एक बजे बीच गांव में पहुंचकर विवादित जमीन पर विपक्षी को कब्जा दिलाने के लिए पहुंचे थे। जब हम लोगो यह मामला दीवानी कचेहरी में लम्बित बताया उसके बाद दरोगाजी गुस्से लाल पीले होकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। और मेरा सामान घर से बाहर फेकने की धमकी देने लगे। जब हमने विरोध किया तो मुझे जमकर मारपीटा । कमला ने यह भी आरोप लगाया है कि दरोगा ने यह भी धमकी दिया है कि उसकी बेटी को वह हश्र करूगा  जिससे वह ससुराल जाने लायक नही बचेगी। कमला ने घटना क्रम की विडियों और कुछ फोटो भी पुलिस अधीक्षक को सौपा है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Friday, 7 November 2014

संकट के समय जुड़ा था नाता इसलिए चुना जयापुर को : मोदी

संकट के समय जुड़ा था नाता इसलिए चुना जयापुर को : मोदी

 

वाराणसी। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जयापुर गांव को गोद लेने के ऐलान के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे इन दिनों कई बातें पढऩे और सुनने को मिल रही हैं कि इस गांव को इस या उस वजह से चुना गया। इस विषय में जो भी बातें चल रही है वे सब गलत हैं।
मोदी ने कहा कि जब पार्टी से मुझे वाराणसी से चुनाव लडऩे का निर्देश मिला था तब उस दौरान जयापुर में एक हादसा हुआ। बिजली का तार गिरने की वजह से लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान मैंने फोन से अधिकारियों और अपने कार्यकर्ताओं से बात की। सभी ने अपने-अपने स्तर पर पीडि़तों की मदद की। पीएम ने कहा कि संकट के समय ही जयापुर से मेरा नाता जुड़ गया। कहा जाता है कि विपत्ित के समय बना संबंध स्थायी होता है। इसलिए मैंने जयापुर गांव को आदर्श ग्राम योजना के लिए चुना। मोदी ने कहा कि मैंने जयापुर को गोद नहीं लिया है, बल्कि जयापुर ने मुझे गोद लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कई दिनों से देख रहा हूं जयापुर चमक रहा है। अफसर आ रहे हैं और गांव को साफ कर रहे है। मैं चाहता हूं स्थिति बदले और गांव के लोग खुद सफाई में जुटें। उन्होंने कहा कि मैं यहां बड़ी-बड़ी बातें करने नहीं आया हूं। मुझे छोटी-छोटी बातों से बड़ा काम करना है। मोदी ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के लिए फंड की व्यवस्था नहीं है। हमें अपने संकल्प शक्ति से इसे आदर्श बनाना होगा।
मोदी ने लोगों से कहा कि गांव के सभी लोग संकल्प लें कि हम बिना हाथ धोएं कुछ नहीं खाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने गांव का स्थापना दिवस मनाना चाहिए। इस दिन सभी लोग एक जगह जुटें और खुशियां मनाएं। उन्होंने कहा कि गांव में बेटी पैदा होने को उत्सव के रूप में मनाएं। बेटी लक्ष्मी का रूप होती है। इसके जन्म के दिन पेड़ लगाएं। मोदी यहां से रविंद्रपुरी स्थित अपने संसदीय कार्यालय के लिए रवाना हो गए। इससे पहले, पीएम मोदी ने लालपुर में ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर की आधारशिला और पावरलूम सर्विस सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि वाराणसी ने मुझे अपना बना लिया। उन्होंने कहा कि वह यहां प्रधानमंत्री नहीं बल्कि सेवक के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं कम बोलूंगा और ज्यादा काम करूंगा। पीएम ने कहा कि कृषि के बाद टेक्सटाइल ऐसा क्षेत्र जिसमें सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर हैं। उन्होंने कहा कि बुनकर केवल कपड़े ही नहीं बल्कि समाज के ताने-बाने को भी बुनते हैं। वह बदलते समय को देखते हुए अपने आप को अपडेट करें। उन्होंने कहा कि बुनकरों को उच्च तकनीक के बारे में सोचना होगा। दुनिया भर के उपभोक्ताओं तह पहुंच बनाने के लिए उन्होंने बुनकरों को ई-कॉमर्स बाजार के उपयोग की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने मानव संसाधन पर भी ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर डिजायन के जरिये बुनाई को आसान बनाया जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया भर में बनारसी साडिय़ां मशहूर हैं। हमारी संस्कति में हर मां अपनी बेटी को शादी में बनारसी साड़ी तोहफे में देना चाहती है। हमारे पास कितनी बड़ी विरासत मौजूद है। हम इसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी को टेक्सटाइल से जोडऩा होगा। जन धन योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे बुनकरों को लाभ मिलेगा। मोदी ने कहा कि अमेरिका में बनारसी स्ट्रीट काफी मशहूर है। यहां दुनिया के बड़े विद्वान रहते हैं। यही पहचान हमें अपनी विरासत पर गर्व का एहसास कराता है। पीएम मोदी ने बुनकरों के कल्याण के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के 16 सहकारी बैंकों को पुनर्जीवित करने हेतु 2375 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया। यह पैसे बुनकरों के खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहर में जमीन नहीं दी इसलिए व्यापार केंद्र दूर खोलना पड़ा। यहां से पीएम मोदी रविंदपुरी स्थित अपने संसदीय कार्यालय के लिए रवाना हो गए। यहां वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

पूर्व ब्लाक प्रमुख का हुआ निधन,

क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

  खुटहन( जौनपुर)। स्थानीय क्षेत्र के कैराडीह गांव निवासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
    क्षेत्र के ग्राम विकास इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य डा. रमेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने मृतक के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही शोक में विद्यालय भी बंद कर दिया गया।
    उधर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष भगवती प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जहां उपस्थित परेवज अहमद, ब्रजेश उपाध्याय, रमेश चन्द्र यादव, शोभनाथ यादव, शशिधर शर्मा सहित अन्य लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।
    परिजनों के अनुसार गुरूवार की रात में अचानक सीने में उठी दर्द के बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। लाश घर पहुंची तो परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

अधिक उपज के लिये किसान मशीन से करें गेहूं की बुवाईः रमेश यादव

 गोष्ठी में किसानों को दी गयी कम लागत में अधिक उत्पादन वाली तकनीक

    खुटहन (जौनपुर)। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा खुटहन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोनियापट्टी में रबी गोष्ठी आयोजित करके किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाली तकनीक से प्रशिक्षित किया गया।
    इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि गेहूं क बुवाई समय से एवं पर्याप्त नमी में करनी चाहिये। गेहूं की बुवाई शीडड्रिल/जीरोट्रिल से करने पर जहां बीज एवं खाद की बचत होती है, वहीं छिटकवा विधि से बोयी गयी फसल की अपेक्षा सवा गुना अधिक उत्पादन प्राप्त होती है, क्योंकि मशीन जमीन में एक निश्चित अन्तराल पर चीरा लगते हुये जाती है, वहीं पर नीचे खाद एवं ऊपर बीज गिरता है। 5 सेमी गहराई पर बुवाई होने से जड़ों के विकास के लिये पर्याप्त मिट्टी मिल जाती है जिसेस फसल में किल्लो की संख्या अधिक निकलती है तो अधिक बालियां लगने से उपज अधिक प्राप्त होती है।
    इसी क्रम में वैज्ञानिक डा. नरेन्द्र रघुवंशी ने पशुओं के रख-रखाव एवं संतुलित राशन की जानकारी दिया। जिला फसल सुरक्षा अधिकारी आरपी कुशवाहा ने फसलों में लगने वाले कीटों, रोगों आदि के निदान की तकनीकी जानकारी दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी चन्द्रभानु ने पशुओं को टीकाकरण व डीमर्मिन की जानकारी दिया। तकनीकी सहायक कृपाशंकर सिंह ने प्रदर्शनी की जानकारी दिया तो जूठन राम मौर्य ने मृदा परीक्षण के लाभ से किसानों को जागरूक किया। गोष्ठी में संगीत के माध्यम से गुड्डू यादव व उनके साथियों ने किसानों को उनकी आवश्यकता वाली तकनीक से जागरूक किया।
    अध्यक्षता जिला सलाहकार रामजी सिंह व संचालन रमेश चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, मैतू राम, राजेन्द्र पाल, प्रधान रूदल, गन्ना विभाग से उदयभान, राम ताड़क यादव, लाल प्रताप सिंह, राजेश उपाध्याय, राकेश मिश्र, बृजेश उपाध्याय, पत्रकार शशिधर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

चोरी गयी रिवाल्वर पुलिस ने 18 घंटे में किया बरामद


जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी गयी रिवाल्वर 18 घंटे के अंदर बरामद कर लिया और चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उर्दू बाजार निवासी रविशंकर यादव पुत्र स्व. मुरलीधर यादव घर के अंदर बिजली खराब होने के कारण एक मिस्त्री को बुलाकर बिजली ठीक कराया। दूसरे दिन उनकी निगाह उस स्थान पर गयी जहां उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर रखी गयी थी। जिस स्थान पर रिवाल्वर रखी हुयी थी वहां नहीं मिलने के कारण परिजनों से घर में पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला। रविशंकर ने रिवाल्वर चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया। शहर कोतवाल सीबी सिंह सहयोगी जवानोंं के साथ खोजबीन में लग गयी। उन्हें पता चला बिजली बनाने वाला मैकेनिक दीपक यादव पुत्र विश्राम यादव निवासी आलमगंज के पास रिवाल्वर के साथ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी गयी रिवाल्वर बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

नाबालिग दौड़ा रहे बाइक, 

बाजारों में घुस रहे भारी वाहन

यातायात माह में ट्रैफिक सिस्टम का चीरहरण



जौनपुर। यातायात माह में शहर की यातायात व्यवस्था का चीरहरण हो रहा है। जगह-जगह यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। शहर से लेकर कस्बों के प्रमुख चौराहों का बुरा हाल है। बाजारों से लेकर विभिन्न चौराहों और तिराहों पर वाहन चालकों की मनमानी लगातार हावी है। यातायात पुलिस की कार्रवाई भी सिर्फ चालान काटने तक सीमित रह गई है। चौराहों पर लगाए गए यातायात माह के बोर्ड भी सिर्फ शोपीस बन गए हैं। नवबंर माह की शुरुआत के साथ प्रशासन यातायात माह मना रहा है, लेकिन इस माह के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अभी तक कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए हैं। जनता को इस माह की कोई जानकारी किसी माध्यम से दी जा रही है। ऐसे में खुलेआम यातायात के कानून-नियमों की मखौल उड़ रहा है। शहर के स्टेशन रोड, सुतहट्टïी, कोतवाली, नवाब युसुफ रोड, चहारसू, ओलन्दगंज, पालिटेक्रिक चौराहा आदि कई चौराहे भी डग्गेमार वाहनों के आवागमन से काफी छोटे पड़ गए हैं। शहर के बाजारों का भी यही हाल है। दिनभर बाजारों में भारी प्रवेश वाहनों का आवागमन हो रहा है। इनके प्रवेश को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इसी तरह बाइक सवार भी लगातार प्रशासन को खुली चुनौती देने में लगे हुए हैं। बाइक पर दो लोगों के स्थान पर चार से छह लोग सफर कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नाबालिग भी खूब बाइकों को दौड़ा रहे हैं। दिनभर ओवरलोड वाहन गुजरते रहते हैं, बसों पर लटककर यात्री सफर करते दिखाई देते हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी डग्गेमार वाहनों मेें सफर तय कराया जा रहा है। लेकिन प्रशासन को इसकी कोई फिक्र नहीं है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

प्रधानमंत्री का पहला दौरा, बही विकास की बयार

 


वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 24 घंटे से कुछ ज्यादा का हो सकता है। इस दौरे ने शहर के लोगों में बेहतर भविष्य की उम्मीदें बढ़ा दी हैं जिन्हें आधारभूत संरचना और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जब से वाराणसी लोकसभा सीट बरकरार रखने का फैसला किया है, तब से दुनिया के प्राचीनतम शहरों में से एक वाराणसी लगातार चर्चा में है। मोदी को यहां 3.7 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत मिली थी। अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री द्वारा एक व्यापार सुविधा केंद्र एवं शिल्प संग्रहालय की आधारशिला रखने की उम्मीद है, जिसकी घोषणा सरकार ने इस साल जून में पेश किए गए अपने पहले आम बजट में की थी। परियोजना का उद्देश्य बुनकरों का उत्थान करना है। मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में बुनकरों की दुर्दशा का मुद्दा उठाया था और उनकी बेहतरी के लिए कदम उठाने का वादा किया था। वह यहां एक पावरलूम केन्द्र का उद्घाटन भी करेंगे। सरकार का नेतृत्व संभालने के बाद मोदी की अपने लोकसभा क्षेत्र की यह पहली यात्रा है। मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और पूर्वांचल क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में जयापुर गांव 'सांसद आदर्श ग्राम योजनाÓ के तहत चयनित किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी वाराणसी के विकास की योजनाओं पर विभिन्न लोगों से चर्चा के उपरान्त दायित्व भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री के पहले दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है जहां से मोदी भारी मतों से जीते हैं।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Tuesday, 4 November 2014


चंदा लगा किसान करा रहे ड्रेन की सफाई


सरपतहां (जौनपुर): जनप्रतिनिधियों से लेकर सिंचाई विभाग के कागजी आश्वासनों से थक चुके किसानों ने अपने बूते ड्रेन की सफाई करने का संकल्प लिया है। अभिशाप बन चुकी लगभग पांच किलोमीटर लंबी 'लालापुर ड्रेन' के आधे हिस्से को उन्होंनें ने चंदा लगाकर साफ करने की ठानी है। इस कार्य में लोग किसानों का सहयोग भी कर रहे हैं।
ड्रेन की सफाई का कार्य मंगलवार से शुरू भी हो गया। साफ किया जाने वाला यह हिस्सा हिनौती ताल में पड़ता है जिसमें लगभग आधा दर्जन गांवों के किसानों के खेत हैं। इस वर्ष बारिश कम होने की वजह से लगभग तीन सौ बीघे के इस ताल में धान की रिकार्ड फसल है वर्ना अक्सर जल जमाव हो जाने से फसल डूब जाती थी। इस साल सबसे बड़ी समस्या एक बार पुन: जलजमाव ही बन गई है। हुदहुद तूफान की वजह से अभी तक घुटनों तक पानी में फसल डूबी है। ड्रेन साफ न होने से पानी नहीं निकल रहा था।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

फिर निकला खाते से तीन हजार


बदलापुर (जौनपुर): बदलापुर क्षेत्र में बैंकों व एटीएम से रुपये निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को तीन हजार रुपये निकलने का मामला फिर प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने व बैंक अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया है।
ऊदपुर गेल्हवा दाउदपुर निवासी वंदना पत्नी विजय शंकर शुक्ला का कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। इसमें से 26 अक्टूबर को दो बार में 15-15 सौ रुपये निकल गए। सोमवार को जब बैंक से रुपये निकालने के लिए खाते की स्थिति का पता किया तो बताया गया कि तीन हजार रुपये निकाला गया है। इस पर वे आश्चर्य में पड़ गए तथा इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। उन्होंने जांच पड़ताल के बाद कहा आपके खाते से खरीदारी की गई है। वंदना का कहना है कि मैने कोई खरीदारी नहीं की है। उन्होंने मामले की जांच कर रुपये वापसी के लिए शाखा प्रबंधक व पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
देखा जाए तो क्षेत्र में साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन कोई न कोई ऐसी घटना का शिकार होकर अपने रुपयों को गंवा रहा है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल है।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

बस से कुचलकर मैकेनिक की मौत

 

खेतासराय(जौनपुर)।स्थानीय कस्बा के दीदारगंज पड़ाव पर मंगलवार को बस के नीचे लेटकर बस की मरम्मत करते समय अचानक बस लुढ़क जाने से उसके नीचे दबकर एक मैकेनिक की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया।
दीदारगंज पड़ाव मैकेनिक  एक सप्ताह से एक बस की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान घूमते-टहलते खुटहन थाना क्षेत्र ख्वाजपुर गांव के निवासी  शोभनाथ यादव का 25 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव काम की तलाश में मौके पर पहुंचकर काम करने की इच्छा जताई। मैकेनिक ने उसे काम पर लगा दिया। बस के नीचे लेटकर वह मैकेनिकल का काम कर रहा था कि अचानक बस पिछले चक्के के आगे लगे ईंट को तोड़ते हुए लुढ़क गया। जब तक वह सभल पाता बस का अगला उसके सिर पर चढ़ गया। और मौके पर ही मैकेनिक सुभाष की दर्दनाक मौत हो गयी।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

जनपद के खाद्य निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बंटा

 

जौनपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुपालन के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बांट दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने गत दिवस गैरजनपदों से स्थानान्तरित होकर यहां आये मिश्री लाल को सदर तहसील का प्रभार सौंपा। इसके साथ ही इन्द्र बहादुर यादव को मडि़याहूं, समला प्रसाद यादव को मछलीशहर, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह को केराकत एवं बालेन्दू शेखर मंगलमूर्ति को शाहगंज व बदलापुर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि यहां तैनात रहे सभी खाद्य निरीक्षकों का शासन स्तर के आदेश पर गैरजनपद के लिये स्थानान्तरण हो गया है।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभाविप ने की बैठक

 

  जौनपुर। छात्रसंघ चुनाव की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भावी प्रत्याशियों के साथ मंगलवार को बैठक किया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष/प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों हेतु चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों का परिचय एवं संगठन में उनके कार्य व योगदान पर चर्चा हुई। परिषद के पैनल तले चुनाव लड़ने वालों की अत्यधिक संख्या होने एवं उनके द्वारा किये गये विभिन्न छात्र आंदोलन व गतिविधियों के सम्बन्ध में दृष्टिकोण की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही छात्रों के अत्यधिक अनुरोध के साथ परिषद से चुनाव लड़ने के लिये इच्छुक छात्रों को 9 नवम्बर तक ओवदन पत्र जमा करने का समय दिया गया। बैठक में जिला प्रमुख डा. अजय दूबे, जिला संयोजक रमेश यादव, डा. देवमणि दूबे, डा. दिग्विजय सिंह, नितेश सिंह, सत्यम् सिंह, ऋषिकेश श्रीवास्तव, हर्ष सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

 वारंटी और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

जौनपुर जनपद की विभिन बुदथवार और गुरुवार को दो वरुणटिओन् को गिरफ्तार करने में सफलता पाई मुंगराबढ़शपुर में दीपक तिवारी पुत्र वेद शंकर तिवारी व थाना गौरबादशाह पर चित्र से हीरा पुत्र रामवृक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया वहीँ बदलापुर पुलिस ने मंगलवार को २.५ किलो गंजे की साथ रामासरे पर स्वर्गीय थेरै को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार रामश्री मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है
 
जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमण्डल

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रदेशीय प्रचार मंत्री/जिला मंत्री सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रोन्नति के सम्बन्ध में मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने बेसिक शिक्षा सचिव द्वारा दिये गये प्रोन्नति के आदेश के बावजूद बीएसए जौनपुर द्वारा टाल-मटोल रवैया अपनाने एवं प्रोन्नति प्रक्रिया को लटकाने का आरोप लगाते हुये मांग पत्र सौंपा और कहा कि यदि शिक्षकों की प्रोन्नति के प्रति अधिकारियों का रवैया असहयोगात्मक रहा तो शिक्षक सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस पर बीएसए ने कहा कि जनपद के समस्त ब्लाक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है कि शीघ्र ही वरिष्ठता सूची बनाकर कार्यालय को प्रेषित करें। प्रतिनिधिमण्डल में सूर्यभूषण पाण्डेय, अश्वनी सिंह, अतुल राय, सतीश पाठक, राजन सिंह, ऋषिकेश सिंह, डा. अखिलेश सहित संघ के तमाम पदाधिकारी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।


एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Monday, 3 November 2014

स्कूल बस विद्युत पोल से टकराई



जौनपुर। नगर के विद्यालयों की स्कूल बसों की दुर्घटनाओं का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी बच्चों को ढोने वाले यह वाहन मानकों के विपरीत संचालन बंद नहीं कर रहे हैं। सोमवार की सुबह अम्बेडकर तिराहे के नजदीक स्थित सावित्री कान्वेंट स्कूल की एक बस जगदीशपुर क्रासिंग के पहले विद्युत पोल से टकरा गयी।
बताया जाता है कि यह बस जफराबाद से बच्चे लेकर विद्यालय आ रही थी अचानक ब्रेक फेल होने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस में बैठे तीन बच्चे घायल हो गये। स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां उनका इलाज कराया गया। फिलहाल कोई बड़ी दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन प्रत्यक्षदर्शी बतातें है कि जिस प्रकार स्कूल बस विद्युत पोल से टकरायी थी उससे बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। जिला प्रशासन और सम्बद्घ विभागों की अनदेखी से इन स्कूल बसों के संचालन में मानकों की धड़ल्ले से अनदेखी की जा रही है।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

नगर पालिका की नाली को 

अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त


जौनपुर। नगर के अहमद खां मण्डी मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा बनवायी गयी नाली को मोहल्ले के ही कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इसी को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका सहित कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये उन अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। उक्त मोहल्ला निवासी पवन साहू द्वारा की गयी शिकायत के अनुसार नगर पालिका की नाली को क्षतिग्रस्त को करने वाले मोहन गौड़ की पत्नी, राजाराम, राजदेव हैं जिन्हें मना किया तो उन्होंने घर पर पथराव भी किया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

 किराये को लेकर दलित और एक पक्ष के लोग भिड़े



जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार मे सेमवार को रिक्षे पर किराये को लेकर दो पक्षों मे भिड़न्त हो गयी। जिसमे दोनो तरफ से दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गये। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का मड़हा भी फूंक दिया।

 विवरण के अनुसार दस बजे सुबह चौराहे पर एक समुदाय के लोग द्वारा रिकक्षा किराये को लेकर दूसरे दलित आटो रिकक्षा चालक भिड़ गये। कुछ ही देर मे दोनो तरफ से अच्छी खासी भीड़ लग गयी। और मामले ने तूल पकड़ लिया। एक वर्ग तथा दलितों मे जमकर मारपीट हो गयी। जमकर चले लाठी-डण्डे मे एक पक्ष से सात लोग व दूलरे पक्ष से पांच लोग गमम्भीर रूप से घायल हो गये। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का मड़हा भी फूंक दिया। कुछ ही देर मे स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने बिगड़े हालात को काबू पाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। कुच ही देर मे स्ििथति पूरी तरह से काबू हो गयी। सूचना मिलने पर विवादित सस्थान पर भारी मात्रा मे पुलिस के जवान व पीएसी बल  तैनात किये गये। पुलिस बड़ी सक्रियता से निगरानी कर रही है। पुलिस ने गायल दोनो पक्षों को पास के ही स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाकर उपचार व चिकित्सकीय परीक्षण करवाया।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी तरफ से कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया  था।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

वृद्घ को पीटकर उतारा मौत के घाट


नशे में धुत हमलावर पर घटना को अंजाम देने का आरोप

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के अजोशी गांव में एक व्यक्ति द्वारा वृद्घ की पीट पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के उक्त गांव निवासी बब्बन यादव 65 साल अपने घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रहा था कि लगभग दो बजे रात बब्बन के पुत्र ने शोर मचाया कि पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति द्वारा उसके पिता को लाठियों से पीटकर मार डाला गया।
आरोप यह भी लगा रहा है कि हमलावर बुरी तरह से शराब के नशे मेंं था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिकरारा विकास पांडेय सहयोगी जवानोंं के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआइना किया न तो उन्हें मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले न ही केेई ऐसी वस्तु मिली कि जिससे हत्या करने की घटना प्रतीत हो रही हो।  फिलहाल पुलिस ने मृतक के पुत्र से तहरीर लेकर रख लिया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

डिलवरी कंटेनर फंसने से यातायात बाधित



जौनपुर। नगर के कोतवाली थानान्र्तगत बदलापुर पड़ाव से कमला टाकिज जाने वाले रास्ते पर डिलवरी कंटेनर फंस जाने से यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार हुंडई कारोंं की डिलवरी कर लौट रहा कंटेनर भ्रमवश कमला टाकिज की तरफ घूम गया। पुलिया की ऊचाई ज्यादा होने के कारण कंटेनर का निचला हिस्सा फंस गया। बाद में क्रेन बुलाकर उसकी मदद से कंटेनर को रास्ते से हटाया गया। टीआई अशोक सिंह लगभग आधा दर्जन जवानों के साथ मुस्तैद रहे। दो क्रेनों की मदद से रास्ता साफ कराने के बाद लगभग बारह बजे यातायात सामान्य हो सका।

जौनपुर समाचार  एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Sunday, 2 November 2014

बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर लूटी बाइक


मजलिस में शामिल होने अपने पैतृक आवास जा रहा था भुक्तभोगी


जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी के पास हौसला बुलंद बदमाशों ने मजलिस में जा रहे युवक को तमंचा सटाकर बाइक व नगदी रूपये मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद हरकत में आयी स्थानीय थाने की पुलिस देर रात तक हाथ पांव मारती रही लेकिन उसके हाथ मायूसी लगी।
सूत्रोंं से मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पान दरीबा निवासी सै. दिलदार हुसैन पुत्र स्व. इजहार हुसैन शनिवार रात लगभग दस बजे अपनी बाइक हीरो होंडा सुपर स्पलेंडर यूपी 62 ए एल 8089 से अपने पैतृक निवास स्थान मानीकला में होने वाली मजलिस व जुलूस में शामिल होने जा रहा था जब वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के निकट सूनसान स्थान पर पहुंचा तो सड़क के किनारे खड़े दो बदमाशोंं ने उसे तमंचे से आतंकित कर रोक लिया। बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचा रखकर जेब में रखा एक हजार रूपया नगद फोन तथा बाइक लूट लिया।  दिलदार हुसैन सिर्फ इसलिये लूट का शिकार हुआ कि जिस स्थान पर बदमाशों ने उसेलूटा उस स्थान पर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी इसलिये उसे अपनी बाइक को धीमी करना पड़ा। बदमाशों सेे लूटा हुआ  व्यक्ति किसी तरह रात ही में स्थानीय थाने पर जाकर घटना की सूचना दर्ज करायी। पुलिस देर रात तक बदमाशों को खोजने में इधर-उधर भटकती रही और फिर वापस लौट आयी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को किसी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी।

 जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

राजेश ने जीती स्कार्पियो 

 

गहना कोठी ने किया वार्षिक लकी ड्रा का भव्य आयोजन

जौनपुर। पूर्वांचल के अग्रणी प्रतिष्ठान गहना कोठी द्वारा वार्षिक लकी ड्रा का भव्य आयोजन रविवार को किया गया, नगर पालिका परिषद के टाउन हाल के मैदान पर हुआ जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। तत्पश्चात् माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये गहना कोठी परिवार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर श्री टण्डन ने विजेताओं को ईनाम देते हुये कहा कि यह प्रतिष्ठान इस तरह की स्कीम लांच करके लोगों के दिलों में अपने प्रतिष्ठान की एक अलग पहचान बना ली है। इस प्रतिष्ठान ने पूरे पूर्वांचल में अपनी विश्वसनीयता एवं ईमानदार की मिशाल पेश किया है। इसी क्रम में प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू ने कहा कि हमारा प्रतिष्ठान वर्ष 1947 से इस संकल्प के साथ निरन्तर सेवारत है कि ग्राहकों की कसौटी पर खतरा उतरूं। फर्म द्वारा लकी ड्रा स्कीम एक वर्ष से चल रहा था जो 15 अक्टूबर 2013 से प्रारम्भ होकर 23 अक्टूबर 2014 तक चला। इस एक वर्ष के अंदर जो भी ग्राहक हमारे प्रतिष्ठान से 5 हजार रूपये मूल्य के जेवर मिले जिन्हें एक लकी कूपन दिया गया तथा उसके साथ निश्चित आकर्षक उपहार भी दिया गया। लकी ड्रा कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार पाने वाले विजेता राजेश यादव बैजापुर (20575) को स्कार्पियो, द्वितीय पुरस्कार जयरा बेगम बेगमगंज (30549) को मारूति आल्टो, तृतीय पुरस्कार राम प्रवेश निषाद सेवईनाला (9234) को स्कूटी, चतुर्थ पुरस्कार शंकर प्रसाद जमैथा (3008) को टीवी एवं पंचम पुरस्कार गंगा प्रसाद गौराबादशाहपुर (20746) को फ्रीज प्रतिष्ठान परिवार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अजीत सेठ, अंशू सेठ, हेमंत सेठ, विनीत सेठ सहित तमाम गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आये अतिथियों सहित सभी ग्राहकों का स्वागत विपिन सेठ एवं आंतुकों के प्रति आभार विशाल सेठ ने ज्ञापित किया।



 जौनपुर समाचार 
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

शिविर लगाकर लोगों को सिखायी गयीं योग क्रियाएं

 

 

 जौनपुर। पातंजलि योग समिति व युवा भारत जौनपुर की ओर से बक्शा ब्लाक के शिवगुलामगंज बाजार में योग शिविर का आयोजन हुआ जहां भाई शशिभूषण जी ने लोगों को शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा सहित अन्य बीमारियों से बचाव की जानकारी दिया। इसी क्रम में योगाचार्य भाई अदालत जी ने लोगों को अनुलोम व विलोम, कपालभांति, सूर्य नमस्कार सहित योग क्रियाएं करके लोगों को सिखाया। इस मौके पर युवा प्रभारी कमलेश जी ने लोगों को योग और प्राणायाम से होने वाले फायदों को बताते हुये सैकड़ों लोगों को नशा मुक्त होने व रोज योग प्राणायाम करने का संकल्प दिलाया। किसान प्रभारी रामजीत मौर्य ने जैविक खेती से होने वाले फायदों को भी बताया। इस अवसर पर डा. वीके, ओम प्रकाश, रमेश तिवारी, धर्मेन्द्र, मन्नी, जग्गा, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

भारत विकास परिषद के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 

5 बच्चों ने लिया हिस्सा

 

जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद षाखा द्वारा आयोजित ‘भारत को जानो’ नामक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की परीक्षा जनपद के दो केन्द्र नगर पालिका बालिका विद्यालय रूहट्टा एवं एलाफट डेल स्कूल शीतलगंज में हुई जहां कुल 487 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शाखाध्यक्ष शरद पटेल व महिला संयोजिका आराधना श्रीवास्तव द्वारा बच्चों का हल्दी व चन्दन लगाकर स्वागत किया गया। एक घण्टे की प्रतियोगिता में कुल 50 प्रष्न पूछे गये जो धर्म, वेद, पुराण, रामायण, भारतीय संस्कृति, सभ्यता, इतिहास, वैज्ञानिक, खोज आदि विषयांे से सम्बन्धित रहे जिससे भारत की आने वाली पीढ़ी अपने देष के बारे में जान सके। यह परीक्षा दो वर्ग कनिष्ठ में कक्षा 6 से 8 एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के बच्चे रहे। इसके पहले परीक्षा का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम्’ से हुआ। शाखा के निवर्तमान एवं वर्तमान अध्यक्ष क्रमषः लोकेष कुमार व शरद पटेल ने अभिभावकों, बच्चों, विद्यंालय की प्रधानाचार्या डा. सरिता सिंह व शाखा के सदस्यों द्वारा सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अवधेष गिरि, गोपाल श्रीवास्तव, विक्रम गुप्त, अमित श्रीवास्तव, यूपी सिंह, महेन्द्र चैधरी, ऋषिकेष दूबे, भृगुनाथ पाठक, हेमन्त पटेल, ऋषि श्रीवास्तव, अमिताभ, रमेष पाण्डेय, डा. अमरनाथ, सुरेष गुप्ता, सत्येन्द्र अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, आषीष, जयसिंह गुहिलौत, संजीव तिवारी, संजू पटेल, कमला साहू, नेहा सोनी, संतोष मौर्य, सतीश यादव आदि मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अतुल जायसवाल ने बताया कि 20 नवम्बर के बाद परीक्षा का परिणाम सभी विद्यालयों में भंेज दिया जायेगा।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार

Friday, 31 October 2014

छात्रवृत्ति फार्म की तिथि बढ़ाने के लिये छात्र-छात्राओं ने डीएम को दिया ज्ञापन

 

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय के छात्रों ने छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि पूर्वांचल विवि द्वारा लगभग 50 प्रतिशत परीक्षा परिणाम अभी तक अपूर्ण है।
 
जिससे आज 31 अक्टूबर तक तमाम छात्रों का छात्रवृत्ति फार्म फीस प्रतिपूर्ति फार्म नहीं भरा जा सका है। जिसके कारण लगभग 50 प्रतिशत छात्रों को सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया है कि अपूर्ण परीक्षा परिणाम घोषित किया जाये और फीस प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद कुमार प्रजापति, विनय कुमार पाल, धीरज मिश्रा, अंजूलता, ज्योती, अनिल गुप्ता, विमल पाल, आदि लोग रहे।

एक अख़बार जिसमे सिमटा सारा संसार